फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sheikh Hasina India Visit Live: आघात करने वाली शक्तियों से सचेत रहने की जरूरत... बैठक के बाद बोले पीएम मोदी

Tue, 06 Sep 2022 09:18 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 06 Sep 2022 09:18 PM IST
खास बातें

Bangladesh PM Sheikh Hasina at Rashtrapati Bhavan Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए। यहां दोनों नेताओं ने भारत-बांग्लादेश के बीच लगातार गहरे होते रिश्तों पर एक-दूसरे को बधाई दी और कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए। पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों का द्विपक्षीय सहयोग काफी ज्यादा है। उम्मीद है कि परमाणु क्षेत्र में भी दोनों देश सहयोग बढ़ाएंगे। मोदी ने बांग्लादेश को आगाह करते हुए कहा कि वे आघात करने वाली शक्तियों से सावधान रहें।

विज्ञापन
Bangladesh PM Sheikh Hasina India Visit Live Update Meet PM Modi and President Murmu At Rashtrapati Bhavan
प्रधानमंत्री मोदी व बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

09:17 PM, 06-Sep-2022

राहुल गांधी ने की मुलाकात

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना से मुलाकात की।
07:45 PM, 06-Sep-2022

भारतीय रेलवे बांग्लादेश रेलवे को देगा प्रशिक्षण और आईटी समाधान 

भारतीय रेलवे बांग्लादेश रेलवे के कर्मचारियों को प्रशिक्षण के साथ-साथ यात्री टिकट और माल ढुलाई संचालन के कम्प्यूटरीकरण के लिए आईटी जानकारी प्रदान करेगा। इस बारे में मंगलवार को दोनों देशों के बीच दो समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर हुए हैं। इसमें सेमिनार, वर्कशॉप, क्लासरूम और फील्ड ट्रेनिंग आयोजित करना शामिल होगा। अधिकारियों ने कहा कि भारतीय रेलवे जरूरत पड़ने पर पड़ोसी देश में अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर बांग्लादेश में प्रशिक्षण सुविधाओं की स्थापना और सुधार और अध्ययन आवश्यकताओं में सहायता करेगा।
 
विज्ञापन
07:22 PM, 06-Sep-2022

राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति से की मुलाकात

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना भारत के दौरे पर हैं। उन्होंने यहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इससे पहले उन्होंने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी मुलाकात की थी।
 
07:22 PM, 06-Sep-2022

मुजीब छात्रवृत्ति का किया एलान

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने मंगलवार को दिल्ली में 1971 के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम में मारे गए या गंभीर रूप से घायल हुए भारतीय सैनिकों के वंशजों के लिए मुजीब छात्रवृत्ति की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ये पुरस्कार बुधवार को प्रदान किए जाएंगे। इस पुरस्कार का नाम हसीना के पिता बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान के नाम पर रखा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय सेना के जवानों के परिवार के कुल 200 सदस्यों को स्कॉलरशिप मिलेगी।
03:14 PM, 06-Sep-2022

तीस्ता जल विवाद जल्द खत्म होने की उम्मीद- हसीना

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ संयुक्त प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा, इस बैठक के बाद उन्हें उम्मीद है कि तीस्ता नदी जल विवाद जल्द सुलझा लिया जाएगा। 
02:16 PM, 06-Sep-2022

पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना करती हूं- शेख हसीना

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा, मैं पीएम मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना करती हूं जो हमारे द्विपक्षीय संबंधों को अतिरिक्त गति प्रदान करना जारी रखेगा। भारत बांग्लादेश का सबसे महत्वपूर्ण और निकटतम पड़ोसी देश है। भारत-बांग्लादेश द्विपक्षीय संबंधों को पड़ोस की कूटनीति के लिए आदर्श माना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
02:00 PM, 06-Sep-2022

भारत को अमृत काल के लिए शुभकामनाएं

शेख हसीना ने कहा, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में भारत आगे बढ़ रहा है। मैं अगले 25 वर्षों के लिए अमृत काल की नई सुबह के लिए भारत को अपनी शुभकामनाएं देती हूं। उन्होंने कहा, मैं इस अवसर पर भारत सरकार को आजादी का अमृत महोत्सव के सफल समापन की भी बधाई देना चाहती हूं, जो भारत की आजादी के 75 वें वर्ष को चिह्नित करने के लिए वर्ष भर चलने वाला उत्सव है। 
01:58 PM, 06-Sep-2022

भारत से सकारात्मक प्रस्तावों की अपेक्षा

पीएम मोदी के बाद शेख हसीना ने भी प्रेसवार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा, मैं भारत लगभग 3 साल के बाद आ रही हूं, मैं भारत का धन्यवाद करती हूं और हमारे बीच आगे एक सकारात्मक प्रस्तावों की अपेक्षा करती हूं। 
01:54 PM, 06-Sep-2022

आघात करने वाली शक्तियों का मिलकर करेंगे मुकाबला: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, आज हमने आतंकवाद और कट्टरवाद के खिलाफ सहयोग पर भी जोर दिया। 1971 के साहस को जीवंत रखने के लिए भी यह बहुत आवश्यक है कि हम ऐसी शक्तियों का मिल कर मुकाबला करें, जो हमारे आपसी विश्वास पर आघात करना चाहती हैं। 
01:53 PM, 06-Sep-2022
प्रधानमंंत्री ने कहा, आज हमने कुशियारा नदी से जल बंटवारे पर एक महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इससे भारत में दक्षिणी असम और बांग्लादेश में सिलहट क्षेत्र को लाभ होगा। ऐसी 54 नदियाँ हैं जो भारत-बांग्लादेश सीमा से गुजरती हैं और सदियों से दोनों देशों के लोगों की आजीविका से जुड़ी रही हैं। ये नदियाँ, इनके बारे में लोक-कहानियां, लोक-गीत, हमारी साझा सांस्कृतिक विरासत के भी साक्षी रहे हैं। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed