फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ratan Tata Death: टाटा के निधन पर शोक की लहर; राजनाथ से लेकर सीतरमण, सुधा मूर्ति समेत तमाम लोगों ने जताया दुख

Thu, 10 Oct 2024 02:08 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 10 Oct 2024 02:08 PM IST
खास बातें

उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर देशभर में शोक की लहर है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत देश की तमाम हस्तियों ने शोक जताया है। उद्योगपतियों में गौतम अदाणी, आनंद महिंद्रा सरीखे लोगों ने भी टाटा को देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ करार दिया। जानिए टाटा के निधन पर किसने क्या कहा

विज्ञापन
Ratan Tata Death PM Narendra Modi Rajnath Singh and other reactions news in Hindi
रतन टाटा (फाइल) - फोटो : instagram/ratantata

लाइव अपडेट

04:59 PM, 10-Oct-2024

वे सादगी और विनम्रता के प्रतीक थे- पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद

रतन टाटा के निधन पर पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने कहा, "वो सादगी और विनम्रता के प्रतीक थे...उनकी सोच बहुत अच्छी थी...वो सबको कहते थे कि अगर उद्योग लगाना है या व्यापार करना है तो सबसे पहले राष्ट्रहित आपका होना चाहिए।

04:56 PM, 10-Oct-2024

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने रतन टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित हुए सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- श्री रतन टाटा जी ने अपने अथक परिश्रम व प्रगतिशील दृष्टिकोण से भारतीय उद्योग जगत को नई ऊंचाइयां दीं। लोककल्याण व मानवता की सेवा के क्षेत्र में श्री रतन टाटा जी द्वारा गढ़ी गई अभूतपूर्व मिसाल सदियों तक प्रेरणा देती रहेगी। देश को उनकी कमी हमेशा खलेगी। श्री रतन टाटा जी के परिजनों एवं प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति!

विज्ञापन
04:48 PM, 10-Oct-2024

राजकीय सम्मान के साथ रतन टाटा का होगा अंतिम संस्कार

उद्योगपति रतन टाटा का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ वर्ली श्मशान घाट पर किया जाएगा।
 
04:45 PM, 10-Oct-2024

वर्ली श्मशान घाट पहुंचे गुजरात के सीएम

गुजरात के सीएम भूपेन्द्र पटेल दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के अंतिम संस्कार के लिए वर्ली श्मशान घाट पहुंचे।
 
04:32 PM, 10-Oct-2024
वर्ली श्मशान घाट पहुंचा रतन टाटा का पार्थिव

मुंबई के वर्ली श्मशान घाट पहुंचा रतन टाटा का पार्थिव, थोड़ी ही देर में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
 
04:30 PM, 10-Oct-2024

वर्ली श्मशान घाट पहुंचे रतन टाटा के परिजन

वर्ली श्मशान घाट पहुंचे उद्योगपति रतन टाटा के परिजन, थोड़ी देर में रतन टाटा का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
04:24 PM, 10-Oct-2024
 उद्योग जगत के लिए अपूरणीय क्षति- अन्नपूर्णा देवी

झारखंड की राजधानी रांची में रतन टाटा के निधन पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा, उद्योग जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। रतन टाटा जी बहुत ही दयालु प्रवृत्ति के थे और झारखंड से उनका विशेष लगाव था, उन्होंने सामाजिक दायित्व का भी निर्वाहन किया, देश को आगे बढ़ाने में भी उनका योगदान रहा।
 
04:21 PM, 10-Oct-2024
गृहमंत्री अमित शाह ने अर्पित की पुष्पांजलि

रतन टाटा जी के निधन पर शोक व्यक्त करने वाले लाखों भारतीयों में शामिल हुआ हूं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की ओर से भी पुष्पांजलि अर्पित की। रतन टाटा जी को हमेशा देशभक्ति और ईमानदारी के प्रतीक के रूप में याद किया जाएगा। दुनिया भर में सम्मानित एक उद्योगपति के रूप में, उन्होंने टाटा समूह को वैश्विक स्तर पर प्रसिद्धि दिलाई। उनका जीवन और राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता भारत के औद्योगिक परिदृश्य में एक ध्रुव तारे के रूप में खड़ी है। उन्होंने स्वच्छ कॉर्पोरेट प्रशासन, नियमों का पालन करते हुए टाटा समूह का नेतृत्व किया और टाटा ट्रस्ट के माध्यम से एक बेहतर समाज बनाने का प्रयास किया। रतन टाटा जी की विरासत आने वाले लंबे समय तक देश के औद्योगिक क्षेत्र का नेतृत्व करने वालों का मार्गदर्शन करती रहेगी।
 
04:20 PM, 10-Oct-2024
रतन टाटा को मरणोपरांत मिले भारत रत्न- जगताप

रतन टाटा के निधन पर कांग्रेस नेता भाई जगताप ने कहा, रतन टाटा ने अपने उद्योग सिर्फ अपने फायदे के लिए नहीं चलाए, उस प्रगति में मानवीय चेहरा था। ऐसे व्यक्ति को पहले ही भारत रत्न दिया जाना चाहिए था लेकिन कुछ लोगों ने राजनीति की, अब उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न दिया जाना चाहिए, वह इसके हकदार थे।
 
04:15 PM, 10-Oct-2024
मेघालय के सीएम कॉनराड के संगमा ने जताया दुख

रतन टाटा के निधन पर मेघालय के सीएम कॉनराड के संगमा ने कहा, रतन टाटा के निधन के बारे में सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है, वह न केवल उद्योग और टाटा को बदलने के लिए एक बहुत ही प्रसिद्ध व्यक्ति थे। बल्कि उनके परोपकारी कार्यों और लोगों के प्रति दयालुता के कारण भी, जिसके लिए उन्हें सबसे ज्यादा याद किया जाएगा।

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed