Mann Ki Baat: पीएम मोदी बोले- अब भारत अपने खिलाफ साजिश करने वालों को मुंहतोड़ जवाब देता है
{"_id":"60b315ec270c562e7f17ecd4","slug":"pm-narendra-modi-address-nation-mann-ki-baat-live-updates-hindi-this-is-will-be-the-77th-edition-of-his-mann-ki-baat","type":"live","status":"publish","title_hn":"Mann Ki Baat: पीएम मोदी बोले- अब भारत अपने खिलाफ साजिश करने वालों को मुंहतोड़ जवाब देता है","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sun, 30 May 2021 11:58 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sun, 30 May 2021 11:58 AM IST
खास बातें
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात को संबोधित कर रहे हैं। ये उनके रेडिया कार्यक्रम का 77वां संशोधन है।
विज्ञापन
मन की बात
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
11:57 AM, 30-May-2021
दो गज दूरी और मास्क जरूरी में ढिलाई नहीं करनी- पीएम
पीएम मोदी ने आगे कहा कि हमने पहली लहर में भी पूरे हौंसले के साथ लड़ाई लड़ी थी, इस बार भी वायरस के खिलाफ चल रही लड़ाई में भारत विजयी होगा। दो गज दूरी, मास्क से जुड़े नियम हों या फिर वैक्सीन, हमें ढिलाई नहीं करनी है। यही हमारी जीत का रास्ता है।
11:56 AM, 30-May-2021
इन सात सालों में हमने साथ मिलकर कई कठिन परीक्षाएं दीं- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने आगे कहा कि इन सात सालों में हमने साथ मिलकर ही कई कठिन परीक्षाएं भी दी हैं और हर बार हम सभी मजबूत होकर निकले हैं। कोरोना महामारी के रूप में, इतनी बड़ी परीक्षा तो लगातार चल रही है। इस वैश्विक महामारी के बीच भारत, 'सेवा और सहयोग' के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
11:46 AM, 30-May-2021
सात सालों की उपलब्धि के बारे में जानकारी दी
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि एक नया विश्वास देश में आयुष्मान योजना से भी आया है। जब कोई गरीब मुफ्त इलाज से स्वस्थ होकर घर आता है तो उसे लगता है कि उसे नया जीवन मिला है। इन सात सालों में भारत ने डिजिटल लेनदेन में दुनिया को नई दिशा दिखाने का काम किया है। हम रिकॉर्ड सैटेलाइट भी प्रक्षेपित कर रहे हैं और रिकॉर्ड सड़कें भी बना रहे हैं। इन सात वर्षों में ही देश के अनेक पुराने विवाद भी पूरी शांति और सौहार्द से सुलझाए गए हैं। पूर्वोत्तर से लेकर कश्मीर तक शांति और विकास का एक नया भरोसा जगा है
11:44 AM, 30-May-2021
70 साल तक तीन करोड़ घरों में ही साफ पानी का कनेक्शन था- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि आजादी के बाद सात दशकों में हमारे देश के केवल साढ़े तीन करोड़ ग्रामीण घरों में ही पानी के कनेक्शन थे। लेकिन पिछले 21 महीनों में ही साढ़े चार करोड़ घरों को साफ पानी कनेक्शन दिए गए हैं।
11:43 AM, 30-May-2021
पिछले सात सालों से कई इलाकों से लोगों ने धन्यवाद पत्र भेजे
पीएम मोदी ने अपने रेडिया कार्यक्रम में आगे कहा कि एक आदिवासी इलाके से कुछ साथियों ने मुझे एक संदेश भेजा था कि सड़क बनने के बाद पहली बार उन्हें ऐसा लगा कि वो भी बाकी दुनिया से जुड़ गए हैं। ऐसे ही कहीं कोई बैंक खाता खुलने की खुशी साझा करता है। इन सात सालों में आप सबकी ऐसी करोड़ों खुशियों में, मैं शामिल हुआ हूं।
11:42 AM, 30-May-2021
देशवासियों के संदेश और पत्र कोने-कोने से मिलते हैं
पीएम मोदी ने मन की बात में कहा कि मुझे कितने ही देशवासियों के संदेश, उनके पत्र देश के कोने-कोने से मिलते हैं। कितने ही लोग देश को धन्यवाद देते हैं कि 70 साल बाद उनके गांव में पहली बार बिजली पहुंची है। कितने ही लोग कहते हैं कि हमारा भी गांव अब पक्की सड़क से, शहर से जुड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:40 AM, 30-May-2021
आज सरकार को सात साल पूरे हो गए
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि आज 30 मई को हम 'मन की बात' कर रहे हैं और संयोग से ये सरकार के सात साल पूरे होने का भी समय है। इन वर्षों में देश 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' के मंत्र पर चला है। इन सात वर्षों में जो कुछ भी उपलब्धि रही है, वो देश की रही है, देशवासियों की रही है। कितने ही राष्ट्रीय गौरव के क्षण हमने इन वर्षों में साथ मिलकर अनुभव किए हैं।
11:39 AM, 30-May-2021
महामारी के बीच कृषि व्यवस्था ने प्रगति की
प्रधानमंत्री मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आप सोचिए, हमारे देश में इतना बड़ा संकट आया, इसका ऐसे देश की हर एक व्यवस्था पर पड़ा। कृषि व्यवस्था ने खुद को इस हमले से काफी हद तक सुरक्षित रखा। सुरक्षित ही नहीं रख, बल्कि प्रगति भी की, आगे भी बढ़ी।
11:23 AM, 30-May-2021
पहले एक टेस्टिंग लैब थी, अब 2500 से ज्यादा है- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कार्यक्रम में जानकारी दी कि कोरोना की शुरुआत में भारत में मात्र एक टेस्टिंग लैब थी लेकिन आज ढाई हजार से ज्यादा टेस्टिंग लैब काम कर रही हैं। पीएम मोदी ने कहा कि शुरुआत में कुछ 100 टेस्ट होते थे लेकिन अब 20 लाख टेस्ट एक साथ होते हैं। अबतक देश में 33 करोड़ से ज्यादा लोगों का टेस्ट हो चुका है।
11:17 AM, 30-May-2021
उन लोगों के प्रति संवेदना, जिन्होंने अपनों को खोया
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि केंद्र, राज्य सरकारें और स्थानीय प्रशासन सभी एक साथ मिलकर इस आपदा के सामने करने में जुटे हैं। मैं उन सभी लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं, जिन्होंने अपने करीबियों को खोया है।