Sarkari Naukri Result 2022 Live: 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए यहां निकलीं भर्तियां, जानें आवेदन प्रक्रिया
{"_id":"62b9216634e4e30a0c6cde25","slug":"sarkari-jobs-result-2022-live-updates-june-27-check-govt-naukri-vacancy-ssc-upsc-hpssc-navy-admit-card-answer-key-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri Result 2022 Live: 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए यहां निकलीं भर्तियां, जानें आवेदन प्रक्रिया","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Mon, 27 Jun 2022 11:45 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Mon, 27 Jun 2022 11:45 PM IST
खास बातें
Sarkari Naukri Result 2022 LIVE: अगर आप भी सरकारी नौकरी खोज रहे हैं, तो आपको हम यहां ऐसी नौकरियों के बारे में बता रहे हैं, जहां आवेदन के जरिए आप बेहतरीन पद और बंपर सैलरी पा सकते हैं। दरअसल, इस वक्त कई विभागों में बंपर नौकरियां निकली हैं, जिनके लिए आवेदन जारी हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Sarkari Naukri Result Live 2022
- फोटो : Amar Ujala
लाइव अपडेट
11:14 PM, 27-Jun-2022
Sarkari Result : यूपीपीएससी लेक्चरर भर्ती परीक्षा परिणाम
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने कंप्यूटर विषय लेक्चरर भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम 29 अप्रैल 2022 को जारी किया था। लिखित परीक्षा में सफल घोषित किए गए अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 17 जून से 23 जून तक आयोजित किए गए थे।10:33 PM, 27-Jun-2022
Sarkari Result @ uppsc.up.nic.in
रिजल्ट जारी होने के बाद उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा विभाग को कंप्यूटर विषय के 126 नए प्रवक्ता मिल गए हैं। हालांकि, यह भर्ती 132 पदों के होनी थी, लेकिन छह पद (तीन अनुसूचित जाति एवं तीन अनुसूचित जनजाति) के लिए उपयुक्त उम्मीदवार उपलब्ध नहीं होने के कारण खाली रह गए हैं।
विज्ञापन
09:41 PM, 27-Jun-2022
Sarkari Job : UPPSC Lecturer Recruitment Result
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सोमवार, 27 जून को प्रवक्ता कंप्यूटर विषय के 132 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया। यूपी पीएससी की ओर से इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर अधिसूचना जारी की है।
08:55 PM, 27-Jun-2022
Govt Jobs Results Update: UPPCL JE Answer Key 2022
उम्मीदवार केवल वेबसाइट पर मौजूद लिंक के माध्यम से प्रश्न पत्र / या उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। / किसी भी अन्य मोड / साधन / चैनल के माध्यम द्वारा आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
08:10 PM, 27-Jun-2022
Sarkari Naukri : UPPCL JE Answer Key 2022
UPPCL का लक्ष्य कुल 25 जूनियर इंजीनियर सिविल रिक्तियों को भरना है। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट upenergy.in पर जाने की सलाह दी जाती है। अनुपस्थित अभ्यर्थी प्रश्न-पत्र और आंसर की नहीं देख सकते और आपत्तियां भी नहीं उठा सकते हैं।
07:20 PM, 27-Jun-2022
Govt Jobs Result : यूपीपीसीएल जूनियर इंजीनियर भर्ती
अधिसूचना में कहा गया है कि उम्मीदवार वेबसाइट लिंक पर 27.06.2022 सुबह 10:00 बजे से और 30.06.2022 रात्रि 11:55 बजे तक आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। उसके बाद आपत्ति के प्रस्तुत करने के लिए यह लिंक उपलब्ध नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:50 PM, 27-Jun-2022
Govt Jobs: UPPCL JE Answer Key 2022
उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने जूनियर इंजीनियर (ट्रेनी) सिविल के पद के लिए अंतरिम उत्तर कुंजी जारी की है। योग्य उम्मीदवार उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं और आधिकारिक वेबसाइट upenergy.in पर आपत्तियां अपलोड कर सकते हैं।
05:57 PM, 27-Jun-2022
Jobs and Result 2022 Update: Agnipath Scheme Agniveer Recruitment
अग्निवीर बनकर अपनी आगे की पढ़ाई पूरी करने, सरकारी नौकरी करते हुए मातृभूमि के लिए सेवाएं देनेे के इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन भारतीय वायु सेना की आधिकारिक वेबसाइट careerindianairforce.cdac.in पर जाकर कर सकते हैं।
05:03 PM, 27-Jun-2022
Sarkari Naukri Result : Agnipath Scheme Air Force Agniveer Recruitment
वायु सेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। महज तीन दिन में 56,960 उम्मीदवारों के आवेदन मिलने से स्पष्ट हो गया है कि लाखों उम्मीदवार इस भर्ती के अग्निपथ योजना के तहत सेना से जुड़ेंगे।
04:16 PM, 27-Jun-2022