ITI Apprentice: आईटीआई में ट्रेड अप्रेंटिस के 1200 से अधिक पदों पर भर्ती आज से शुरू, फटाफट यहां करें आवेदन
BTSC ITI Trade Instructor: बीटीएससी ने आईआईटी में ट्रेड अप्रेंटिस के 1200 से भी अधिक पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार आज से इस भर्ती के लिए आवेदन कर पाएंगे। विस्तृत जानकारी नीचे पढ़ें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Bihar BTSC ITI Trade Instructor Recruitment 2023: बिहार तकनीकी सेवा आयोग औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में ट्रेड अप्रेंटिस की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू करेगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आज से आवेदन कर पाएंगे। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट - btsc.bih.nic.in पर जाना होगा।
आज से करें अप्लाई
आयोग ने इस भर्ती के लिए पहले 15 सितंबर को एक अधिसूचना जारी की थी, जिसके बाद इससे जुड़ी विस्तृत अधिसूचना कल जारी की गई। अधिसूचना के मुताबिक, भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है।
कुल पद
यह भर्ती अभियान श्रम संसाधन विभाग के तहत नियोजन और प्रशिक्षण निदेशालय (Training Side) के तहत विभिन्न औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में विभिन्न ट्रेडों के व्यावसायिक प्रशिक्षकों की 1279 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।
ऐसे करें आवेदन
- बीटीएससी की आधिकारिक वेबसाइट - btsc.bih.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर डिग्री/डिप्लोमा के विभिन्न पदों के ट्रेड इंस्ट्रक्टर का विज्ञापन खोलें।
- आवेदन करने से पहले निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और फिर पंजीकरण करने के लिए आगे बढ़ें।
- मांगी गई जरूरी जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- इतना करते ही आपका लॉगिन क्रेडेंशियल जनरेट हो जाएगा।
- अब लॉगइन करके आवेदन पत्र भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- सबमिट करें और कन्फर्मेशन पेज का प्रिंटआउट ले लें।