02:37 PM, 30-Aug-2023
IOCL Apprentice Recruitment 2023
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) में 490 अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 10 सितंबर 2023 तक है।
12:18 PM, 30-Aug-2023
Non-Teaching Staff Recruitment
मेडिकल ऑफिसर, स्टाफ नर्स और सीनियर असिस्टेट सहित कई गैर-शिक्षण पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जा रही है। इस भर्ती में कुल 30 पदों पर भर्ती हो रही है। इन भर्तियों के लिए उम्मीदवारों की आयु वर्गानुसार 30/35/50 वर्ष निर्धारित की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 08 सितंबर, 2023 तक विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट - aud.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क 1000 रुपये है।
11:14 AM, 30-Aug-2023
Assam Police SI Constable Recruitment
असम राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (SLPRB) ने इंस्पेक्टर, हेड कॉन्स्टेबल, सब-इंस्पेक्टर और अन्य के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार 01 सितंबर से आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकेंगे। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 15 सितंबर 2023 तक है।
10:38 AM, 30-Aug-2023
National Seeds Corporation Limited Recruitment
नेशनल सीड्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने 89 जूनियर ऑफिसर, मैनेजमेंट ट्रेनी और अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.indiaseeds.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 28 अगस्त से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 सितंबर 2023 तक है।
09:54 AM, 30-Aug-2023
JKPSC Civil Judge Recruitment 2023
जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग ने अधीनस्थ न्यायपालिका में सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के पद पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 17 सितंबर, 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदक 18 से 20 सितंबर तक अपने आवेदन पत्र में बदलाव कर सकेंगे।
09:43 AM, 30-Aug-2023
Sarkari Naukari Result Live: इंस्पेक्टर-पर्सनल असिस्टेंट सहित कई नौकरियों में मौका, ये है भर्ती की प्रक्रिया
Patna HC recruitment 2023: पटना उच्च न्यायालय ने व्यक्तिगत सहायक भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर 18 सितंबर (रात 11.59 बजे तक) तक रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। फीस भुगतान की अंतिम तिथि 20 सितंबर, 2023 है।