फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Result Live Update: 10वीं-12वीं पास के लिए निकलीं भर्तियां, पढ़ें नौकरी से जुड़ी पल-पल की अपडेट

Sun, 06 Aug 2023 04:57 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Sun, 06 Aug 2023 04:57 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukari Result 2023 Live: एसएससी, बैंक, रेलवे ,मेडिकल सहित कई क्षेत्रों में नौकरी के अवसर हैं। जहां इन विभागों में आवेदन की प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन
Sarkari Naukari Result 2023 Live Updates Check Latest Government Job Notification Date Application Eligibility
Sarkari Naukri Result 2023 Live, सरकारी नौकरी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

04:57 PM, 06-Aug-2023

IPPB Recruitment 2023

इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक में 138 पदों पर वैकेंसी निकली है, जिसके लिए ग्रेजुएट उम्मीदवार इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट ippbonline.com पर जाकर 16 अगस्त तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। उम्मीदवारों का सिलेक्शन रिटन टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
04:31 PM, 06-Aug-2023

Sarkari Naukari 2023

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने एग्रीकल्चर सुपरवाइजर के 430 पदों पर वैकेंसी निकाली है। इसके तहत 385 पदों पर नॉन टीएसपी जबकि 45 पदों पर टीएसपी क्षेत्र में पोस्टिंग दी जाएगी।
 
विज्ञापन
03:33 PM, 06-Aug-2023

EMRS Recruitment 2023

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने देशभर के एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल में 4 हजार से ज्यादा पदों पर वैकेंसी निकाली है। इसके तहत टीचिंग और नॉन टीचिंग पदों पर भर्तियां की जाएंगी। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवार एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल की ऑफिशल वेबसाइट emrs.tribal.gov.in पर जाकर अब 18 अगस्त तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
03:32 PM, 06-Aug-2023

Rajasthan Government Jobs

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने कंप्यूटर ऑपरेटर के 583 पदों पर वैकेंसी निकाली है। जिसके तहत 512 पदों पर नॉन टीएसपी जबकि 71 पदों पर टीएसपी क्षेत्र में पोस्टिंग दी जाएगी। जिसके लिए उम्मीदवार आज से 10 अगस्त तक राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट www.rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।
02:34 PM, 06-Aug-2023

DSSSB Recruitment 2023

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने पीजीटी-टीजीटी, लैब असिस्टेंट और विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इसके तहत 1841 पदों पर भर्तियां की जानी हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 17 अगस्त से शुरू होगी। जबकि आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 सितंबर, 2023 तक है।
01:59 PM, 06-Aug-2023

IBPS SO Recruitment 2023

बैंकिंग की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने विशेषज्ञ अधिकारियों (SO) के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 21 अगस्त, 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेगदन की प्रक्रिया 01 अगस्त 2023 से शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
01:28 PM, 06-Aug-2023

Rajasthan Police Constable

राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल में बंपर भर्तियां होने जा रही हैं। अगर आप पुलिस भर्ती की योग्यताओं को पूरी करते हैं तो यह आपके लिए सुनहरा अवसर है। राजस्थान पुलिस ने 3578 कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती के लिए  अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 07 अगस्त से आधिकारिक वेबसाइट Police.rajasthan.gov.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 अगस्त, 2023 तक है।

 
11:06 AM, 06-Aug-2023

Rajasthan High Court Stenographer Recruitment 2023

राजस्थान हाईकोर्ट में स्टेनोग्राफर के करीब 300 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया 01 अगस्त 2023 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 अगस्त 2023 शाम पांच बजे तक है। इसके साथ ही ऑनलाइन शुल्क जमा करने की आखिरी समय सीमा 30 अगस्त 2023 रात 11:59 बजे तक है। 
10:44 AM, 06-Aug-2023

SSC Stenographer Recruitment 2023

योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 23 अगस्त रात 11.00 बजे तक है। एसएससी के इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 1207 पदों को भरना है, जिनमें से 93 रिक्तियां स्टेनोग्राफर ग्रेड सी के लिए और 1114 स्टेनोग्राफर ग्रेड डी के लिए हैं। 
10:43 AM, 06-Aug-2023
SSC Stenographer Recruitment 2023: सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे युवाओं के लिए खुशखबरी है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' और 'डी' भर्ती परीक्षा, 2023 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही आवेदन भी शुरू हो चुका है। 
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed