10:18 PM, 02-May-2022
UPSC CGS Mains Exam: यूपीएससी जियो-साइंटिस्ट मुख्य परीक्षा
यूपीएससी सीजीएस मेंस परीक्षा 25 से 26 जून, 2022 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा मुख्य रूप से दो पालियों में सुबह और शाम आयोजित की जाएगी। सुबह की पाली की परीक्षा सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम की पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी।
09:57 PM, 02-May-2022
Sarkari Bharti Exam 2022: UPSC Combined Geo Scientist Main Exam
20 फरवरी, 2022 को आयोजित की गई यूपीएससी सीजीएस प्रीलिम्स 2022 को क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार 25 और 26 जून, 2022 को यूपीएससी सीजीएस मेन्स 2022 परीक्षा में बैठने के पात्र हैं।
09:06 PM, 02-May-2022
Sarkari Bharti Result : UPSC Combined Geo Scientist Main Exam
यूपीएससी कंबाइंड जियो साइंटिस्ट मेन्स (भू-वैज्ञानिक मुख्य परीक्षा) 2022 के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी शेड्यूल की जांच कर सकते हैं।
08:13 PM, 02-May-2022
Sarkari Naukri Bharti Sarkari Result : UPSC Combined Geo Scientist Main Exam 2022
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने यूपीएससी सीजीएस 2022 मुख्य परीक्षा के लिए एग्जाम डेट्स और विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है।
07:34 PM, 02-May-2022
Sarkari Jobs : यूपी पीएससी ने शुरू की एपीओ रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
यूपी पीएससी का सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) भर्ती अभियान उत्तर प्रदेश में 44 एपीओ रिक्तियों को भरने के लिए है। आवेदन प्रक्रिया 21 अप्रैल से शुरू हुई है और यह 21 मई, 2022 को समाप्त होगी।
06:53 PM, 02-May-2022
Sarkari Vacancy: UPPSC APO Recruitment 2022
जो उम्मीदवार उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं।
06:02 PM, 02-May-2022
Sarkari Naukri Bharti : UPPSC APO Recruitment
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) परीक्षा 2022 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है।
05:11 PM, 02-May-2022
Sarkari Naukri: उत्तर प्रदेश महिला स्वास्थ्यकर्मी भर्ती मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने महिला स्वास्थ्यकर्मी भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
04:25 PM, 02-May-2022
Sarkari Naukri: इतने पदों पर है भर्तियां
बिहार लोक सेवा आयोग की और से जारी की गयी भर्ती के माध्यम से कुल 40,506 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर होगा।
03:51 PM, 02-May-2022
Sarkari Naukri : जल्दी करें आवेदन
जिन उम्मीदवारों ने अब तक इस भर्ती के लिए आवेदन नही किया है , वें इस सुनहरे अवसर को हाथ से न जाने दें। इच्छुक उम्मीदवार बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर जल्द से जल्द अपना आवेदन कर लें।