आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

Salman Rushdie Attacked: दशकों पहले लिखी किताब के लिए हुआ जानलेवा हमला

                
                                                         
                            
मशहूर लेखक सलमान रुश्दी पर पश्चिमी न्यूयॉर्क में एक कार्यक्रम के दौरान हमला हुआ। इस हमले का मसला दशकों पहले लिखी किताब सैटेनिक वर्सेज से जुड़ा है। रुश्दी का यह उपन्यास 1988 में प्रकाशित हुआ था। इसी के साथ ही यह धर्म विशेष द्वारा की गई आलोचना का शिकार हुआ। 1989 में ही रुश्दी के खिलाफ़ फतवा जारी कर दिया गया। 

दरअसल, यह उपन्यास जादुई यथार्थवाद को समेटे पैगंबर के जीवन से प्रेरित माना जाता है। इसमें जिस तरह के पात्रों और कल्पनाओं का उपयोग हुआ है, उसे ईशनिंदा मान कर कई जगह उसकी प्रतियां जला दी गईं। पाकिस्तान में इसका पुरजोर विरोध हुआ। बाद में भारत द्वारा इसे बैन करने पर सलमान रुश्दी के प्रतिक्रिया दी कि किताब इस्लाम के बारे में न होकर प्रेम, मृत्यु, प्रवास आदि के बारे में है। 

रुश्दी का यह चौथा उपन्यास 1988 के बुकर की अंतिम सूची तक पहुंचा था। साथ ही उसी वर्ष इसे व्हिटब्रेड सम्मान मिला था।
2 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर