फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri-Result 2022 Live: एम्स, पीएससी और बैंक में बंपर भर्तियां, जानें कहां और कैसे करना होगा आवेदन

Mon, 01 Aug 2022 11:04 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 01 Aug 2022 11:04 PM IST
खास बातें

LIVE Sarkari Result Sarkari Naukri 2022: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए देश के विभिन्न केंद्रीय और राज्य विभागों में भर्तियां जारी हैं। इसके लिए या तो नोटिफिकेशन जारी हो गए हैं या आवेदन शुरू हो गए हैं। सरकारी नौकरियों और सरकारी रिजल्ट के बारे में आपको जानकारी देने के लिए हम लेकर आए हैं यह लाइव ब्लॉग, जहां आपको हर छोटी बड़ी भर्तियों और रिजल्ट की जानकारी मिलेगी।

विज्ञापन
Results Jobs Live Sarkari Naukri Result 2022 Latest Notification Admit Card Answer Key Result on 01 August
सरकारी नौकरी - सरकारी रिजल्ट लाइव अपडेट 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

11:03 PM, 01-Aug-2022

Sarkari Naukri : MPPEB Recruitment 2022

एमपी पीईबी भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 2,557 रिक्तियों को भरना है। भर्ती परीक्षा 24 सितंबर को दो पालियों - सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे और दोपहर 02.30 से शाम 05.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।  
10:32 PM, 01-Aug-2022

Sarkari Naukri 2022: MPPEB Recruitment

एमपी पीईबी की ग्रुप-3 की भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त, 2022 है। आवेदक उम्मीदवारों को अपने जमा किए गए फॉर्म में बदलाव करने का मौका भी मिलेगा। 
विज्ञापन
09:41 PM, 01-Aug-2022

Sarkari Naukri Exam : MPPEB Group 3 Recruitment

योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एमपी पीईबी यानी व्यापमं की आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। एमपी पीईबी की ग्रुप-3 की भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त, 2022 है। 
09:10 PM, 01-Aug-2022

Sarkari Naukri Result 2022: MPPEB Recruitment

मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (MPPEB) ने ग्रुप-03 सब इंजीनियर, ड्राफ्ट्समैन और अन्य पदों की संयुक्त भर्ती परीक्षा 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।  
08:05 PM, 01-Aug-2022

RRB NTPC 2019: गुवाहाटी क्षेत्र के लिए सीबीटी 2 की तारीख जारी

आरआरबी ने स्पष्ट किया है कि आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-2 गुवाहाटी परीक्षा कंप्यूटर आधारित प्रारूप में ही आयोजित की जाएगी। 
07:24 PM, 01-Aug-2022

Govt Jobs : RRB NTPC 2019 Exam

आरआरबी ने हाल ही में गुवाहाटी क्षेत्र के लिए एनटीपीसी सीबीटी-2 परीक्षा की तारीख जारी की हैं। परीक्षा 10 अगस्त से शुरू होगी और 12 अगस्त, 2022 को समाप्त होगी। इन तिथियों की घोषणा वेतन स्तर-2, 3 और 5 की परीक्षा के लिए की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:14 PM, 01-Aug-2022

Results Jobs Live: CAPFs Recruitment 2022

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) में बड़े स्तर पर भर्ती निकलने वाली है। गृह राज्य मंत्री (MoS) नित्यानंद राय ने हाल ही में राज्यसभा को सूचित किया कि सरकार ने दिसंबर 2023 तक केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) में 84,405 मौजूदा रिक्तियों को भरने का निर्णय लिया है।
04:23 PM, 01-Aug-2022

सरकारी नौकरी 2022: कैसे करेंगे आवेदन

जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं वे अपना आवेदन पत्र भरकर कमांडेंट, कमांड हॉस्पिटल (सेंट्रल कमांड), लखनऊ- 226002 के पते पर भेज सकते हैं। 
02:27 PM, 01-Aug-2022

Sarkari Job 2022: क्या है पात्रता मानदंड

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा 01 जनवरी, 2022 तक न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन के लिए निर्धारित अधिकतम आयु-सीमा में छूट भी दी गई है।
01:58 PM, 01-Aug-2022

Sarkari Naukri : भर्ती का विवरण

पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से जारी की गई इस भर्ती के लिए आवेदन आज शाम 05 बजे तक होंगे। इस भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 309 है।
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed