04:17 PM, 11-Sep-2023
SSC Delhi Police Constable Recruitment 2023
कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस में विभिन्न कांस्टेबल पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस बंपर भर्ती अभियान के माध्यम से कांस्टेबल के 7000 से भी अधिक पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए आधिकारिक वेबसाइट -ssc.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया और अन्य संबंधित जरूरी जानकारी के लिए खबर को पढ़िए।
02:31 PM, 11-Sep-2023
CWC Recruitment 2023
केंद्रीय भंडारण निगम ने लेखाकार, सहायक अभियंता, कनिष्ठ तकनीकी सहायक और अधीक्षक के 153 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cewacor.nic.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 24 सितंबर 2023 तक है।
01:27 PM, 11-Sep-2023
UPPSC Recruitment 2023
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्टाफ नर्स (पुरुष/महिला) भर्ती परीक्षा 2023 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर रखी है। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 2240 रिक्तियों को भरना है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 21 सितंबर तक आधिकारिक वेबसाइट - uppsc.up.nic.in पर जाकर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
12:10 PM, 11-Sep-2023
PGCIL Diploma Trainee Recruitment 2023
पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने 425 डिप्लोमा ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल/सिविल/इलेक्ट्रॉनिक्स) रिक्तियों को भरने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। जिन उम्मीदवारों ने डिप्लोमा (इंजीनियरिंग) पूरा कर लिया है और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, उनके लिए बेहतर अवसर है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 23 सितंबर 2023 तक है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट powergrid.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
11:38 AM, 11-Sep-2023
ICG Navik and Yantrik Recruitment 2023
भारतीय तट रक्षक (ICG) ने नाविक (सामान्य ड्यूटी), नाविक (घरेलू शाखा) और यांत्रिक के 350 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.cdac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 22 सितंबर शाम साढ़े पांच बजे तक है।
11:17 AM, 11-Sep-2023
PSSSB Recruitment 2023
पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने तबला प्रशिक्षक, लाइब्रेरी रेस्टोरर, शिप मॉडलिंग प्रशिक्षक, एयरो मॉडलिंग प्रशिक्षक, डेयरी डेवलपमेंट इंस्पेक्टर-ग्रेड- II और अन्य के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 29 सितंबर, 2023 तक है। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 111 रिक्तियों को भरना है।
10:13 AM, 11-Sep-2023
Sarkari Naukari Result Live: 10वीं 12वीं पास या ग्रेजुएट्स, सभी के लिए निकली सरकारी नौकरियां; जानिए पूरी डिटेल
WCL Recruitment 2023: वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड ने ट्रेड अपरेंटिस पदों की रिक्तियों पर भर्ती की घोषणा की है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - westerncoal.in पर जाकर डब्ल्यूसीएल अपरेंटिस के लिए आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 16 सितंबर है। WCL भर्ती अभियान का लक्ष्य विभाग में कुल 815 ट्रेड अपरेंटिस पदों को भरना है।