Sarkari Naukari Result Live Updates: सब इंस्पेक्टर बनने का मौका, पढ़िए सरकारी नौकरी से जुड़ी पल-पल की अपडेट
{"_id":"64e8379e0a51401d9506f896","slug":"sarkari-naukari-result-2023-check-ssc-sub-inspector-upcoming-state-and-central-government-jobs-2023-08-25","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukari Result Live Updates: सब इंस्पेक्टर बनने का मौका, पढ़िए सरकारी नौकरी से जुड़ी पल-पल की अपडेट","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Fri, 25 Aug 2023 02:16 PM IST
आकाश कुमार
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश कुमार
Updated Fri, 25 Aug 2023 02:16 PM IST
खास बातें
Sarkari Naukari Result Live Updates: सब इंस्पेक्टर, सुपरिंटेंडेंट, एसएससी में अनुवादक, स्टेनोग्राफर, एनआईटी में सीनियर टेक्नीशियन, सीनियर और जूनियर असिस्टेंट सहित कई अन्य पदों पर नौकरी का मौका है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
लाइव अपडेट
02:10 PM, 25-Aug-2023
NHM MP OT Technician Recruitment 2023
मध्यप्रदेश में 12वीं पास युवाओं के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्य प्रदेश की तरफ से भर्ती का सुनहरा अवसर है। यहां ओटी तकनीशियन के 79 पदों को भरने के लिए उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट - www.nhmmp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 18 अगस्त से ही चल रही है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 12 सितंबर 2023 तक है।02:03 PM, 25-Aug-2023
GSRTC Conductor Driver Recruitment 2023
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे 12वीं पास युवाओं के लिए काम की खबर है। गुजरात राज्य गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम (GSRTC) की तरफ से कंडक्टर और ड्राइवरों के सात हजार से अधिक पदों पर भर्ती की जा रही है। आवेदन की प्रक्रिया 07 अगस्त से शुरू हो चुकी है, जबकि आवेदन करने की आखिरी तारीख 06 सितंबर तक है। इच्छुक उम्मीदवार gsrtc.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
02:02 PM, 25-Aug-2023
Indian Navy Recruitment रिक्तियों का विवरण
अनारक्षित 151 पदओबीसी 97 पद
इडब्ल्यूएस 35 पद
एससी 26 पद
एसटी 26 पद
02:02 PM, 25-Aug-2023
Indian Navy Tradesman Recruitment 2023
भारतीय नौसेना ने 362 ट्रेड्समैन मेट पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 26 अगस्त से शुरू होगी, जो 25 सितंबर 2023 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.indiannavy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
12:34 PM, 25-Aug-2023
UKPSC Lab Assistant Recruitment 2023
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) की तरफ से लैब असिस्टेंट, उच्च शिक्षा के पद पर भर्ती के लिए चल रही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 25 अगस्त 2023 को समाप्त हो रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
10:55 AM, 25-Aug-2023
CAG Recruitment 2023
भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की तरफ से 1773 प्रशासनिक सहायक के पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया 17 अगस्त 2023 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक आवेदक आधिकारिक वेबसाइट cag.gov.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 17 सितंबर 2023 तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:53 AM, 25-Aug-2023
STET Bihar
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2023 के लिए शुक्रवार 25 अगस्त को शाम छह बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में किसी भी तरह का सुधार भी इस तारीख पर इसी समय तक किया जा सकेगा। बोर्ड ने आवेदन शुल्क जमा करने की तारीख 23 अगस्त, यानी आज ही रखी है। बुधवार 23 अगस्त को रात 12 बजे तक आवेदन शुल्क का भुगतान किया जा सकेगा।
10:34 AM, 25-Aug-2023
Sarkari Naukari Result Live Updates: सब इंस्पेक्टर बनने का मौका, पढ़िए सरकारी नौकरी से जुड़ी पल-पल की अपडेट
WBPSC SI Recruitment 2023: पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग (WBPSC) ने खाद्य और आपूर्ति विभाग, सरकार के तहत अधीनस्थ खाद्य और आपूर्ति सेवा, ग्रेड- III में सब इंस्पेक्टर के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया की शरुआत 23 अगस्त से कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 20 सितंबर दोपहर 3.00 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट - wbpsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।