Sarkari Job Live: सरकारी नौकरी पाने का सपना करें साकार, अभी इन भर्तियों के लिए करें अप्लाई
{"_id":"65237193ef3e195bed0290c7","slug":"sarkari-job-live-latest-sarkari-naukari-2023-notification-upsc-ifs-iaf-up-police-ssc-and-other-jobs-updates-2023-10-09","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Job Live: सरकारी नौकरी पाने का सपना करें साकार, अभी इन भर्तियों के लिए करें अप्लाई","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Mon, 09 Oct 2023 06:08 PM IST
आकाश कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश कुमार
Updated Mon, 09 Oct 2023 06:08 PM IST
खास बातें
Sarkari Naukari Result 2023 Live Updates: 8वीं पास के लिए पुलिस में सीधी भर्ती निकली है। इसके साथ-साथ मेडिकल, कृषि, टीचिंग सहित कई सरकारी विभागों में भी भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार इन भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी लाइव अपडेट 2023
- फोटो : Amar Ujala Graphics
लाइव अपडेट
06:08 PM, 09-Oct-2023
NTPC EET Recruitment 2023
नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (NTPC) में इंजीनियरिंग एक्जीक्यूटिव ट्रेनी (EET) के पदों पर GATE-2023 के माध्यम से भर्ती हो रही है। गेट परीक्षा पास कर चुके उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ntpc.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 06 अक्तूबर 2023 से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 अक्तूबर 2023 तक है।
06:07 PM, 09-Oct-2023
RSPCB Recruitment 2023 Notification
राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में विधि अधिकारी-द्वितीय (LO), कनिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी (JSO), और कनिष्ठ पर्यावरण अभियंता (JEE) सहित विभिन्न पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। उम्मीदवारों के लिए बोर्ड ने इससे संबंधित एक अधिसूचना भी जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर्ती से जुड़ी सारी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
04:13 PM, 09-Oct-2023
Police Vacancy: पुलिस विभाग में एसआई के पदों पर भर्ती
BPSSC Bihar Police SI Recruitment: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग की ने बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर पदों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज, यानी 5 अक्तूबर से शुरू कर दी है। आवदेन करने की अंतिम तिथि 5 नवंबर है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट - bpssc.bih.nic.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
यहां पढ़ें पूरी खबर...
04:11 PM, 09-Oct-2023
सरकारी नौकरी: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में विभिन्न पदों पर भर्ती
RSPCB Recruitment 2023 Notification: राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 18 अक्तूबर 2023 से शुरू होगी। जबकि आवेदन करने की आखिरी तारीख 17 नवंबर 2023 तक है। आवेदन करने वाले इच्छुक उम्मीदवार अपने दस्तावेज तैयार कर लें। उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए नोटिफिकेशन हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में जारी किया गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
यहां पढ़ें पूरी खबर...
04:10 PM, 09-Oct-2023
GIMS Staff Nurse Recruitment 2023
गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (जीआईएमएस), ग्रेटर नोएडा उत्तर प्रदेश में स्टाफ नर्स (एएनएम/जीएनएम/बी.एससी नर्सिंग)) के पदों पर भर्ती चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gims.ac.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 07 नवंबर 2023 तक है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
यहां पढ़ें पूरी खबर...
02:43 PM, 09-Oct-2023
Government Jobs In UP: यूपीपीएससी में समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी के पदों पर भर्ती
UPPSC Samiksha Adhikari, Sahayak Samiksha Adhikari Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की तरफ से समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी के पदों पर भर्ती की जा रही है। आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 09 अक्तूबर 2023 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.uppsc.up.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 09 नवंबर 2023 तक है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन
02:15 PM, 09-Oct-2023
Sarkari Naukri 2023: नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन में भर्ती
NTPC EET Recruitment 2023: नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (NTPC) में इंजीनियरिंग एक्जीक्यूटिव ट्रेनी (EET) के पदों पर GATE-2023 के माध्यम से भर्ती हो रही है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 अक्तूबर 2023 तक है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
यहां पढ़ें पूरी खबर...
11:30 AM, 09-Oct-2023
Jobs: एयर इंडिया एयर ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड में वॉक-इन इंटरव्यू
AIATSL Recruitment 2023: एयर इंडिया एयर ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (AIATSL) ने जूनियर ऑफिसर, रैंप सर्विस एक्जीक्यूटिव, यूटिलिटी एजेंट-रैंप ड्राइवर,अपरेंटिस और हैंडीमैन/हैंडीवुमन जैसी विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। भर्ती प्रक्रिया वॉक इन इंटरव्यू के जरिए 17 से 19 अक्तूबर तक चलेगी।यहां पढ़ें पूरी खबर...
11:29 AM, 09-Oct-2023
Government Job 2023: बिजली विभाग में भर्तियां
TSPGCL Assistant Engineer Recruitment 2023: तेलंगाना राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (टीएसपीजीसीएल) में सहायक अभियंता पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 07 अक्तूबर 2023 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार TSGENCO की आधिकारिक वेबसाइट tsgenco.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
TSGENCO AE रिक्तियों का विवरण
- सहायक अभियंता (विद्युत) 187 पद
- सहायक अभियंता (मैकेनिकल) 77 पद
- सहायक अभियंता (इलेक्ट्रॉनिक्स) 25 पद
- सहायक अभियंता (सिविल) 50 पद
10:53 AM, 09-Oct-2023
Law Jobs: उच्च न्यायालय में सहायक ग्रेड-III के पद पर भर्ती
CG High Court Recruitment 2023: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर में सहायक ग्रेड-III के पद पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट highcourt.cg.gov.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 31 अक्तूबर 2023 तक है।यहां पढ़ें पूरी खबर...