फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri LIVE 2022: एसबीआई और यूपीएससी समेत इन संस्थानों ने निकाली भर्ती, जानें कहां मिलेगा कितना वेतन

Fri, 16 Sep 2022 07:11 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 16 Sep 2022 07:11 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukri Sarkari Result 2022: इस वक्त कई विभागों में बंपर नौकरियां निकली हैं, जिनके लिए आवेदन जारी हैं। देश के सर्वोत्तम संस्थानों में अगर नौकरी करने का मौका मिले तो कौन छोड़ना या चूकना चाहेगा और यदि फिर वह संस्थान भी सरकारी और नौकरी भी सरकारी तो फिर यह तो सोने पे सुहागा अवसर है। सरकारी नौकरियों और सरकारी रिजल्ट के बारे में नियमित लाइव अपडेट पढ़ने के लिए क्लिक करें। amarujala.com/jobs

विज्ञापन
Sarkari Jobs Result 2022 Live Today Check Latest Govt Naukri for UPSC UGC NET Results Updates in Hindi
Jobs, Exams and Results News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

06:17 PM, 16-Sep-2022

Sarkari Naukri Sarkari Result : UP Lekhpal Result

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से राज्य लेखपाल भर्ती परीक्षा आयोजित किए लगभग दो माह का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक रिजल्ट जारी किए जाने को लेकर कुछ अता -पता नहीं है। सरकारी नौकरी पाने की चाहत में परीक्षा में भाग लेने वाले लाखों उम्मीदवार लगातार वेबसाइट और न्यूज पोर्टल के साथ अक्सर अखबार के पन्ने खंगालते रहते हैं कि शायद उनके परीक्षा परिणाम कोई नया अपडेट आया या नहीं। 
05:24 PM, 16-Sep-2022

Sarkari Jobs : AIIMS, Patna Faculty Recruitment 2022

प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा स्थापित राष्ट्रीय महत्व के संस्थान एम्स में स्वास्थ्य शिक्षा क्षेत्र में शानदार सरकारी नौकरी पाने का अवसर आया है।
विज्ञापन
04:32 PM, 16-Sep-2022

Sarkari Naukri Latest Govt Jobs Update

Application Process for BRO Recruitment 2022 

  1.                                                  
                    
    
                                                     
                    आवेदन केवल अंग्रेजी/हिंदी में भरा जाएगा।
  2.                                                  
                    
    
                                                     
                    कोई भी उम्मीदवार एक ही पद के लिए एक से अधिक आवेदन नहीं भेजेगा। 
  3.                                                  
                    
    
                                                     
                    यदि उम्मीदवार एक पद के लिए एक से अधिक आवेदन करता है तो उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।
  4.                                                  
                    
    
                                                     
                    ऑफलाइन आवेदन पत्र डाउनलोड करें।
  5.                                                  
                    
    
                                                     
                    बीआरओ अधिसूचना के साथ संलग्न आवेदन पत्र में आवश्यक विवरण भरें।
  6.                                                  
                    
    
                                                     
                    सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें।
  7.                                                  
                    
    
                                                     
                    उम्मीदवार को आवेदन पत्र और प्रवेश पत्र में नवीनतम फोटो चिपकाना चाहिए। 
  8.                                                  
                    
    
                                                     
                    उम्मीदवार के पास पर्याप्त संख्या में (न्यूनतम 08) समान तस्वीरें होनी चाहिए।
  9.                                                  
                    
    
                                                     
                    आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करें।

नीचे दिए गए पते पर एक पंजीकृत डाक के माध्यम से आवेदन भेजें।
Commandant,
GREF CENTRE
,
Dighi Camp, Pune – 411015
03:40 PM, 16-Sep-2022

Sarkari Naukri 2022 BRO Recruitment Salary

ऑपरेटर (संचार) : वेतन स्तर 2 (19,900 रुपये से 63,200 रुपये)

इलेक्ट्रीशियन : वेतन स्तर 2 (19,900 रुपये से 63,200 रुपये)

वेल्डर : वेतन स्तर 2 (19,900 रुपये से 63,200 रुपये)

मल्टी स्किल्ड वर्कर (ब्लैक स्मिथ) : वेतन स्तर 1 (18,000 रुपये से 56,900 रुपये)

मल्टी स्किल्ड वर्कर (रसोइया) : वेतन स्तर 1 (18,000 रुपये से 56,900 रुपये)
03:18 PM, 16-Sep-2022

Govt Jobs BRO Recruitment 2022 के लिए अधिकृत वेतनमान

ड्राफ्ट्समैन : वेतन स्तर 5 (29,200 रुपये से 92,300 रुपये)

पर्यवेक्षक (प्रशासन) : वेतन स्तर 4 (25,500 रुपये से 81,100 रुपये)

पर्यवेक्षक स्टोर : वेतन स्तर 4 (25,500 रुपये से 81,100 रुपये)

पर्यवेक्षक सिफर : वेतन स्तर 4 (25,500 रुपये से 81,100 रुपये)

हिंदी टाइपिस्ट : वेतन स्तर 2 (19,900 रुपये से 63,200 रुपये)
02:50 PM, 16-Sep-2022

Sarkari Naukri : BRO Recruitment 2022 रिक्तियों का विवरण

  1. ड्राफ्ट्समैन (Draughtsman) : 14
  2. पर्यवेक्षक प्रबंधन : 07
  3. पर्यवेक्षक सिफर : 13
  4. पर्यवेक्षक स्टोर : 09
  5. हिंदी टाइपिस्ट : 10
  6. ऑपरेटर (संचार) : 35
  7. इलेक्ट्रीशियन : 30
  8. वेल्डर : 24
  9. मल्टी स्किल वर्कर (ब्लैक स्मिथ) : 22
  10. मल्टी स्किल वर्कर (कुक) : 82
कुल पद : 246

आवेदन के लिए उम्मीदवार bro.gov.in से एप्लीकेशन प्रपत्र डाउनलोड कर सकते हैं।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
01:50 PM, 16-Sep-2022

Sarkari Jobs BRO Recruitment

बीआरओ की भर्ती में उम्मीदवार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे आवेदन पत्र भरने से पहले पूरी आवश्यकता जैसे शारीरिक मानकों, चिकित्सा मानकों, शैक्षणिक / तकनीकी मानदंड, अनुभव, आयु और विशेष पद के लिए अन्य आवश्यक आवश्यक मानदंडों को पूरा करते हैं। आवेदन के लिए उम्मीदवारों की उम्र 18 वर्ष से 27 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। हालांकि, मल्टी स्किल्ड वर्कर के पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से 25 वर्ष के मध्य होना जरूरी है। 
01:29 PM, 16-Sep-2022

Sarkari Naukri Updates BRO Recruitment 2022

सीमा सड़क संगठन ने कुल 246 रिसक्तियों के लिए जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स की भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स में विभिन्न श्रेणियों के रिक्त पदों को भरने के लिए केवल भारतीय पुरुष नागरिकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
01:23 PM, 16-Sep-2022

UPSC ESE Job Application Starts

योग्य और इच्छुक उम्मीदवार जो UPSC इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं, वे पूरे नोटिफिकेशन को संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर  चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
01:02 PM, 16-Sep-2022

UPSC ESE 2023 सरकारी नौकरी

संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC ने इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा, 2023 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आयोग ने नोटिफिकेशन को जारी करने के लिए 14 सितंबर, 2022 की तारीख तय कर रखी थी और उसी दिन से ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया को भी शुरू कर दिया है।
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed