फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vice President Election Live: सीपी राधाकृष्णन चुने गए भारत के अगले उपराष्ट्रपति, भारी मतों से मिली जीत

Tue, 09 Sep 2025 03:36 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 09 Sep 2025 03:36 PM IST
खास बातें

Vice President Election 2025 Voting Live Updates in Hindi: उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान संपन्न हुआ, जिसमें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उम्मीदवार सी. पी. राधाकृष्णन और विपक्ष के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी के बीच सीधा मुकाबला था। सुबह 10 बजे मतदान शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक चला। शाम छह बजे से मतगणना शुरू हुई।सीपी राधाकृष्णन को भारत का अगला उपराष्ट्रपति चुना गया है। अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़िए चुनाव से जुड़े लाइव अपडेट्स 

विज्ञापन
Vice President Election 2025 Live Updates Voting Today Cp Radhakrishnan vs B Sudershan Reddy Bjp Congress New
सीपी राधाकृष्णन - फोटो : X @CPRGuv

लाइव अपडेट

09:43 PM, 09-Sep-2025
जन कल्याण के लिए समर्पित रहा सीपी राधाकृष्णन का जीवन: मोहन यादव
उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन की जीत पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, सीपी राधाकृष्णन का जीवन जन कल्याण के लिए समर्पित रहा है। विपक्ष के भी कई नेताओं के वोट हमारे उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को मिले हैं। मैं सी.पी. राधाकृष्णन को निर्वाचित होने की बधाई देता हूं।
09:41 PM, 09-Sep-2025
सांसदों ने पीएम मोदी की कार्यशैली पर लगाई मुहर: मदन राठौड़
राजस्थान के प्रदेश भाजा अध्यक्ष मदन राठौड़ ने उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन की जीत पर कहा, इस बार कांग्रेस ने अंतरआत्मा की आवाज सुनने का आह्वान किया था लेकिन वह उनके खिलाफ चला गया, कई सांसदों की आत्मा जाग गई और उन्होंने हमारे एनडीए उम्मीदवार को वोट देकर हमें भारी मतों से जिताया। मैं उन लोगों का भी धन्यवाद करता हूं जिनकी आत्मा जागी। सांसदों ने प्रधानमंत्री मोदी की कार्यशैली पर अपनी मुहर लगाई है।
विज्ञापन
09:39 PM, 09-Sep-2025
पीएम मोदी ने भी दी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति चुनाव में जीत पर बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सी.पी. राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति चुनाव में जीतने पर बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, उनका जीवन हमेशा समाज की सेवा और गरीबों व हाशिए पर पड़े लोगों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित रहा है। मुझे विश्वास है कि वे एक उत्कृष्ट उपराष्ट्रपति होंगे, जो हमारे सांविधानिक मूल्यों को मजबूत करेंगे और संसदीय संवाद को आगे बढ़ाएंगे।
09:38 PM, 09-Sep-2025
राष्ट्रपति मुर्मू ने भी दीं नए उपराष्ट्रपति को शुभकामनाएं
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सी.पी. राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति चुनाव में जीत पर बधाई दी। राष्ट्रपति मुर्मू ने एक्स पर लिखा, 'सार्वजनिक जीवन में आपके दशकों के समृद्ध अनुभव राष्ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। मैं आपको एक सफल और प्रभावशाली कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देती हूं।'
09:37 PM, 09-Sep-2025
कांग्रेस प्रमुख ने राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति चुनाव में जीत पर बधाई दी
कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने सी.पी. राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति चुनाव जीतने पर बधाई दी।
07:32 PM, 09-Sep-2025
सीपी राधाकृष्णन चुने गए भारत के नए उपराष्ट्रपति
राज्यसभा महासचिव पी.सी. मोदी ने घोषणा की कि एनडीए उम्मीदवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को 452 मत मिले हैं। उन्हें भारत के उपराष्ट्रपति के रूप में चुना गया है। विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति सुधर्शन रेड्डी को 300 मत प्राप्त हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
06:10 PM, 09-Sep-2025
उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 में कुल 98 फीसदी मतदान हुआ है। मतगणना जारी है। 
05:50 PM, 09-Sep-2025
शाम पांच बजे मतदान संपन्न
उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान संपन्न हो गया, जिसमें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उम्मीदवार सी. पी. राधाकृष्णन और विपक्ष के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी के बीच सीधा मुकाबला हुआ। इस चुनाव में सुबह 10 बजे मतदान शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक चला।

चुनाव में लोकसभा और राज्यसभा के कुल 781 सांसदों को वोट देने का अधिकार था। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बताया कि विपक्षी दलों ने एकजुटता दिखाई है और उनके 315 सांसदों में से सभी ने मतदान किया। उन्होंने कहा, यह 100 फीसदी उपस्थिति है, जो पहले कभी नहीं हुआ। 
03:34 PM, 09-Sep-2025

3 बजे तक 96 प्रतिशत मतदान

उपराष्ट्रपति चुनाव में शाम 3 बजे तक 96 प्रतिशत मतदान हो चुका है। मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा, उसके बाद वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। 
 
02:20 PM, 09-Sep-2025

Vice President Election 2025: उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान जारी

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान किया। 
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed