Sarkari Naukri Result LIVE 2022: इंतजार है सरकारी नौकरी का, तो इन विभागों में करें आवेदन
{"_id":"629c2f591c46e707ba3c19bd","slug":"result-jobs-live-sarkari-naukri-result-sarkari-bharti-exam-admit-card-answer-key-june-5-vacancies-results","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri Result LIVE 2022: इंतजार है सरकारी नौकरी का, तो इन विभागों में करें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Sun, 05 Jun 2022 04:24 PM IST
देवेश शर्मा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Sun, 05 Jun 2022 04:24 PM IST
खास बातें
Result Jobs Live Sarkari Naukri Sarkari Bharti LIVE 2022 Recruitment Hindi News Updates: कभी-कभी उम्मीदवार जिस नौकरी के लिए तैयारी कर रहे होते हैं, उनके आवेदन निकल जाते हैं और उनको यह बाद में पता चल पाता है। ऐसी परेशानी को देखते हुए amarujala.com/jobs 10वीं पास से लेकर स्नातक तक के पदों पर निकलीं भर्तियों की जानकारी के लिए ये लाइव अपडेट चला रहा है। जिसमें आपको न सिर्फ नई नौकरी के बारे में पता चलेगा बल्कि जिनकी अंतिम तिथि नजदीक है उनकी भी जानकारी मिलेगी। आगे पढ़ें...
विज्ञापन
सरकारी नौकरी - सरकारी रिजल्ट लाइव अपडेट 2022
- फोटो : Amar Ujala Graphics
लाइव अपडेट
04:23 PM, 05-Jun-2022
Sarkari Job: ग्राम सेवक के पदों पर भर्ती
पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की ओर से ग्राम विकास आयोजक यानी ग्राम सेवक के पदों पर भर्ती के लिए 07 मई, 2022 को आधिकारिक वेबसाइट यानी sssb.punjab.gov.in पर आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई थी।
03:41 PM, 05-Jun-2022
सरकारी नौकरी लाइव : पीएसएसएसबी वीडीओ भर्ती 2022
वीडीओ भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 मई, 2022 से शुरू हो गए हैं। x के सभी महत्वपूर्ण विवरण जैसे अधिसूचना, पात्रता, योग्यता, आयु सीमा, वेतन, ऑनलाइन आवेदन करें, आवेदन शुल्क, आदि की जानकारी यहां दी जा रही है।
विज्ञापन
02:54 PM, 05-Jun-2022
Sarkari Vacancy: PSSSB VDO Recruitment 2022
पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने ग्राम विकास आयोजक (VDO) की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की थी। अब ग्राम सेवक के पदों पर रिक्तियों के लिए पंजाब सब-ऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड की ओर से विलेज डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजर / ग्राम सेवक के पदों पर भर्ती शुरू हो चुकी है।
02:13 PM, 05-Jun-2022
Govt Job Exams : कैसे बनते हैं आईएएस अधिकारी?
एक आईएएस अधिकारी ही भारतीय नौकरशाही के सबसे बड़े पद कैबिनेट सचिव तक भी पहुंच सकता है। मंत्रालयों में सचिव, उप सचिव, सहायक सचिव, अतिरिक्त सचिव और संयुक्त सचिव जैसे पद आईएएस अधिकारी को ही मिलते हैं। आईएएस बनने के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से स्नातक होना अनिवार्य है।
01:25 PM, 05-Jun-2022
Sarkari Naukri 2022: क्या है भारतीय प्रशासनिक सेवा?
आईएएस यानी इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस से ही ब्यूरोक्रेसी यानी नौकरशाही में प्रवेश होता है। आईएएस में चयनित अभ्यर्थी विभिन्न मंत्रालयों में सचिव, विभागों या जिलों के प्रशासनिक अधिकारी/ जिलाधिकारी/ कलेक्टर बनते हैं।
12:47 PM, 05-Jun-2022
सरकारी नौकरी : सिविल सेवा परीक्षा 2022
संघ लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित की जानी वाली सिविल सेवा परीक्षा (UPSC CSE - Civil Service Examination) से आईएफएस और आईपीएस भी बनते हैं। लेकिन इनमें सबसे अहम पद है आईएएस ऑफिसर यानी भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी का।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:04 PM, 05-Jun-2022
Sarkari Vacancy: UPSC CSE क्या है?
भारत सरकार के करीब 24 सेवा विभागों में संघ लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित की जानी वाली यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के जरिये नियुक्तियां होती हैं। हर साल लाखों युवा इस परीक्षा में शामिल भी होते हैं, लेकिन कुछ की ही मेहनत सफल हो पाती है और वे चयनित हो पाते हैं।
11:30 AM, 05-Jun-2022
Sarkari Naukri LIVE: UPSC CSE - Civil Service Examination
भारतीय प्रशासनिक सेवा (Indian Administrative Service) को देश का सबसे अहम सरकारी सेवा विभाग माना जाता है। इसमें चयन संघ लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित की जानी वाली सिविल सेवा परीक्षा (UPSC CSE - Civil Service Examination) के माध्यम से होता है।
11:14 AM, 05-Jun-2022
UPSC CSE Prelims 2022: परीक्षा में ये कार्य बिल्कुल न करें
- अभ्यर्थी परीक्षा में देरी से न पहुंचें, अन्यथा उन्हें प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
- अभ्यर्थी परीक्षा कक्ष में आस-पास में ताक-झांक या पूछताछ न करें।
- अभ्यर्थी परीक्षा कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या नकल सामग्री लेकर न जाएं।
- अभ्यर्थी बिना अनुमति लिए अपनी सीट को न छोड़ें।
11:06 AM, 05-Jun-2022
Sarkari Naurki Exam: UPSC CSE Prelims 2022 परीक्षा के दौरान इन बातों का रखें ख्याल
- अभ्यर्थी परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं।
- अभ्यर्थी प्रवेश-पत्र लेकर ही केंद्र पर पहुंचे, बिना इसके उन्हें केंद्र पर प्रवेश नहीं मिलेगा।
- अभ्यर्थी अपने साथ में एक वैध पहचान पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो भी लेकर आएं।
- अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर कोरोना गाइडलाइन का पालन करना न भूलें।