Sarkari Naukari Result Live Updates: एसएससी-रेलवे, बैंक में निकलीं भर्तियां, जानें कहां और कैसे करें आवेदन
{"_id":"64defab1a5609dea3f00f926","slug":"sarkari-naukari-result-2023-live-updates-check-latest-government-job-notification-date-application-eligibility-2023-08-18","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukari Result Live Updates: एसएससी-रेलवे, बैंक में निकलीं भर्तियां, जानें कहां और कैसे करें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Fri, 18 Aug 2023 06:03 PM IST
सौरभ पांडेय
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Fri, 18 Aug 2023 06:03 PM IST
खास बातें
Government Jobs: तमिलनाडु यूनिफॉर्म्ड स्टाफ रिक्रूटमेंट बोर्ड ने कॉन्स्टेबल, एसएससी, बैंक रेलवे में कई पदों पर भर्तियां चल रही हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी sarkari naukari
- फोटो : Amar Ujala Graphics
लाइव अपडेट
06:03 PM, 18-Aug-2023
OPSC Medical Officer Recruitment 2023
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के तहत ओडिशा चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के लिए ग्रुप ए (जूनियर शाखा) की भर्ती अभियान के तहत इन पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर जाकर 18 सितंबर, 2023 तक या उससे पहले इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।05:48 PM, 18-Aug-2023
OPSC Medical Officer Recruitment 2023
ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) ने राज्य में चिकित्सा के क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक अच्छी सौगात दी है। आयोग ने चिकित्सा अधिकारी के 7276 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया आज यानी 18 अगस्त से शुरू कर दी है।
विज्ञापन
05:38 PM, 18-Aug-2023
DSSSB 2023 रिक्तियों का विवरण
टीजीटी स्पेशल 581 पदपीजीटी 47 पद
संगीत शिक्षक 182 पद
गैर शिक्षण 1025 पद
टीजीटी कंप्यूटर साइंस 06 पद
05:36 PM, 18-Aug-2023
DSSSB 2023 Recruitment
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) की तरफ से टीजीटी, पीजीटी, लैब असिस्टेंट, पीए सहित 1841 पदों पर भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया की शुरुआत गुरुवार 17 अगस्त 2023 से हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 सितंबर 2023 है।
02:06 PM, 18-Aug-2023
NCL Recruitment 2023
नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में 338 पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट nclcil.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 09 अगस्त से जारी है, जबकि ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 अगस्त 2023 तक है।
02:06 PM, 18-Aug-2023
SECR Recruitment 2023
रेलवे में नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) की तरफ से साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे (SECR) में एक हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट secr.indianrailways.gov.in पर जाकर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 22 जुलाई से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 अगस्त 2023 तक है। रेलवे की ये भर्तियां जनरल डिपार्टमेंटल कांपटीटिव एग्जाम यानी जीडीसीई (GDCE) कोटा के तहत भरी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:17 PM, 18-Aug-2023
NIACL AO Registration 2023
न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NIACL) ने प्रशासनिक अधिकारी (जनरलिस्ट और विशेषज्ञ) (स्केल I) के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 01 अगस्त से शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 21 अगस्त, 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट www.newindia.co.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
01:00 PM, 18-Aug-2023
IBPS PO 2023 Recruitment
बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर/मैनेजमेंट ट्रेनी (CRP PO/MT-XIII)) के 3049 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 21 अगस्त 2023 तक चलेगी।
10:29 AM, 18-Aug-2023
NLC India Recruitment 2023 रिक्तियों का विवरण
इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अपरेंटिस 84 पदतकनीशियन (डिप्लोमा) अपरेंटिस 68 पद
गैर इंजीनियरिंग अपरेंटिस 42 पद
10:29 AM, 18-Aug-2023
NLC India Recruitment 2023
एनएलसी इंडिया लिमिटेड में अपरेंटिस के 194 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nlcindia.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 16 अगस्त 2023 तक है।