फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Job 2023 Live: सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, इन विभागों में निकलीं बंपर भर्तियां; अभी करें अप्लाई

Wed, 25 Oct 2023 04:36 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 25 Oct 2023 04:36 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukri Result 2023 Live Updates: कई सरकारी विभागों में इस समय बंपर भर्तियां चल रही हैं। हर योग्यता का उम्मीदवार आवेदन करने का पात्र है। अगर आप सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं तो यह अपने सपने को साकार करने का सही समय है। पढ़ें अपडेट
 

विज्ञापन
Sarkari job 2023 live updates IIT JAM deadline BPSC SSC DRDO UPSC UP Police and other jobs notification
सरकारी नौकरी लाइव अपडेट 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics

लाइव अपडेट

04:36 PM, 25-Oct-2023

Jobs In UP: यूपी में स्टेनोग्राफर की भर्ती

UPSSSC Stenographer Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ स्टेनोग्राफर पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 25 रुपये आवेदन शुल्क है। न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। 29200 रुपये से 93200 तक वेतन दिया जाएगा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
04:35 PM, 25-Oct-2023

सरकारी नौकरी 2023: यूपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती

UPSC Recruitment 2023: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की तरफ से स्पेशलिस्ट ग्रेड III असिस्टेंट प्रोफेसर, ड्रिलर, शिप सर्वेक्षक और अन्य पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं
विज्ञापन
04:34 PM, 25-Oct-2023

Sarkari Job 2023: डीयू में स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में भर्ती

SOL DU Non Teaching Recruitment: स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग, दिल्ली विश्वविद्यालय ने गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती निकाली है। स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग डीयू नॉन टीचिंग भर्ती 2023 के तहत 77 पदों को भरा जाना है। उम्मीदवारों की आयुसीमा 27 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन शुल्क 1000, 800 और 600 रुपये है।
04:07 PM, 25-Oct-2023

Sarkari Job 2023: आईबी में 10वीं पास के लिए भर्ती

IB Recruitment 2023: इंटेलिजेंस ब्यूरो में सुरक्षा सहायक/मोटर ट्रांसपोर्ट (SA/MT) और मल्टी-टास्किंग स्टाफ/जनरल (एमटीएस/जनरल) के 677 पदों पर भर्ती चल रही है। 10 वीं पास आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा 18 से 25 वर्ष है। आवेदन शुल्क 500 रुपये है।
04:05 PM, 25-Oct-2023

सरकारी नौकरी 2023: ओडिशा में ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों पर भर्ती

OSSC CGL Recruitment 2023: ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग ओएसएससी सीजीएल भर्ती के तहत ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती कर रहा है। यह भर्ती अभियान संगठन में कुल 495 पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। उम्मीदवारों की आयु 21 से 38 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
04:02 PM, 25-Oct-2023

Sarkari Job: एम्स में भर्ती

AIIMS Bhopal Senior Resident Recruitment 2023: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, भोपाल ( AIIMS Bhopal) में सीनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती चल रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एम्स भोपाल की आधिकारिक वेबसाइट aiimsbhopal.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 अक्तूबर 2023 तक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
12:19 PM, 25-Oct-2023

Sarkari Naukri 2023: सशस्त्र सीमा बल में कॉन्सटेबल की भर्ती

SSB Constable GD Sports Quota Recruitment: सशस्त्र सीमा बल (SSB) में खेल कोटा के तहत कॉन्स्टेबल जनरल ड्यूटी (GD) की भर्ती की जा रही है। एसएसबी जीडी कॉन्स्टेबल खेल कोटा भर्ती के लिए पंजीकरण 21 अक्तूबर 2023 से शुरू हो चुका है। इच्छुक और योग्य पुरुष -महिला उम्मीदवार एसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट ssbrectt.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 20 नवंबर 2023 तक है।
10:41 AM, 25-Oct-2023

Ram Mandir Job: अयोध्या राम मंदिर में जॉब

Ayodhya Ram mandir: अयोध्या में बन रहे भगवान श्री राम के भव्य मंदिर में पुजारियों की भर्ती की जा रही है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट नए सेवकों की भर्ती कर रहा है। इसके लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से आवेदन भी मांगे गए हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 अक्तूबर 2023 तक है।
09:57 AM, 25-Oct-2023

Sarkari Job 2023 Live: सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, इन विभागों में निकलीं बंपर भर्तियां; अभी करें अप्लाई

Currency Note Press Nashik Recruitmenmt: करेंसी नोट प्रेस नासिक ने जूनियर तकनीशियन और अन्य पदों की कुल 113 रिक्तियों को भरने के लिए ऑनलाइन भर्ती अभियान शुरू किया है। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन पत्र और अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट - cnpnashik.spmsil.com पर जाकर करियर टैब के तहत देख सकते हैं। आवेदन पत्र को भरकप जमा करने की अंतिम तिथि 18 नवंबर है। 
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed