UP Election 2022 Live : सतीश चन्द्र मिश्रा बोले- दलित समाज से घृणा करती है बीजेपी, गोरखपुर में अमित शाह का रोड शो निरस्त
{"_id":"61c555735110094dc6061de2","slug":"up-election-2022-live-pre-election-coverage-up-vidhan-sabha-chunav-sp-bsp-bjp-congress-aimim-news-updates","type":"live","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022 Live : सतीश चन्द्र मिश्रा बोले- दलित समाज से घृणा करती है बीजेपी, गोरखपुर में अमित शाह का रोड शो निरस्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Fri, 24 Dec 2021 07:33 PM IST
हिमांशु मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Fri, 24 Dec 2021 07:33 PM IST
खास बातें
UP Vidhan Sabha Chunav 2022 Live Updates: अगले साल पांच राज्यों में चुनाव होने वाले हैं। इनमें उत्तर प्रदेश की चर्चा सबसे ज्यादा है। 403 विधानसभा सीट वाले इस प्रदेश में चुनावी हलचलें तेज हो गई है। राजनीतिक बयानबाजी से नेता एक-दूसरे पर निशाना साध रहे। चुनावी वादों की भी बौछार होने लगी है। पढ़िए राजनीति से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...
विज्ञापन
जयपुर में अमित शाह
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
07:03 PM, 24-Dec-2021
सतीश चन्द्र मिश्रा बोले : दलित समाज से घृणा करती है बीजेपी
बसपा के मंडलीय महासम्मेलन में राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने बीजेपी को दलितों से घृणा करने वाली पार्टी बताया। पटेल सेवा संस्थान में हुई जन सभा में सतीश चंद्र मिश्र ने कहा कि बीजेपी और सपा दलित समाज के धुर विरोधी हैं। दोनों पाटियां दलितों को इंसान ही नहीं मानती हैं। हाथरस की घटना का उदाहरण देते हुए कहा कि किस तरह रेप पीड़ित एक दलित बेटी केशव को उसके परिवार को नहीं दिया और रात में तीन बजे चोरों की तरह मिट्टी का तेल डलवा कर उसके शरीर को जलाने मौजूदा सरकार ने किया।
05:37 PM, 24-Dec-2021
सपा ने भाजपा सरकार को बताया गुंडों और भ्रष्टाचारियों की सरकार
समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व एमएलसी राजपाल कश्यप शुक्रवार को आजमगढ़ दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा सरकार पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार भ्रष्टाचारियों और गुंडों की है। भाजपा नेताओं में लड़ने की हिम्मत नहीं बची है। इसलिए सपा नेताओं के पीछे ईडी और सीबीआई को लगा दिया है।
विज्ञापन
05:30 PM, 24-Dec-2021
अमित शाह का रोड शो निरस्त
गोरखपुर में 26 दिसंबर को होने वाला अमित शाह का रोड शो निरस्त हो गया है। अब केवल टाउनहाल में जनसभा होगी। इस जनसभा का मुख्य अतिथि कौन होगा, यह भी अभी तक तय नहीं हो सका है। इससे पहले देवरिया के सलेमपुर में शुक्रवार (24 दिसंबर) को होने वाली गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा भी नहीं हुई।
05:15 PM, 24-Dec-2021
महोबा में स्वास्थ्य के मुद्दे पर खुलकर बोलीं महिलाएं
उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' देश की आधी आबादी के बीच महोबा पहुंचा। इस दौरान यहां कि महिलाओं और छात्राओं ने शिक्षा, महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य और महंगाई के मुद्दों पर खुलकर बात की। इस दौरान कुछ महिलाओं ने वर्तमान सरकार के कामकाज की तारीफ की तो कुछ ने कमियां गिनाई। पढ़िए किसने क्या कहा?
04:06 PM, 24-Dec-2021
अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' महोबा में है। सुबह चाय पर चर्चा हुई। इसके बाद युवाओं ने अपनी बात रखी। फिर महिलाओं ने अपने मुद्दे रखे। देखिए महिलाओं के साथ चर्चा
02:58 PM, 24-Dec-2021
चुनाव टालने की अपील को रामगोपाल ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण
इलाहाबाद हाईकोर्ट की चुनाव टालने की अपील को सपा सांसद राम गोपाल यादव ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। यादव ने कहा कि हाइकोर्ट में बैठे लोगों का इस तरह का अनचाहा फैसले लेना दुर्भाग्यपूर्ण है। सुप्रीम कोर्ट को ऐसे फैसले लेने वालों पर कार्रवाई करनी चाहिए। दरअसल, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गुरुवार को चुनाव आयोग से चुनावी रैलियों पर रोक लगाने की अपील की थी। इसके साथ ही कोर्ट ने आयोग को आगामी विधानसभा चुनाव टालने के लिए भी कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:07 PM, 24-Dec-2021
चुनावी चर्चा में क्या बोले महोबा के युवा
उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए महोबा के युवाओं ने चुनावी मुद्दों पर खुलकर बात की। 'सत्ता का संग्राम' कार्यक्रम में यहां के युवाओं ने विकास, रोजगार, महंगाई, शिक्षा, स्वास्थ्य और महंगाई के मुद्दों पर खुलकर बात की। इस दौरान कुछ युवाओं ने मोदी और योगी सरकार के कामकाज की तारीफ की तो किसी ने कमियां गिनाई। पढ़िए युवाओं ने और क्या कहा?
01:14 PM, 24-Dec-2021
उत्तर प्रदेश में हालात का जायजा लेने अगले हफ्ते आएगी चुनाव आयोग की
मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने विधानसभा चुनाव टालने के बारे में कहा है कि हम अगले हफ्ते उत्तर प्रदेश जाएंगे। हालात का जायजा लेने के बाद उचित फैसला लिया जाएगा। दरअसल, इलाहाबाद हाइकोर्ट ने कोरोना के बढ़ते केस पर चिंता जताई थी। कोर्ट ने चुनाव आयोग से उत्तर प्रदेश में चुनावी रैलियों पर तुरंत रोक लगाने और विधानसभा चुनाव स्थगित करने का अनुरोध किया था।
12:29 PM, 24-Dec-2021
महोबा में चाय पर चुनावी चर्चा, लोगों ने जमकर उठाया शिक्षा और स्वास्थ्य का मुद्दा
उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बांदा के लोगों ने अपना चुनावी एजेंडा बताया। गुरुवार को 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' यहां पहुंचा। यहां के बस स्टैंड स्थित टी- शॉप के पास आयोजित 'चाय पर चर्चा' कार्यक्रम के दौरान यहां के लोगों ने विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और रोजगार के मुद्दों पर खुलकर बात की। इस दौरान कुछ लोगों ने योगी सरकार के कामकाज की जमकर तारीफ की तो कुछ ने कमियां भी गिनाईं। पढ़िए किसने क्या कहा?
11:54 AM, 24-Dec-2021
2 जनवरी को मेरठ आएंगे प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 जनवरी को मेरठ दौरे पर रहेंगे। यहां वो मेजर ध्यानचंद के नाम पर बन रहे प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय की नींव रखेंगे। करीब 573.90 करोड़ की लागत से बनने वाला यह विश्वविद्यालय दो साल में तैयार हो जाएगा।