फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salman Rushdie Live: सलमान रुश्दी पर हुए हमले को लेकर आया भारत का बयान, जयशंकर बोले...

Sat, 13 Aug 2022 10:11 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 13 Aug 2022 10:11 PM IST
खास बातें

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान अंग्रेजी भाषा के मशहूर लेखक सलमान रुश्दी पर चाकू से हमला किया गया। इस दौरान रुश्दी की गर्दन से काफी खून निकला। रुश्दी पर उस समय हमला किया गया, जब वह पश्चिमी न्यूयॉर्क में आयोजित एक कार्यक्रम में व्याख्यान देने वाले थे। फिलहाल, अस्पताल में रुश्दी की सर्जरी की जा चुकी है और उनको वेंटिलेटर पर रखा गया है। वहीं हमलावर की पहचान न्यू जर्सी के 24 वर्षीय हादी मतार के तौर पर हुई है। 

विज्ञापन
Salman Rushdie Attacked Live Updates Author’s May Lose one Eye, Liver Damaged Health Status News in Hindi
सलमान रुश्दी - फोटो : social media

लाइव अपडेट

10:11 PM, 13-Aug-2022

WHO महानिदेशक ने जताया दुख

विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस घेब्रेयसस ने कहा कि वह लेखक सलमान रुश्दी पर क्रूर हमले से हैरान और दुखी हैं। उन्होंने इसे कायरता और घृणित कृत्य बताया। मुंबई में जन्मे 75 वर्षीय लेखक पर चाकू से हमला किया गया था।
09:19 PM, 13-Aug-2022

हमलावर पर हत्या का प्रयास और हमला करने के आरोप लगाए गए

रुश्दी पर चाकू से हमला करने वाले हमलावर पर हत्या का प्रयास और हमला करने के आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि हमलावर न्यू जर्सी का रहने वाला है और उसकी उम्र 24 साल है। उसकी पहचा हदी मतार के रूप में हुई है। न्यूयॉर्क राज्य पुलिस ने कहा कि आपराधिक जांच ब्यूरो ने शुक्रवार को मतार को हत्या का प्रयास और हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया। मतार को पुलिस कार्यालय ले जाने के बाद चौटाउक्वा काउंटी जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
03:08 PM, 13-Aug-2022

हमले ने पूरी दुनिया का ध्यान केंद्रित किया- एस जयशंकर

लेखक सलमान रुश्दी पर हुए हमले पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, मैंने इसके बारे में पढ़ा है। यह घटना ऐसी है कि पूरी दुनिया ने इस पर ध्यान केंद्रित किया है। इस तरह के हमले पर पूरी दुनिया ने प्रतिक्रिया दी है। 
01:45 PM, 13-Aug-2022

आखिर क्यों सलमान रुश्दी ने छोड़ा भारत?

सलमान रुश्दी भारतीय मूल के लेखक हैं। उन्होंने अपनी किताबों से दुनिया भर में अपनी पहचान बनाई। मगर, आज भी भारत में उनकी किताब बैन है... ऐसा क्यों है... आखिर ऐसा भी क्या सलमान की एक लिखी एक किताब द सैटानिक वर्स में...
01:26 PM, 13-Aug-2022

जावेद अख्तर ने की सख्त कार्रवाई की मांग 

गीतकार जावेद अख्तर ने भी सलमान रुश्दी पर हुए हमले की निंदा करते हुए सोशल मीडिया पोस्ट शेयर की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "मैं कुछ कट्टरपंथियों द्वारा सलमान रुश्दी पर किए गए बर्बर हमले की निंदा करता हूं। मुझे उम्मीद है कि न्यूयॉर्क पुलिस और अदालत हमलावर (एसआईसी) के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।"
01:25 PM, 13-Aug-2022

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी किया ट्वीट 

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा, इस घटना ने मुझे स्तब्ध कर दिया है। मैं उनके पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करता हूं। हालांकि, भारी मन के साथ कहा रहा हूं कि उनके लिए जीवन फिर कभी पहले जैसा नहीं हो सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:21 PM, 13-Aug-2022

कंगना रणौत ने हमले की निंदा की

फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत ने बुकर पुरस्कार विजेता सलमान रुश्दी पर हमले की निंदा की है। अभिनेत्री ने पोस्ट शेयर कर लिखा, "एक और दिन, जिहादियों द्वारा किया गया एक और भयावह कृत्य। 'द सैटेनिक वर्सेज' अपने समय की सबसे महान पुस्तकों में से एक थी। मेरे पास शब्द नहीं हैं, मैं हिल गई हूं..भयावह ..।"
12:15 PM, 13-Aug-2022

दशकों पहले लिखी किताब के लिए हुआ जानलेवा हमला

मशहूर लेखक सलमान रुश्दी पर पश्चिमी न्यूयॉर्क में एक कार्यक्रम के दौरान हमला हुआ। इस हमले का मसला दशकों पहले लिखी किताब सैटेनिक वर्सेज से जुड़ा है। जानते हैं इस किताब के बारे में...
12:13 PM, 13-Aug-2022

हमेशा विवादों में घिरे रहे सलमान रुश्दी

लेखक सलमान रुश्दी ने तकरीबन 12 उपन्यास लिखे हैं। प्रोफेशनल से लेकर निजी तक उनका अधिकांश जीवन विवादों से घिरा रहा है। खासतौर पर उनकी चौथी पत्नी रहीं पद्मलक्ष्मी ने राइटर के बारे में ऐसे खुलासे किए थे जो उनके व्यक्तित्व से बिल्कुल मेल नहीं खाते हैं। इन खुलासों ने हर किसी को हैरान करके रख दिया था। जानते हैं रुश्दी की जिंदगी के बारे में...
11:37 AM, 13-Aug-2022

20 सेकेंड में किए गए थे 10 से 15 वार 

सलमान रुश्दी की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावर ने रुश्दी पर चाकू से 20 सेकंड में किए 10 से 15 वार किए जिसके बाद मंच पर खून ही खून हो गया।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed