फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2023 Live: विभिन्न राज्यों और केंद्रीय विभागों में निकलीं नौकरियां, जानें कहां-किसकी भर्ती?

Thu, 25 May 2023 05:48 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 25 May 2023 05:48 PM IST
खास बातें

Latest Sarkari Naukri Result Live Vacancy Update : आज हम आपको उन नई सरकारी नौकरियों और भर्ती परीक्षाओं के बारे में बताने वाले हैं जहां लाखों तक की सैलरी मिलेगी। इनमें से कईं के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी तो कुछ के लिए आवेदन जल्द प्रारंभ होने वाले हैं। वहीं, कुछ ऐसी हैं जिनके लिए आवेदन की अंतिम तिथि भी नजदीक आ गई है।

विज्ञापन
Jobs Results Live 2023 Latest Sarkari Naukri Result Vacancy Update NTPC MTSC PNB SBI Jobs
सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) - फोटो : Amar Ujala Graphics

लाइव अपडेट

05:45 PM, 25-May-2023

Govt Jobs BPSC Recruitment 2023 for Drug Inspector

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने औषधि निरीक्षक के पद पर आवेदन प्रक्रिया पुनः शुरू कर दी है। बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग के तहत औषधि निरीक्षक पद पर आवेदन का एक आखिरी मौका बचा है। यह भर्ती, परीक्षा आधारित है और इसके लिए 30 मई, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
05:32 PM, 25-May-2023

Sarkari Naukri IDBI Bank Recruitment 2023

IDBI बैंक में 136 पदों पर भर्ती होने वाली है। बैंक के डिप्टी जनरल मैनेजर, अस्सिटेंट जनरल मैनेजर और मैनेजर पदों पर भर्ती होनी है। आवेदन के बाद चयनित होने पर उम्मीदवारों को प्रति माह 1 लाख 55 हजार रुपये तक वेतन मिलेगा। उम्मीदवार 01 जून से 15 जून 2023 तक IDBI की वेबसाइट idbibank.in पर आवेदन कर पाएंगे।
विज्ञापन
04:49 PM, 25-May-2023

Govt Job PNB Recruitment 2023

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने 240 पदों पर भर्ती शुरू की है। यहां ऑफिसर, मैनेजर और सीनियर मैनेजर पदों पर भर्ती होनी है। यह भर्ती ऑनलाइन परीक्षा और साक्षात्कार आधारित होगी। आवेदन प्रक्रिया बैंक की आधिकारिक वेबसाइट pnbindia.in पर जाकर पूरी की जा सकती है। उम्मीदवार का चयन होने पर उन्हें 63 हजार रुपये से लेकर 78 हजार 230 रुपये वेतन दिया जाएगा।
04:15 PM, 25-May-2023

Sarkari Job SIHFW Recruitment 2023

राजस्थान सरकार के राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने 3736 पदों पर भर्ती निकाली है। यहां महिला स्वास्थ्य कर्मियों के रिक्त पदाें पर आवेदन मांगे जा रहे हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sihfwrajasthan.com पर सभी प्रक्रिया अंतिम तिथि 18 जून 2023 तक पूर्ण कर सकते हैं।
03:39 PM, 25-May-2023

Sarkari Naukri MSTC Recruitment 2023

भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय में 52 पदों पर भर्ती होनी है। इस भर्ती के तहत प्रबंधन प्रशिक्षु और सहायक प्रबंधक पदों पर भर्ती होनी है। यह भर्ती, परीक्षा आधारित होगी और परीक्षा में चयनित होने पर भर्ती सुनिश्चित की जाएगी। अधिसूचना के आधार पर पूरे भारत में कंपनी के किसी भी कार्यालय / संयुक्त उद्यम के लिए 52 पद भरे जाने हैं। 27 मई से 11 जून 2023 तक MSTC की वेबसाइट mstcindia.co.in पर आवेदन किए जा सकेंगे।
03:04 PM, 25-May-2023

Govt Jobs NCDC Recruitment 2023

राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (NCDC) में एक अहम पद पर आवेदन मांगे जा रहे हैं। सहकारिता मंत्रालय के अंतर्गत नेशनल कोआपरेटिव डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन में डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर पद पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई है। यह आवेदन पोस्ट द्वारा 03 जुलाई 2023 तक या उससे पूर्व पोस्ट के द्वारा चला जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:18 PM, 25-May-2023

Sarkari Naukri NIELIT Recruitment 2023

राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (NIELIT) में निदेशक, रजिट्रार और मुख्य वित्त अधिकारी के पद पर भर्ती निकली है। इस नौकरी में दो लाख रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। पूर्वोत्तर समेत लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के उम्मीदवार 20 जुलाई तक तो शेष राज्यों के उम्मीदवार 5 जुलाई तक आवेदन कर पाएंगे। आवेदक को अपना आवेदन पत्र राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (NIELIT) को पोस्ट द्वारा भेजना होगा।
01:49 PM, 25-May-2023

Sarkari Job RIE Recruitment 2023

क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान, अजमेर में 58 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती निकली हैं।  प्रोफेसर पद पर नौकरी के लिए सीधी भर्ती शुरू हुई है। आवेदन प्रक्रिया वॉक इन इंटरव्यू आधार पर 1 जून से 23 जून 2023 तक पूर्ण की जा सकती है।
01:21 PM, 25-May-2023

Sarkari Naukri SECR Recruitment 2023

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) में बिलासपुर डिवीजन के कार्मिक विभाग में अप्रेंटिस पद के लिए कुल 548 पदों पर भर्ती निकली है। रेलवे की सीधी भर्ती में बिलासपुर डिवीज़न के कार्मिक विभाग में अप्रेंटिस पद के लिए 03 जून, 2023 तक आवेदन secr.indianrailways.gov.in पर किया जा सकता है।
12:59 PM, 25-May-2023

Sarkari Job MRPL Limited Recruitment

मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (MRPL) ने 50 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। यहां 86 हजार तक तनख्याह वाली नौकरी मिलेगी। आवेदन प्रक्रिया वेबसाइट mrpl.co.in पर 16 जून 2023 तक पूर्ण की जा सकती है।
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed