06:54 PM, 21-May-2023
MP HSTET Recruitment 2023: हाई स्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा
मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड (MPPEB) ने एमपी हाई स्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 के लिए जारी अधिसूचना में दिए गए रिक्तियों के विवरण के तहत यह भर्ती अभियान मध्य प्रदेश के हाई स्कूलों में 8720 खाली पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है।
06:06 PM, 21-May-2023
Sarkari Naukri Exam एमपी हाई स्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023
एमपी हाई स्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि एक जून, 2023 है। उम्मीदवार आवेदन पत्र में बदलाव कर सकते हैं, जो 06 जून, 2023 है। एचएसटीईटी 2023 का आयोजन 02 अगस्त, 2023 को सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे और दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक किया जाना है।
05:53 PM, 21-May-2023
Sarkari Exam MP HSTET Recruitment 2023
मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड (MPPEB) ने एमपी हाई स्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि एक जून, 2023 है।
05:20 PM, 21-May-2023
Govt EXAM UPSC Civil Service क्या है?
भारत सरकार के करीब 24 सेवा विभागों में संघ लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित की जानी वाली सिविल सेवा परीक्षा के जरिये नियुक्तियां होती हैं। इसी परीक्षा से IAS, IPS और IFS भी बनते हैं। लेकिन इनमें सबसे अहम पद है आईएएस ऑफिसर यानी भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी का।
04:24 PM, 21-May-2023
Sarkari Naukri: BSF Recruitment 2023 आवेदन शुल्क
बीएसएफ हेड कॉन्स्टेबल भर्ती में अनारक्षित / ईडब्ल्यूएस / ओबीसी श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क के रूप में 100 रुपये और साथ ही 47.20 रुपये सेवा शुल्क जमा करना होगा। महिला उम्मीदवारों / अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / बीएसएफ सेवारत कर्मियों और भूतपूर्व सैनिकों को परीक्षा शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
03:21 PM, 21-May-2023
Govt Jobs BSF Recruitment 2023
आवेदक उम्मीदवार 12 मई, 2023 को 18 वर्ष से 25 वर्ष के मध्य हो। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है। शैक्षिक योग्यता में दो साल के आईटीआई प्रमाण पत्र के साथ पीसीएम या मैट्रिक में 60 फीसदी कुल अंकों के साथ कक्षा 12वीं पास होनी चाहिए।
02:23 PM, 21-May-2023
Sarkari Jobs बीएसएफ भर्ती में आवेदन का आखिरी मौका
बीएसएफ के इस भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 247 पदों को भरना है, जिनमें से 217 रिक्तियां हेड कॉन्स्टेबल (रेडियो ऑपरेटर) की हैं और 30 हेड कॉन्स्टेबल (रेडियो मैकेनिक) की हैं।
01:28 PM, 21-May-2023
Sarkari Jobs BSF में निकली भर्ती
सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने 22 अप्रैल, 2023 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर अपने संचार विंग में हेड कॉन्स्टेबल (रेडियो ऑपरेटर) और हेड कॉन्स्टेबल (रेडियो मैकेनिक) पदों के लिए पंजीकरण शुरू किया था। सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने अपने संचार विंग में हेड कॉन्स्टेबल पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 21 मई, 2023 तक है। योग्य पुरुष और महिला उम्मीदवार अब BSF के लिए आवेदन कर सकते हैं।
12:33 PM, 21-May-2023
Sarkari Naukri CRPF Recruitment Last Date
सीआरपीएफ की एसआई और एएसआई भर्ती के लिए आवेदन पंजीकरण प्रक्रिया रविवार, 21 मई को समाप्त हो रही है। उम्मीदवार सीआरपीएफ भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in पर जल्द से जल्द सीआरपीएफ एसआई/एएसआई 2023 पदों के लिए आवेदन पूरा कर कर लें।
जानें आवेदन प्रक्रिया
12:00 PM, 21-May-2023
Government Jobs BSF Head Constable Recruitment 2023
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की संचार विंग में हेड कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती आवेदन के लिए पंजीकरण प्रक्रिया जल्द समाप्त होने वाली है। उम्मीदवार रिक्तियों के लिए बीएसएफ की वेबसाइट पर विजिट कर आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी यहां उपलब्ध कराई जा रही है।