फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri Result Live: डीयू, ITBP सहित इन विभागों में बड़ी भर्तियां, वेतन भी 50 हजार से एक लाख के पार

Mon, 12 Dec 2022 07:13 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, नई दिल्ली
जॉब डेस्क, नई दिल्ली Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 12 Dec 2022 07:13 PM IST
खास बातें

Job Results Live Sarkari Naukri Exam Sarkari Result 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर के पदों पर भर्तियां निकली हैं।  इसके साथ ही आईटीबीपी और एचसीएल में भी भर्तियां हैं। इसके साथ ही कई अन्य विभागों में भी सरकारी नौकरी का मौका है।  

विज्ञापन
Sarkari Jobs Result Live DU,ITBP, HCL Check Latest Govt Naukri Results Update News
सरकारी नौकरी रिजल्ट लाइव अपडेट 2022 - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

07:12 PM, 12-Dec-2022

Govt Job Exams : ऊपरी आयु सीमा में छूट

राज्यपाल की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि 31 दिसंबर, 2020 को ऊपरी आयु सीमा को पार कर चुके उम्मीदवार 31 दिसंबर, 2024 तक राजस्थान लोक सेवा आयोग तथा राजस्थान अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से की जाने वाली समस्त भर्तियों और आमंत्रित किए जाने वाले आवेदनों में अप्लाई करने के पात्र होंगे।
06:31 PM, 12-Dec-2022

Sarkari Naukri राजस्थान में सरकारी नौकरियों के लिए आयु-सीमा

अधिसूचना में लिखा गया है कि नियम के संशोधन के तहत जो व्यक्ति 31 दिसंबर, 2020 को ऊपरी आयु सीमा के भीतर था, उसे 31 दिसंबर, 2024 तक आयु सीमा के भीतर ही समझा जाएगा।
विज्ञापन
05:40 PM, 12-Dec-2022

Sarkari Result 2022 Sarkari Naukri Rajasthan

राजस्थान के राज भवन की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया कि राज्यपाल की ओर से राजस्थान लोक सेवा आयोग लिपिकवर्गीय और अधीनस्थ सेवा नियम तथा विनियम 1999 को और संशोधित करने के लिए इसके द्वारा आयु सीमा मानदंड में बदलाव को मंजूरी दी जाती है।
04:58 PM, 12-Dec-2022

Sarkari Vacancy: ऊपरी आयु सीमा में चार साल की छूट

अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली राजस्थान सरकार ने युवा बेरोजगारों को बहुत बड़ी राहत दी है। सरकार ने राजस्थान सरकार की समस्त भर्तियों में आवेदन के लिए निर्धारित ऊपरी आयु सीमा नियमों में बदलाव कर दिया है। राज्य सरकार ने ऊपरी आयु सीमा में चार साल की छूट देने का एलान किया है। इस संबंध में राज्यपाल की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।
03:40 PM, 12-Dec-2022

sarkari naukari Haryana Sarkari Naukri

हरियाणा में सरकारी नौकरी तलाश रहे उम्मीदवारों के पास आवेदन का अच्छा मौका है। हरियाणा पुलिस विभाग ने 22 पदों पर भर्तियां निकाली  हैं। इन पदों पर आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार haryanapolice.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 20 दिसंबर तय की गई है।


 
12:18 PM, 12-Dec-2022

NHM MP Recruitment 2022

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्य प्रदेश (NHM MP) ने संविदा एएनएम के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। जल्दी करें आवेदन करने का आज आखिरी दिन है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
09:59 AM, 12-Dec-2022

DU PG Admission 2022

दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) आज यानी 12 दिसंबर 2022 को विभिन्न स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आधिकारिक वेबसाइट - entry.uod.ac.in पर तीसरी मेरिट सूची की घोषणा करेगा। उम्मीदवार तीसरी डीयू पीजी प्रवेश सूची 2022 के लिए 13 दिसंबर से आवेदन कर सकेंगे।
09:34 AM, 12-Dec-2022

Sarkari naukari DU Recruitment 2022

दिल्ली विश्वविद्यालय के कालिंदी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के 142 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। इच्छुक उम्मीदवार महाविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट  https://www.kalindicollege.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 10 दिसंबर से शुरू हो चुकी है। आवेदन की आखिरी तारीख 26 दिसंबर 2022 है।  
08:38 AM, 12-Dec-2022

Sarkari Naukri Result Live: डीयू, ITBP सहित इन विभागों में बड़ी भर्तियां, वेतन भी 50 हजार से एक लाख के पार

Indian Army Recruitment Notification: भारतीय सेना में स्थायी कमीशन के लिए भारतीय सैन्य अकादमी (IMA), देहरादून में जुलाई 2023 से शुरू होने वाले 137वें टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स (TGC-137) के लिए योग्य अविवाहित पुरुष इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स से आवेदन मांगे हैं। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। वहीं आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 दिसंबर 2022 है। 
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed