Jobs Results Live: यूपी और उत्तराखंड में निकलीं सरकारी भर्तियां, 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट को मिलेगा मौका
{"_id":"6361e9b3d0630b38e567ce60","slug":"jobs-results-live-2022-hiring-recruitment-sarkari-naukri-result-latest-update-november-02","type":"live","status":"publish","title_hn":"Jobs Results Live: यूपी और उत्तराखंड में निकलीं सरकारी भर्तियां, 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट को मिलेगा मौका","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Fri, 04 Nov 2022 08:42 AM IST
देवेश शर्मा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Fri, 04 Nov 2022 08:42 AM IST
खास बातें
Sarkari Naukri Result 2022 Live: यहां इस खबर में सभी नौकरी भर्तियां हैं, जो आप इस सप्ताह में आवेदन कर सकते हैं। दरअसल, इस वक्त कई विभागों में बंपर नौकरियां निकली हैं, जिनके लिए आवेदन जारी हैं।
विज्ञापन
Sarkari Naukri Sarkari Result 2022
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लाइव अपडेट
04:06 PM, 02-Nov-2022
sarkari naukari jobs राजस्थान में गेस्ट फैकल्टी के पदों पर भर्ती
Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 : राजस्थान सरकार ने शिक्षकों की भर्ती को लेकर बड़ा कदम उठाया है। राजस्थान सरकार के प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के तहत विद्यालयों में 93000 गेस्ट फैकल्टी पदों के लिए आज से आवेदन कर सकते हैं।03:02 PM, 02-Nov-2022
Sarkari Result Naukri Live यूपी मेट्रो भर्ती
यूपी मेट्रो भर्ती अभियान 142 पदों के लिए आयोजित किया जा रहा है। उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार एक से अधिक पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। चयन के बाद उम्मीदवारों को प्रशासनिक आवश्यकता के अनुसार लखनऊ/ कानपुर/ आगरा या किसी अन्य शहर में तैनात किया जा सकता है।
विज्ञापन
02:00 PM, 02-Nov-2022
Govt Job Exams HPSC ADO Admit Card
एचपीएससी एडीओ परीक्षा 2022 के लिए हॉल टिकट आयोग द्वारा मंगलवार, एक नवंबर को देर शाम जारी किया गया है और इसके साथ ही एचपीएससी एडीओ एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड लिंक भी आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर सक्रिय कर दिया गया है। इस लिंक के माध्यम से उम्मीदवार परीक्षा की तारीख तक अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
01:09 PM, 02-Nov-2022
Sarkari Naukri Result HPSC ADO Admit Card 2022
उम्मीदवारों को परीक्षा में प्रवेश-पत्र के लिए आधिकारिक एक अन्य फोटो पहचान-पत्र भी साथ ले जाना होगा। हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने राज्य सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अंतर्गत विज्ञापन संख्या 12/2022 के माध्यम से ग्रुप बी कृषि विकास अधिकारी (एडीओ) के पदों पर भर्ती निकाली थी। इसके लिए निर्धारित चयन प्रक्रिया के तहत प्रथम चरण की भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाना है।
12:19 PM, 02-Nov-2022
Sarkari Result Naukri HPSC ADO Admit Card Out
हरियाणा लोक सेवा आयोग ने राज्य कृषि विभाग में कृषि विकास अधिकारी के पदों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश-पत्र जारी कर दिए हैं। हरियाणा कृषि विकास अधिकारी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार ध्यान दें कि कृषि विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा का आयोजन 13 नवंबर को किया जा रहा है। अधिक जानकारी के लिए amarujala.com/jobs पर क्लिक करें।
11:38 AM, 02-Nov-2022
Jobs Results Live AAI भर्ती 2022
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर AAI भर्ती 2022 के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। एएआई भर्ती 2022 के लिए आधिकारिक अधिसूचना में कुल 55 रिक्तियां घोषित की गई हैं। एएआई भर्ती 2022 की इन रिक्तियों के लिए उन उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं जो मध्य प्रदेश, गोवा, गुजरात और महाराष्ट्र के मूल निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:19 AM, 02-Nov-2022
Results Naukri Live UP Metro Recruitment 2022
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UPMRC) ने सहायक प्रबंधक, कनिष्ठ अभियंता, लेखा सहायक और अधिकारी सहायक के पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन स्वीकार करना शुरू कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार 01 से 30 नवंबर तक आधिकारिक वेबसाइट lmrcl.com पर पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
10:00 AM, 02-Nov-2022
Sarkari Job सीआरपीएफ में अगले साल तक 29,985 भर्तियां
गृह राज्य मंत्री द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में कुल 84,405 रिक्तियां हैं जिनमें असम राइफल्स में 9,659, सीमा सुरक्षा बल में 19,254, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल यानी सीआईएसएफ में 10,918, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल यानी सीआरपीएफ 29,985 शामिल हैं। इंडो-तिब्बती सीमा पुलिस यानी आईटीबी में 3,187 पद और सशस्त्र सीमा बल यानी एसएसबी में 11,402 पद खाली हैं।
09:29 AM, 02-Nov-2022
Sarkari Vacancies CAPFs में मिलेंगी 84 हजार से ज्यादा नौकरियां
केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) में बड़े स्तर पर भर्ती निकलने वाली है। गृह राज्य मंत्री (MoS) नित्यानंद राय ने बताया कि सरकार ने दिसंबर 2023 तक केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) में 84,405 मौजूदा रिक्तियों को भरने का निर्णय किया है।
09:27 AM, 02-Nov-2022
Sarkari Naukri LIVE UP Metro Recruitment 2022
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UPMRC) ने असिस्टेंट मैनेजर, जूनियर इंजीनियर, अकाउंट असिस्टेंट और ऑफिसर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया एक नवंबर से शुरू हो चुकी है।