फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Job Live: पुलिस-आईटीबीपी और एयरपोर्ट अथॉरिटी में भर्तियां, पढ़ें सरकारी नौकरी से जुड़ी पल-पल की अपडेट

Fri, 03 Nov 2023 04:08 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 03 Nov 2023 04:08 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukri Result 2023 Live Updates: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की तरफ से जूनियर कार्यकारी, आईटीबीपी में स्पोर्ट्स कोटा के तहत कॉन्स्टेबल जीडी और बिहार पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर बंपर भर्ती निकली है। नीचे पढ़ें सरकारी नौकरी से जुड़ी हर अपडेट

विज्ञापन
Sarkari job 2023 live updates AAI JE Bihar Police SSC UPSC UP Police and other Government job notification
Sarkari Naukri Result 2023 Live, सरकारी नौकरी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

04:07 PM, 03-Nov-2023

Sarkari Naukri 2023: सशस्त्र सीमा बल में कॉन्सटेबल की भर्ती

SSB Constable GD Sports Quota Recruitment: सशस्त्र सीमा बल (SSB) में खेल कोटा के तहत कॉन्स्टेबल जनरल ड्यूटी (GD) की भर्ती की जा रही है। एसएसबी जीडी कॉन्स्टेबल खेल कोटा भर्ती के लिए पंजीकरण 21 अक्तूबर 2023 से शुरू हो चुका है। इच्छुक और योग्य पुरुष -महिला उम्मीदवार एसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट ssbrectt.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 20 नवंबर 2023 तक है।
04:07 PM, 03-Nov-2023

Sarkari Job 2023: सी-डैक में भर्ती

C-DAC Recruitment 2023: सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (सी-डैक) में प्रोजेक्ट इंजीनियर, सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर सहित 159 पदों पर भर्ती चल रही है। अगर आप भी इंजीनियरिंग के क्षेत्र में जाना चाहते हैं तो आधिकारिक वेबसाइट cdac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 17 नवंबर 2023 तक है। 
विज्ञापन
04:06 PM, 03-Nov-2023

Sarkari Naukri 2023: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में भर्ती

IOCL Trade & Technician Apprentice Recruitment 2023: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) में तकनीशियन अपरेंटिस, ट्रेड अपरेंटिस के 1700 से अधिक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आवेदन फॉर्म भरकर जमा करने की आखिरी तारीख 20 नवंबर 2023 शाम पांच बजे तक है।
04:06 PM, 03-Nov-2023

Jobs: करेंसी नोट प्रेस में भर्ती

Currency Note Press Nashik Recruitmenmt: करेंसी नोट प्रेस नासिक ने जूनियर तकनीशियन और अन्य पदों की कुल 113 रिक्तियों को भरने के लिए ऑनलाइन भर्ती अभियान शुरू किया है। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन पत्र और अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट - cnpnashik.spmsil.com पर जाकर करियर टैब के तहत देख सकते हैं। आवेदन पत्र को भरकप जमा करने की अंतिम तिथि 18 नवंबर है। 
03:23 PM, 03-Nov-2023

NLC Apprentice Recruitment 2023

नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन (एनएलसी) इंडिया लिमिटेड में 877 पदों पर अपरेंटिसशिप के लिए भर्ती चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  nlcindia.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 10 नवंबर 2023 तक है।
03:22 PM, 03-Nov-2023

Sarkari Naukri result Update 2023 BEML Recruitment 2023

बीईएमएल लिमिटेड की तरफ से कई क्षेत्रों में कार्यकारी निदेशक, उप महाप्रबंधक, सहायक प्रबंधक, सहायक महाप्रबंधक, वरिष्ठ प्रबंधक, अधिकारी, सहायक अधिकारी, मुख्य महाप्रबंधक, महाप्रबंधक, प्रबंधक और प्रबंधन प्रशिक्षु के पद पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।...अधिक पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
03:19 PM, 03-Nov-2023

Sarkari Naukri Police Bharti BPSSC SI Recruitmrent 2023

बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए बीपीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाकर 4 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 04 दिसंबर 2023 तक है।...अधिक पढ़ें
01:43 PM, 03-Nov-2023

Sarkari Naukri 2023: यूपीएससी भू-वैज्ञानिक इंटरव्यू शेड्यूल जारी

UPSC Geo-Scientist Interview 2023: संघ लोक सेवा आयोग ने संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा, 2023 का साक्षात्कार कार्यक्रम जारी कर दिया है। साक्षात्कार 20 नवंबर से 7 दिसंबर तक दो पालियों - सुबह 9.00 बजे और दोपहर 1.00 बजे तक आयोजित किया जाना है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - upsc.gov.in से कार्यक्रम की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।
09:53 AM, 03-Nov-2023

Sarkari Naukri 2023: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल कॉन्स्टेबल जीडी भर्ती

ITBP Constable GD Recruitment 2023: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) में स्पोर्ट्स कोटा के तहत कॉन्स्टेबल सामान्य ड्यूटी (Constable GD) के 248 पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की गई है। इन रिक्तियों के लिए पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। ये रिक्तियां खेल कोटा-2023 के तहत हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 13 नवंबर 2023 से आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 28 नवंबर 2023 तक रहेगी।...अधिक पढ़ें
08:33 AM, 03-Nov-2023

Sarkari Job Live: पुलिस-आईटीबीपी और एयरपोर्ट अथॉरिटी में भर्तियां, पढ़ें सरकारी नौकरी से जुड़ी पल-पल की अपडेट

AAI Junior Executives Recruitment 2023: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) की तरफ से जूनियर कार्यकारी के 496 पदों पर भर्ती की जा रही है। अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2023 तक है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।...अधिक पढ़ें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed