फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri Live 2023: सरकारी नौकरी के लिए आज यहां करें आवेदन, जानें कहां-कितने पदों पर हो रही भर्ती

Fri, 16 Jun 2023 04:52 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 16 Jun 2023 04:52 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukri Live 2023: वर्तमान दौर में सरकारी नौकरी कौन नहीं पाना चाहता है। किसी बात का इंतजार है तो वह है वक्त पर सही और सटीक जानकारी एवं मार्गदर्शन मिलने का। यहां अमर उजाला डॉट कॉम आपके लिए लेकर आया है ऐसी 10 हजार से ज्यादा पदों पर सरकारी भर्तियों की जानकारी, जिनमें सबको नौकरी का मौका मिलेगा। सबको मौका मिलने से हमारा अभिप्राय है कि 10वीं पास से लेकर पीएचडी धारक हों या पहले से किसी सरकारी या गैर सरकारी संस्थान में कार्यरत कर्मचारी हों.. पढ़ें लाइव अपडेट 

विज्ञापन
Govt Jobs Results Live Sarkari Naukri Result 2023 Latest Update in Hindi Admit Card Exam Answer Key
सरकारी नौकरी लाइव अपडेट - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

04:51 PM, 16-Jun-2023

Sarkari Naukri THDC India Limited Recruitment

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड में 181 पदों पर भर्ती होनी है। यहां जूनियर इंजीनियर ट्रेनी के कुल 181 पदों को भरा जाना है। अधिकतम आयु सीमा की बात करें तो वो 27 वर्ष तय की गई है। आवेदन प्रक्रिया thdc.co.in पर जाकर पूरी की जा सकती है। आवेदन 30 जून, 2023 तक स्वीकार किए जाएंगे।
01:59 PM, 16-Jun-2023

Sarkari Jobs Sikkim University Recruitment 2023

सिक्किम विश्वविद्यालय विभिन्न विभागों में में प्रोफ़ेसर पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। विश्वविद्यालय में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर के 51 पदों पर भर्ती होनी है। आवेदन प्रक्रिया विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट cus.ac.in पर 27 जून 2023 तक पूरी की जा सकती है।
विज्ञापन
01:07 PM, 16-Jun-2023

Sarkari Naukri Result 2023 आरबीआई ग्रेड बी भर्ती परीक्षा

आरबीआई ग्रेड बी-जनरल फेज 1 परीक्षा 9 जुलाई और ग्रेड बी-डीईपीआर और डीएसआईएम 16 जुलाई को होगी। उम्मीदवार आइजोल, कोहिमा, शिलांग, जोरहाट, गुवाहाटी, कोलकाता और दिल्ली जैसे शहरों में परीक्षा में शामिल होने का विकल्प चुन सकते हैं। उम्मीदवारों को उनके द्वारा चुने गए परीक्षण शहरों के आधार पर परीक्षा केंद्र आवंटित किए जाएंगे।
12:41 PM, 16-Jun-2023

Sarkari Jobs RBI Grade B Recruitment 2023

उम्मीदवार भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ग्रेड बी ऑफिसर 2023 के लिए 16 जून, 2023 शाम छह बजे तक आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले, आरबीआई ग्रेड बी अधिकारी 2023 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि नौ जून तक थी। जिन उम्मीदवारों ने इम्फाल (मणिपुर) को अपने परीक्षा शहर के रूप में चुना है, उनके पास 20 जून से 22 जून, 2023 तक अपने परीक्षा केंद्रों को बदलने का विकल्प है। 
12:08 PM, 16-Jun-2023

Sarkari Naukri RBI Recruitment 2023

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में अधिकारी बनने का सुनहरा मौका खत्म होने जा रहा है। आरबीआई के विभिन्न विभागों में अधिकारी ग्रेड बी (सीधी भर्ती) के पद के लिए पंजीकरण की आखिरी तारीख 16 जून, 2023 तक है। उम्मीदवार RBI ग्रेड B अधिकारी 2023 के लिए आधिकारिक वेबसाइट, Opportunities.rbi.org.in पर आवेदन कर सकते हैं। 
11:06 AM, 16-Jun-2023

Government Jobs : CTET Exam Pattern

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी सीटेट के लिए पैटर्न केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा जारी किया जाता है। परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों को तदनुसार तैयारी करने के लिए सीटेट परीक्षा पेपर 1 और पेपर 2 के पैटर्न के बारे में पता होना चाहिए। सीटेट परीक्षा को दो पेपर में बांटा गया है, और पेपर 1 पैटर्न पेपर 2 पैटर्न से थोड़ा अलग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:44 AM, 16-Jun-2023

Sarkari Naukri OPSC Recruitment 2023

ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) ने सहायक वन संरक्षक और वन रेंजर के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर 30 जून 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।
10:43 AM, 16-Jun-2023

UPSC EPFO Admit Card 2023: परीक्षा दो जुलाई को

परीक्षा 02 जुलाई, 2023 को आयोजित की जानी है। प्रवर्तन अधिकारी / लेखा अधिकारी के लिए परीक्षा सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक और APFC पदों के लिए परीक्षा दोपहर 2.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक आयोजित की जाएगी।
10:32 AM, 16-Jun-2023

Sarkari Naukri Live 2023: सरकारी नौकरी के लिए आज यहां करें आवेदन, जानें कहां-कितने पदों पर हो रही भर्ती

UPSC EPFO Admit Card 2023 Released: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने ईपीएफओ में सहायक भविष्य निधि आयुक्त और प्रवर्तन अधिकारी / लेखा अधिकारी पदों के लिए प्रवेश पत्र जारी किया है। आवेदक अपना हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed