Sarkari Naukri Result Live: यूपी, झारखंड और हिमाचल समेत विभिन्न राज्यों में मिल रही सरकारी नौकरी, जल्दी करें
{"_id":"6325549da664ca751578e65c","slug":"sarkari-jobs-result-2022-live-today-check-latest-govt-naukri-for-upsc-jssc-uppcl-results-updates-in-hindi-on","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri Result Live: यूपी, झारखंड और हिमाचल समेत विभिन्न राज्यों में मिल रही सरकारी नौकरी, जल्दी करें","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Sat, 17 Sep 2022 06:15 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Sat, 17 Sep 2022 06:15 PM IST
खास बातें
Sarkari Naukri Sarkari Result 2022: इस वक्त कई विभागों में बंपर नौकरियां निकली हैं, जिनके लिए आवेदन जारी हैं। देश के सर्वोत्तम संस्थानों में अगर नौकरी करने का मौका मिले तो कौन छोड़ना या चूकना चाहेगा और यदि फिर वह संस्थान भी सरकारी और नौकरी भी सरकारी तो फिर यह तो सोने पे सुहागा अवसर है। सरकारी नौकरियों और सरकारी रिजल्ट के बारे में नियमित लाइव अपडेट पढ़ने के लिए क्लिक करें।
विज्ञापन
Sarkari Naukri Result Live 2022
- फोटो : Amar Ujala
लाइव अपडेट
06:15 PM, 17-Sep-2022
UPSC CAPF Result Declared: कैसे चेक करें परिणाम?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- upsc.gov.in पर जाएं।
- यहां CAPF 2022 के परिणाम के लिंक पर क्लिक करें।
- अब परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- अब ctrl+F की मदद से अपना रोल नंबर सर्च करें।
- इसे डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट रख लें।
05:27 PM, 17-Sep-2022
UPSC CAPF Result Declared: इतने पदों पर है भर्ती
यूपीएससी सीएपीएफ भर्ती परीक्षा 2022 के माध्यम से इस बार कुल 253 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित है। बता दें कि उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन
04:59 PM, 17-Sep-2022
UPSC CAPF Result Declared: क्या होगा अगला चरण?
जो भी उम्मीदवार CAPF असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती परीक्षा में सफल हुए हैं, उन्हें भर्ती के अगले चरण शारीरिक मानक परीक्षण / शारीरिक दक्षता परीक्षण और मेडिकल परीक्षण के लिए आमंत्रित किया जाएगा। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल होंगो उन्हें भर्ती के अगले चरण साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा।04:16 PM, 17-Sep-2022
Sarkari Result: कब हुई थी परीक्षा?
संघ लोक सेवा आयोग की ओर से UPSC CAPF असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती परीक्षा का आयोजन बीते महीने 07 अगस्त, 20222 को किया गया था। परीक्षा ऑफलाइन मोड में हुई थी।03:52 PM, 17-Sep-2022
Sarkari Naukri: ऐसे करें रिजल्ट चेक
जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।01:39 PM, 17-Sep-2022
Sarkari Result: यूपीएससी सीएपीएफ परीक्षा 2022 का परिणाम जारी
संघ लोक सेवा आयोग/UPSC ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल/CAPF असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती परीक्षा, 2022 के परिणाम को जारी कर दिया है। परिणाम बीती रात 16 सितंबर, 2022 को ऑनलाइन मोड में जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:20 PM, 17-Sep-2022
Govt Job 2022: आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 400 रुपये, एससी/एसटी/ओबीसी/बीपीएल/ईडब्ल्यूएस (बीपीएल) को 100 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे। वहीं, राज्य की महिला और भूतपूर्व सैनिकों के लिए आवेदन निशुल्क है।12:49 PM, 17-Sep-2022
Sarkari Naukri 2022: इतने पदों पर भर्ती
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा जारी की गई इस भर्ती के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 100 निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों को आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।12:13 PM, 17-Sep-2022
Sarkari Naukri 2022 Live: इस तारीख तक होंगे आवेदन
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। वहीं, आयोग ने आवेदन की आखिरी तारीख 24 सितंबर, 2022 को निर्धारित की है।11:50 AM, 17-Sep-2022