{"_id":"6acaadb82f06ca225104e1f6","slug":"bahadurgarhs-air-quality-improved-from-the-orange-to-the-yellow-zone-aqi-at-151-jhajjar-news-c-200-1-bgh1005-128018-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ की हवा ऑरेंज से येलो जोन में आई, एक्यूआई 151","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ की हवा ऑरेंज से येलो जोन में आई, एक्यूआई 151
विज्ञापन
-फोटो 54 : शहर में शनिवार को साफ रहा मौसम और कम रहा प्रदूषण। संवाद
बहादुरगढ़। तेज हवा चलने से शहरवासियों को प्रदूषण से कुछ राहत मिली है। हवा की रफ्तार 17 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 151 दर्ज किया गया। हालांकि, हवा की गुणवत्ता में सुधार के बावजूद प्रदूषण का स्तर चिंताजनक बना हुआ है। अक्तूबर के शुरुआती 10 दिनों में शहर की हवा तीन दिन ऑरेंज जोन में रही।
हवा की गति बढ़ने से वातावरण में मौजूद प्रदूषक कणों के फैलाव में मदद मिली। इससे वायु गुणवत्ता में सुधार दर्ज किया गया। हालांकि, एक्यूआई 151 होने के कारण प्रदूषण से पूरी तरह राहत नहीं मिली है।
तापमान में भी बदलाव
मौसम के मिजाज में भी बदलाव देखने को मिला। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा चलने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
शनिवार को 17 किलोमीटर गति से हवा चली तो प्रदूषण में कमी दर्ज की गई है। एक्यूआई भी ऑरेंज जोन से येलो जोन में दर्ज हुआ।
-सुनील श्योराण, क्षेत्रीय अधिकारी, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, बहादुरगढ़।
-फोटो 54 : शहर में शनिवार को साफ रहा मौसम और कम रहा प्रदूषण। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -