Sarkari Naukari Result Live: कई सरकारी विभागों में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, जानिए कहां चल रही है भर्ती
Sarkari Naukari Result 2023 Live Updates: रिसर्च ऑफिसर, इंजीनियर, असिस्टेंट और प्रोफेसर सहित कई विभिन्न सरकारी विभागों में कई पदों पर भर्ती चल रही है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार नीचे बताई गई इन नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
लाइव अपडेट
J&K Bank Recruitment 2023
जम्मू और कश्मीर बैंक (जेएंडके बैंक) ने संबंधित जिलों में शाखाओं/कार्यालयों में प्रशिक्षुओं की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट jkbank.com और अपरेंटिस पोर्टल apprenticeshipindia.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 12 सितंबर, 2023 तक है।
MIDC Recruitment 2023
महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम ने सहायक अभियंता (सिविल), क्षेत्र प्रबंधक सहित कई अन्य पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट - micindia.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। योग्य उम्मीदवार 25 सितंबर तक इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र को प्रिंट करने की अंतिम तिथि 10 अक्तूबर है।
WCL Recruitment 2023
वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड ने ट्रेड अपरेंटिस पदों की रिक्तियों पर भर्ती की घोषणा की है। डबल्यूसीएल ने इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - westerncoal.in पर जाकर डब्ल्यूसीएल अपरेंटिस के लिए आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 16 सितंबर है। WCL भर्ती अभियान का लक्ष्य विभाग में कुल 815 ट्रेड अपरेंटिस पदों को भरना है।
UPPSC Staff Nurse Ayurved Recruitment 2023
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की तरफ से स्टाफ नर्स आयुर्वेद (पुरुष/महिला) के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रकिया चल रही है। मेडिकल के क्षेत्र काम करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है। 04 अक्तूबर 2023 से पहले आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।ICG Navik and Yantrik Recruitment 2023
भारतीय तट रक्षक (ICG) ने नाविक (सामान्य ड्यूटी), नाविक (घरेलू शाखा) और यांत्रिक के 350 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.cdac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 22 सितंबर शाम साढ़े पांच बजे तक है।
PSSSB Recruitment 2023
पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने तबला प्रशिक्षक, लाइब्रेरी रेस्टोरर, शिप मॉडलिंग प्रशिक्षक, एयरो मॉडलिंग प्रशिक्षक, डेयरी डेवलपमेंट इंस्पेक्टर-ग्रेड- II और अन्य के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाकर 29 सितंबर, 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Lucknow University Faculty Recruitment
लखनऊ विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में सहायक प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया 08 सितंबर से शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट https://www.lkouniv.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 30 सितंबर 2023 तक है।
Patna High Court Recruitment 2023
पटना उच्च न्यायालय ने पर्सनल असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार पटना उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट patnahighcourt.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 सितंबर, 2023 तक है।
Sarkari Naukari Result Live: कई सरकारी विभागों में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, जानिए कहां चल रही है भर्ती
CWC Recruitment 2023: केंद्रीय भंडारण निगम ने लेखाकार, सहायक अभियंता, कनिष्ठ तकनीकी सहायक और अधीक्षक के 153 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cewacor.nic.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 26 अगस्त से जारी है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 24 सितंबर 2023 तक है।