Sarkari Naukari Result Live: शिक्षा-स्वास्थ्य के क्षेत्र में निकलीं नौकरियां, जानें कहां-कैसे करें आवेदन
Jobs Result Live: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छा मौका है। राजस्थान में नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर भर्तियां की जा रही हैं। इसके साथ सेना, रेलवे, शिक्षा के क्षेत्र में भी मौका है।
लाइव अपडेट
BPSSC SI आवेदन शुल्क
अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 700 रुपये और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 400 रुपये का आवेदन देना होगा।
पदों का विवरण
फिटर : 17इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक: 08
इलेक्ट्रीशियन: 06
मशीनिस्ट: 04
एमआर एंड एसी: 03
टर्नर: 02
प्लंबर : 02
मैकेनिक मोटर वाहन / मैकेनिक डीजल: 01
यांत्रिक: 05
रेडियोग्राफर-ए (स्तर 4): 01 पद
VSSC recruitment 2023
BPSSC SI Recruitment 2023
BPSSC भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 64 पदों को भरना है, जिनमें से 11 रिक्तियां सब इंस्पेक्टर, मद्य निषेध, उत्पाद शुल्क और पंजीकरण विभाग के लिए हैं और 53 रिक्तियां बिहार अग्निशमन सेवा, गृह में उप-विभागीय अग्निशमन अधिकारी के लिए हैं।BPSSC SI Recruitment 2023
बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (बीपीएसएससी) ने सब इंस्पेक्टर मद्य निषेध और सब-डिविजनल फायर स्टेशन ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन पदों के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 4 जून 2023 तक चलेगी।
IOCL recruitment 2023
APSSB CSLE 2023 Notification Out
अरुणाचल प्रदेश संयुक्त माध्यमिक स्तरीय परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून दोपहर तीन बजे तक है। इसके लिए लिखित परीक्षा 26 नवंबर 2023 को आयोजित की जानी है। पीईटी/पीएसटी 18 अगस्त, 2023 को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 1370 रिक्तियों को भरना है।APSSB CSLE 2023 Notification Out
अरुणाचल प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एपीएसएसबी) ने संयुक्त माध्यमिक स्तरीय परीक्षा, 2023 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 9 जून सुबह 10 बजे से आधिकारिक वेबसाइट apssb.nic.in पर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे।
UPSC CDS 1 Result 2023 Out
संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस) लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित हो चुका है। यूपीएससी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी घोषणा की है। यूपीएससी सीडीएस 1 परीक्षा 16 अप्रैल, 2023 को आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।