फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Jobs Results 2023 Live: एसएससी-रेलवे बैंक में निकलीं नौकरियां, यहां पढ़ें हर अपडेट

Wed, 17 May 2023 11:49 AM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 17 May 2023 11:49 AM IST
खास बातें

Sarkari Jobs Results 2023 Live: एसएससी, बैंक,रेलवे में इन दिनों कई पदों पर भर्तियां चल रही हैं। जहां इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Sarkari Jobs Results 2023 Latest Government Vacancy Ssc Upsc Ibps Notification Admit Card Board Result Date
सरकारी नौकरी sarkari naukari - फोटो : Amar Ujala Graphics

लाइव अपडेट

11:48 AM, 17-May-2023

CGPSC Hostel Superintendent  Recruitment 2023 : शैक्षणिक योग्यता

हॉस्टल वॉर्डन के पद पर आवेदक का किसी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से 10+2 हुआ होना आवश्यक है। इसके साथ ही कंप्यूटर का भी ज्ञान होना चाहिए।

आयु सीमा- हॉस्टल वॉर्डन के पद पर आवेदक की उम्र 18 से 35 वर्ष तक के बीच होनी आवश्यक है। आयु सीमा से जुडी अन्य सभी जानकारी प्राप्त करने के लिए आप CGPSC द्वारा जारी अधिसूचना को उसकी वेबसाइट पर जाकर पढ़ सकते हैं।

हॉस्टल वॉर्डन पद पर उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों के बाद होगा। इसमें प्रारंभिक परीक्षा,मुख्य परीक्षा,व्यक्तिगत साक्षात्कार को पास करने वाले उम्मीदवार का ही चयन किया जाएगा।

10:01 AM, 17-May-2023

CGPSC Hostel Superintendent Recruitment 2023

CGPSC द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार हॉस्टल वॉर्डन के पांच सौ पद पर भर्ती होनी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमिशन (CGPSC) की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बताते चलें कि, हॉस्टल वॉर्डन पद पर विभिन्न योग्यताओं अनुसार 28 हजार से लेकर 40 हजार तक का वेतन दिया जाता है। इस पद पर चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा और मेरिट लिस्ट के आधार पर होगी।
विज्ञापन
09:27 AM, 17-May-2023

CGPSC Hostel Superintendent Recruitment 2023

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) हॉस्टल वॉर्डन के बंपर पद पर भर्ती कर रहा है। इसके लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 20 मई 2023 से शुरू होगी। हॉस्टल वॉर्डन पद के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 08 जून 2023 तक है।

08:31 AM, 17-May-2023

BSF Recruitment पदों का विवरण

BSF निदेशालय के अंतर्गत सूचना एवं संचार तकनीक निदेशालय द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, हेड कॉन्स्टेबल (रेडियो ऑपरेटर) के 217 पदों और हेड कॉन्स्टेबल (रेडियो मेकेनिक) के 30 पदों पर भर्ती की जानी है। इस भर्ती के लिए पुरुष उम्मीदवारों के साथ-साथ महिला उम्मीदवार भी आवेदन कर सकती हैं।
08:18 AM, 17-May-2023

Sarkari Jobs Results 2023 Live: एसएससी-रेलवे बैंक में निकलीं नौकरियां, यहां पढ़ें हर अपडेट

BSF Recruitment 2023: बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने 240 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी निकाली है। इसके तहत हेड कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसमें शामिल होने के लिए 12वीं पास उम्मीदवार बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स की ऑफिशियल वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर अब 21 मई तक अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के बाद फिजिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed