Govt Jobs Results 2022 Live: स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा क्षेत्र में निकलीं भर्तियां, फ्रैशर्स को भी मिलेगा मौका
{"_id":"638199c80742000b7741a129","slug":"govt-jobs-results-sarkari-naukri-exam-2022-live-notifications-november-26-banbpsc-bharti-result-news","type":"live","status":"publish","title_hn":"Govt Jobs Results 2022 Live: स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा क्षेत्र में निकलीं भर्तियां, फ्रैशर्स को भी मिलेगा मौका","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Sat, 26 Nov 2022 06:35 PM IST
देवेश शर्मा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Sat, 26 Nov 2022 06:35 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Result (सरकारी रिजल्ट), Sarkari Naukri 2022 (सरकारी नौकरी) Live Updates Latest Government Jobs Bharti Bank Vacancy Admit Card Answer Key Hindi News: सरकारी क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यहां कई छोटी से लेकर बड़ी भर्तियों की जानकारी दी गई है, जिनके लिए आप आने वाले दिनों में आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Jobs, Exams and Results News
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लाइव अपडेट
06:34 PM, 26-Nov-2022
Govt Jobs Results: UPSSSC संयुक्त कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा संयुक्त कनिष्ठ सहायक मुख्य 2022 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। वे सभी उम्मीदवार, जो कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं, वे इसके लिए upsssc.gov.in पर जाकर मुख्य परीक्षा में पंजीकरण करा सकते हैं।05:47 PM, 26-Nov-2022
Sarkari Job Exam : हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा
हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2022 का आयोजन दिनांक शनिवार, 03 दिसंबर और रविवार, 04 दिसंबर को किया जा रहा है। परीक्षा में शामिल होने के पात्र अभ्यर्थी हॉल टिकट (प्रवेश-पत्र/ एडमिट कार्ड) दिनांक 26 नवंबर, 2022 से बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in से डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों प्रवेश-पत्र पर दर्शाए गए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ कर/समझ कर पालना करना सुनिश्चित करना चाहिए।
विज्ञापन
04:54 PM, 26-Nov-2022
Sarkari Jobs : HPSC Medical Officer Recruitment
योग्य उम्मीदवार 07 दिसंबर, 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर उपरोक्त रिक्त पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। एचपीएससी ने ईएसआई स्वास्थ्य देखभाल विभाग, हरियाणा में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी के लिए 10 रिक्तियों की अधिसूचना जारी की है। इस पद के लिए वेतनमान FPL-12 के तहत यानी कम से कम 78,800 रुपये प्रति माह होगी।
03:43 PM, 26-Nov-2022
Sarkari Vacancy HPSC SMO Recruitment
हरियाणा सरकार के स्वास्थ्य विभाग में भर्ती निकली है। राज्य सरकार की ओर से संचालित अस्पतालों में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने विज्ञापन संख्या 30/2022 के तहत वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
02:59 PM, 26-Nov-2022
Govt Job Exams : रेलवे आरआरबी एनटीपीसी भर्ती
रेलवे में आरआरबी एनटीपीसी भर्ती के तहत लेवल-3 की नौकरियों के लिए, पैनल मार्च 2023 के पहले सप्ताह तक पूरा हो जाएगा, जबकि लेवल-2 की नौकरियों के लिए पूरी प्रक्रिया मार्च 2023 के चौथे सप्ताह तक पूरी हो जाएगी। इनमें स्टेशन मास्टर, गुड्स गार्ड, कमर्शियल अपरेंटिस, टिकट क्लर्क, जूनियर अकाउंट असिस्टेंट, सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट और टाइमकीपर जैसी नौकरियां शामिल होंगी।
02:09 PM, 26-Nov-2022
Sarkari Naukri: RRB NTPC Recruitment
रेलवे ने पहली बार न केवल अपनी भर्ती परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा करने के लिए समय-सारिणी निर्धारित की है, बल्कि इस वर्ष की गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी की परीक्षाओं में चयनित 35,281 उम्मीदवारों को मार्च 2023 तक नौकरी प्रदान करने की समय-सीमा भी निर्धारित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:57 PM, 26-Nov-2022
Sarkari Result Jobs HP TET November 2022 Exam
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBoSE) ने हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा नवंबर 2022 के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है। अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा 10 दिसंबर से 25 दिसंबर, 2022 तक दो पालियों - सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे और दोपहर 02 से 4.30 बजे तक आयोजित होने वाली है।
11:48 AM, 26-Nov-2022
Sarkari Vacancy: BPSC 68th CCE Prelims परीक्षा पैटर्न
68वीं प्रारंभिक परीक्षा दो घंटे की होगी इसके लिए 150 अंक होंगे। निगेटिव मार्किंग का अभ्यर्थियों को ख्याल रखना होगा। प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। मुख्य परीक्षा के लिए तय सीट से 10 गुना अधिक उम्मीदवार बुलाए जाएंगे। मुख्य प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। मुख्य परीक्षा के 900 और इंटरव्यू के कुल 120 अंक, यानी 1020 अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार करते हुए अंतिम रिजल्ट आरक्षण श्रेणीवार प्रकाशित किया जाता है।
10:51 AM, 26-Nov-2022
Sarkari Naukri LIVE: RPSC Announce 2023 Exam Schedule
राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से संरक्षण अधिकारी परीक्षा-2022 का आयोजन 28 जनवरी, 2023 को किया जाएगा। इसके बाद संस्कृत शिक्षा विभाग के लिए वरिष्ठ शिक्षक जीआर II परीक्षा -2022, 29 जनवरी, 2023 से 01 फरवरी, 2023 तक आयोजित की जाएगी। आरपीएएसी के कार्यक्रम के अनुसार, हॉस्पिटल केयर टेकर स्क्रीनिंग टेस्ट - 2022 का आयोजन 10 फरवरी, 2023 को किया जाएगा।
10:43 AM, 26-Nov-2022
सरकारी नौकरियां : NHM MP Recruitment
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्य प्रदेश (NHM MP) ने संविदा स्टाफ नर्स (पुरुष / महिला) के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। जिसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है।