फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2023 Live: MNC और एम्स में निकलीं नौकरियां, जानें किस भर्ती में कैसे करें आवेदन?

Sat, 15 Apr 2023 06:02 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sat, 15 Apr 2023 06:02 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukri 2023 Live: मेट्रो शहरों में की बात करें तो मुंबई और दिल्ली एनसीआर में नए रोजगार सृजन में क्रमश: 17% और 7% की वृद्धि के साथ, मुख्य रूप से बीमा क्षेत्र द्वारा संचालित सकारात्मक हायरिंग देखी गई। इसके उलट बेंगलुरु, हैदराबाद और पुणे, जो आईटी क्षेत्र पर बहुत अधिक निर्भर हैं, में क्रमशः 12%, 11% और 2% की गिरावट देखी गई। मेट्रो शहरों में अधिकांश नौकरी वृद्धि भी गैर-आईटी क्षेत्रों जैसे बीमा, रियल एस्टेट और ऑटोमोटिव क्षेत्रों में थी।

विज्ञापन
jobs results live update latest sarkari naukri in hindi govt vacancies recruitment exam result 2023
Govt Jobs Sarkari Naukri - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

06:01 PM, 15-Apr-2023

Govt Jobs SBI Recruitment 2023

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने चैनल मैनेजर फैसिलिटेटर, चैनल मैनेजर सुपरवाइजर और सपोर्ट ऑफिसर के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार 30 अप्रैल, 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। भारतीय स्टेट बैंक के इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 1031 रिक्तियों को भरना है। 
05:11 PM, 15-Apr-2023

Sarkari Naukri Exam KPSC Accounts Assistant Recruitment 2023

कर्नाटक लोक सेवा आयोग (KPSC) ने आधिकारिक वेबसाइट kpsc.kar.nic.in पर KPSC लेखा सहायक भर्ती 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 242 लेखा सहायक रिक्तियों को भरने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 
विज्ञापन
04:39 PM, 15-Apr-2023

Jobs Govt Vacancies Update: बिहार के युवाओं को सरकारी नौकरी

नीतीश कुमार ने कहा कि हमने अब बिहार के युवाओं को सरकारी नौकरी देने का फैसला किया है। इस साल के अंत तक राज्य में बड़ी संख्या में लोगों को नौकरी मिलेगी...सरकारी नौकरियों के लिए भर्ती अभियान जल्द ही शुरू किया जाएगा और हम आने वाले महीनों में दो लाख सरकारी नौकरियां देने जा रहे हैं।  
04:08 PM, 15-Apr-2023

Sarkari Naukri 2023 Live: Bihar Govt Jobs

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को कहा कि भर्ती अभियान के तहत आने वाले महीनों में राज्य के युवाओं को दो लाख सरकारी नौकरियां दी जाएंगी। उन्होंने मौजूदा कर्मचारियों को उचित वेतन वृद्धि और अन्य लाभ देने का भी आश्वासन दिया। जद(यू) के एक समारोह में नीतीश कुमार ने कहा कि हम, सात दलों के गठबंधन ने, अब बिहार के युवाओं को सरकारी नौकरी देने का फैसला किया है। 
03:10 PM, 15-Apr-2023

Govt Jobs Exam CAPF CRPF Recruitment

सीआरपीएफ (CRPF) भर्ती परीक्षा को लेकर जारी भाषा विवाद के बीच, केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 13 क्षेत्रीय भाषाओं में कॉन्स्टेबल (जीडी) सीएपीएफ (CAPF) परीक्षा आयोजित करने का फैसला किया है। यह फैसला सीएपीएफ यानी दिल्ली पुलिस समेत सभी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) में भर्ती के लिए सभी राज्यों के युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा देगा। 
02:19 PM, 15-Apr-2023

Sarkari Naukri Exam SSC CAPF Exam Update

इस निर्णय के बाद ये उम्मीद है कि राज्य/केंद्रशासित प्रदेशों की सरकारें स्थानीय युवाओं को अपनी मातृभाषा में परीक्षा देने के इस अवसर का उपयोग करने और देश की सेवा में करिअर बनाने के लिए बड़ी संख्या में आगे आने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए व्यापक अभियान शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:47 PM, 15-Apr-2023

Sarkari Naukri 2023 Live: सीएपीएफ की परीक्षा

केंद्रीय गृह मंत्रालय के अनुसार, क्षेत्रीय भाषाओं में असमिया, बंगाली, गुजराती, मराठी, मलयालम, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, ओडिया, उर्दू, पंजाबी, मणिपुरी और कोंकणी शामिल हैं। इस निर्णय के परिणामस्वरूप लाखों उम्मीदवार अपनी मातृभाषा/क्षेत्रीय भाषा के माध्यम से सीएपीएफ की परीक्षा में भाग ले सकेंगे। इसका सबसे बड़ा फायदा यह रहेगा कि अब क्षेत्रीय भाषाओं को बेहतर तरीके से समझने वाले उम्मीदवारों के चयन की संभावनाएं बढ़ जाएंगी। 
01:39 PM, 15-Apr-2023

Govt Jobs Constable (GD) CAPF exams

गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की पहल पर सीएपीएफ में स्थानीय युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और क्षेत्रीय भाषाओं को प्रोत्साहन देने के लिए लिया गया है। सीएपीएफ में अब हिन्दी और अंग्रेजी के अलावा प्रश्न पत्र 13 क्षेत्रीय भाषाओं में भी तैयार होगा। 
12:30 PM, 15-Apr-2023

Sarkari Naukri 2023 Live: Constable (GD) CAPF exams

केंद्रीय गृह मंत्रालय 'एमएचए' ने अपने एक एतिहासिक निर्णय के तहत केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) के लिए हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 13 क्षेत्रीय भाषाओं में कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी) परीक्षा आयोजित करने को मंजूरी दे दी है।
11:22 AM, 15-Apr-2023

Jobs Live MNC Recruitment 2023

दिल्ली विश्वविद्यालय के मोतीलाल नेहरू कॉलेज (MNC) में बंपर भर्ती शुरू हुई है। मोतीलाल नेहरू कॉलेज (MNC) में विभिन्न विषयों के लिए सहायक प्रोफेसर के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed