फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hemant Soren Arrest LIVE: ईडी के खिलाफ हेमंत की याचिका पर कल होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, गठित हुई विशेष पीठ

Thu, 01 Feb 2024 09:25 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Thu, 01 Feb 2024 09:25 PM IST
खास बातें

Hemant Soren Arrested, Jharkhand Bandh News Live Updates: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कथित जमीन घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, इससे पहले ही सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद सत्तारूढ़ झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन ने नए राज्य प्रमुख के रूप में वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन का नाम प्रस्तावित किया। राजभवन में चंपई सोरेन ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की, लेकिन गवर्नर ने उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित नहीं किया। ईडी की हिरासत में हेमंत सोरेन की हिरासत पर शुक्रवार को फैसला होगा। गठबंधन समर्थक विधायक रांची से हैदराबाद भेजे जा रहे हैं। अमर उजाला के साथ जानें झारखंड का पल-पल का अपडेट...

विज्ञापन
Hemant Soren News Live: ED Arrested Hemant Soren in Land Scam Case Appear in Court Today Jharkhand Bandh
हेमंत सोरेन। - फोटो : अमर उजाला।

लाइव अपडेट

10:23 PM, 01-Feb-2024
ईडी की गिरफ्तारी के खिलाफ हेमंत सोरेन की याचिका पर सुनवाई के लिए विशेष पीठ गठित
सुप्रीम कोर्ट ने  मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो नेता हेमंत सोरेन की याचिका पर सुनवाई के लिए  तीन न्यायाधीशों की एक विशेष पीठ का गठन किया है।  हेमंत सोरेन ने ईडी द्वारा गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। विशेष पीठ में  न्यायमूर्ति संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति एम एम सुंदरेश और न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी शामिल हैं। ये पीठ कल यानी शुक्रवार सुबह 10.30 बजे झामुमो नेता की याचिका पर सुनवाई करेगी।

इससे पहले, वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल और अभिषेक सिंघवी ने  सोरेन की याचिका पर तत्काल सुनवाई का आग्रह किया था। 
07:44 PM, 01-Feb-2024

प्रियंका का आरोप- झारखंड में प्रवर्तन निदेशालय के दम पर सीएम का इस्तीफा

प्रियंका गांधी (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया

इस बीच, सूत्रों ने कहा है कि झामुमो के साथ-साथ गठबंधन में शामिल दूसरे दलों के विधायकों को राज्य से बाहर भेजने की तैयारी हो रही है। सूत्रों के मुताबिक दो विमानों में सवार विधायक हैदराबाद भेजे जा रहे हैं।

कांग्रेस का भाजपा पर गंभीर आरोप
इसी बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भाजपा पर जनादेश का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय के दम पर झारखंड में मुख्यमंत्री को इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया।

विज्ञापन
07:27 PM, 01-Feb-2024
 सीएम स्टालिन ने गिरफ्तारी की आलोचना की
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा झामुमो नेता हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी की निंदा की। उन्होंने कहा कि इस कृत्य से केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा हताशा और सत्ता के दुरुपयोग की बू आती है। उन्होंने सोरेन की गिरफ्तारी को अपमानजनक और शर्मनाक बताते हुए कहा कि विपक्ष उसके कार्यों से डरेगा नहीं।
06:08 PM, 01-Feb-2024
चंपई सोरेन ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य में सरकार बनाने के लिए दोबारा दावा पेश किया। उन्होंने 43 विधायकों के समर्थन का वीडियो भी दिखाया। हालांकि राज्यपाल ने अभी भी उन्हें सरकार बनाने का न्योता नहीं दिया है। राज्यपाल ने कहा है कि प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। 
05:27 PM, 01-Feb-2024
राज्यपाल से मिले पहुंचे चंपई सोरेन
झामुमो के विधायक दल के नेता चुने गए चंपई सोरेन राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मिलने उनके आवास पर पहुंच गए हैं। इससे पहले उन्होंने पत्र लिखकर राज्यपाल से मिलने का समय मांगा था। जिसके बाद राज्यपाल ने उन्हें 5.30 बजे का समय दिया था। चार और विधायक भी उनके साथ गए हैं। जिनमें आलमगीर आलम, झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य भी हैं। 
 
04:29 PM, 01-Feb-2024
हेमंत सोरेन आज की रात जेल में ही रहेंगे
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बृहस्पतिवार को धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) अदालत में पेश किया गया। ईडी ने झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की 10 दिन की रिमांड की मांग की। हालांकि अदालत ने दलीलों को सुनने के बाद आदेश सुरक्षित रख लिया। झारखंड के पूर्व सीएम और जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन रांची के पीएमएलए कोर्ट से निकल गए हैं। हेमंत सोरेन को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अभी हेमंत को होटवार जेल ले जाया गया है। 

इस बारे में वकील मनीष सिंह ने बताया कि हेमंत सोरेन को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 10 दिन की रिमांड की मांग की गई थी लेकिन आदेश सुरक्षित रख लिया गया है और अगली सुनवाई कल होगी। बता दें कि हेमंत सोरेन को आज की रात जेल में ही बितानी पड़ेगी। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष सोरेन को बुधवार रात यहां उनके आधिकारिक आवास पर धनशोधन मामले में सात घंटे की पूछताछ के बाद ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
03:54 PM, 01-Feb-2024
वी के चौबे ने छोड़ा झारखंड के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव का पद
झारखंड के मुख्यमंत्री पद से हेमंत सोरेन के इस्तीफा देने के एक दिन बाद वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे ने भी  मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव का पदभार छोड़ दिया है। इसके साथ ही उन्होंने अन्य सभी अतिरिक्त प्रभार भी त्याग दिए हैं। 

चौबे ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव का प्रभारी था। जब मुख्यमंत्री ने इस्तीफा दिया, तो मुझे प्रधान सचिव पद छोड़ना पड़ा। मैंने अन्य सभी अतिरिक्त प्रभार भी त्याग दिए। उन्होंने कहा कि मैं कार्मिक विभाग में शामिल हो गया हूं और अब नई पोस्टिंग का इंतजार कर रहा हूं।

गौरतलब है कि वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अविनाश कुमार को बुधवार को राज्य सरकार के गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव पद से हटा दिया गया था। अब मुख्य सचिव एल खियांग्ते गृह, जेल और आपदा प्रबंधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।
03:27 PM, 01-Feb-2024

राज्यपाल ने चंपई सोरेन को 5.30 बजे बुलाया, शपथ ग्रहण की संभावना

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के पास हेमंत सोरेन इस्तीफा देने चंपई सोरेन (सबसे बाएं) के साथ पहुंचे थे - फोटो : ANI
हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के विधायक दल के नेता चुने गए चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। गुरुवार को उन्होंने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मिलने का समय मांगा। राजभवन ने चंपई सोरेन को शाम 5.30 बजे बुलाया है। माना जा रहा है कि उन्हें सीएम पद की शपथ दिलाई जा सकती है। खबरों के अनुसार राज्यपाल से कुल पांच लोग मिल सकते हैं।
02:49 PM, 01-Feb-2024

हेमंत सोरेन को ईडी ने पीएमएलए अदालत में पेश किया, 10 दिनों की हिरासत मांगी

ईडी ने हेमंत सोरेन को पीएमएलए कोर्ट में पेश किया - फोटो : ANI
प्र वर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बृहस्पतिवार को यहां धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) अदालत में पेश किया। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष सोरेन को बुधवार रात यहां उनके आधिकारिक आवास पर धनशोधन मामले में सात घंटे की पूछताछ के बाद ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था। ईडी ने भारी सुरक्षा के बीच सोरेन को यहां पीएमएलए अदालत में पेश किया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सूत्रों ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय ने हेमंत सोरेन को 10 दिनों की हिरासत पर भेजने की अपील की है।
02:26 PM, 01-Feb-2024

विधायक दल के नेता ने मांगा राज्यपाल से समय

झारखंड में झामुमो के विधायक दल के नेता चंपई सोरेन ने राज्यपाल से मिलने का वक्त मांगा है। बताया गया है कि उन्होंने तीन बजे मुलाकात की मांग की है। हालांकि, अगर उन्हें राज्यपाल समय नहीं देते तो वह विधायकों को दूसरी जगह ले जा सकते हैं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed