फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi South Visit Live: पीएम मोदी ने नए टर्मिनल का किया उद्घाटन, 20 हजार करोड़ की परियोजनाओं की दी सौगात

Tue, 02 Jan 2024 05:22 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 02 Jan 2024 05:22 PM IST
खास बातें

पीएम मोदी मंगलवार को दो दिवसीय दक्षिण दौरे पर तिरुचिरापल्ली पहुंचे। दौरे के तहत पीएम मोदी तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में भारतीदासन यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। इसके साथ उन्होंने तिरुचिरापल्ली एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन किया। 

विज्ञापन
pm modi tamil nadu lakshadweep kerala visit live tiruchirappalli airport terminal news updates
उद्घाटन समारोह में पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

05:22 PM, 02-Jan-2024
लक्षद्वीप में विभिन्न विकास कार्यों के शुभारंभ कार्यक्रम में यह बोले पीएम मोदी
लक्षद्वीप में विभिन्न विकास कार्यों के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि लक्षद्वीप अनेक संभावनाओं से भरा है, लेकिन आजादी के बाद लंबे समय तक लक्षद्वीप के इंफ्रास्ट्रक्चर पर उतना ध्यान नहीं दिया गया। भले ही शिपिंग यहां की लाइफ लाइन रही हो, लेकिन यहां पोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर कमजोर ही रहा है। हेल्थ हो, शिक्षा हो, यहां तक की पेट्रोल-डीजल के लिए भी बहुत परेशानियां उठानी पड़ती थी। इन सब चुनौतियों को अब हमारी सरकार दूर कर रही है। अब यहां अनेक सेक्टरों में रोजगार के नए अवसर बन रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि अगत्ती के सभी घरों में नल से जल की सुविधा मिल चुकी है। सरकार का प्रयास है कि गरीबों के पास घर हो, टॉयलेट हो, बिजली, गैस जैसी सुविधाओं से कोई भी वंचित न रहे।  अगत्ती सहित पूरे लक्षद्वीप के विकास के लिए भारत सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।
01:49 PM, 02-Jan-2024

'तमिलनाडु तरक्की करेगा, तभी देश भी तेजी से तरक्की करेगा'

पीएम मोदी ने कहा 'बीते एक साल में 40 से ज्यादा केंद्रीय मंत्री 400 से ज्यादा बार तमिलनाडु आए हैं। जब तमिलनाडु तेजी से प्रगति करेगा तो देश भी तेजी से विकास करेगा।'
 
विज्ञापन
01:47 PM, 02-Jan-2024

केंद्र सरकार ने बीते 10 सालों में तमिलनाडु को दिए 120 लाख करोड़ रुपये

तिरुचिरापल्ली में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा साल 2004-2014 के बीच केंद्र से तमिलनाडु को 30 लाख करोड़ रुपये मिले थे लेकिन हमारी सरकार ने बीते 10 सालों में तमिलनाडु को 120 लाख करोड़ रुपये दिए हैं। हमने तमिलनाडु सरकार को ढाई गुना ज्यादा पैसा दिया है। 
 
01:02 PM, 02-Jan-2024

पीएम मोदी की तारीफ में सिंधिया ने कही ये बात

टर्मिनल बिल्डिंग के उद्घाटन समारोह के दौरान केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि 'पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि एयरपोर्ट सिर्फ यात्रा का माध्यम ना रहें बल्कि एयरपोर्ट ग्रोथ का केंद्र बनें। आज एयरपोर्ट देश में रोजगार का केंद्र बने हैं। पीएम मोदी के कार्यकाल में जो बदलाव हुआ है, उसमें हवाई यात्रा को सभी के लिए सुलभ बनाया गया है। हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई जहाज में यात्रा कर रहा है।'
 
12:42 PM, 02-Jan-2024

पीएम मोदी ने तिरुचिरापल्ली एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरुचिरापल्ली एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन किया। इस दौरान सीएम स्टालिन, राज्यपाल आरएन रवि और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहे। 
 
 
12:07 PM, 02-Jan-2024

'2047 में विकसित भारत बनाने में योगदान देंगे आप'

तिरुचिरापल्ली की भारतीदासन यूनिवर्सिटी के 38वें दीक्षांत समारोह में दिए अपने संबोधन में पीएम मोदी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा 'जो विज्ञान आप सीख रहे हैं, वह एक गांव के किसान की मदद कर सकता है, कई जटिल समस्याओं का समाधान कर सकता है। जो बिजनेस मैनेजमेंट आप सीख रहे हैं, वह उद्योगों की मदद कर सकता है और लोगों की कमाई बढ़ा सकता है। जो अर्थशास्त्र आप सीख रहे हैं, वह गरीबी घटा सकता है। इस तरह जो भी यहां से स्नातक हो रहा है, वह 2047 में विकसित भारत बनाने में अपना योगदान दे सकता है।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन
11:22 AM, 02-Jan-2024

तिरुचिरापल्ली को 19,850 करोड़ रुपये की सौगात देंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी तिरुचिरापल्ली को एयरपोर्ट टर्मिनल की नई बिल्डिंग के साथ ही 19,850 करोड़ रुपये की रेल, सड़क, तेल और गैस आदि परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। 
10:52 AM, 02-Jan-2024

भारतीदासन यूनिवर्सिटी पहुंचे पीएम मोदी

पीएम मोदी भारतीदासन यूनिवर्सिटी पहुंच गए हैं। पीएम मोदी यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शिरकत कर रहे हैं। 
 
10:48 AM, 02-Jan-2024

तिरुचिरापल्ली एयरपोर्ट पहुंचे सीएम स्टालिन

तिरुचिरापल्ली एयरपोर्ट पर नई टर्मिनल बिल्डिंग के उद्घाटन के लिए सीएम स्टालिन एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। 
 
10:45 AM, 02-Jan-2024

तिरुचिरापल्ली पहुंचे पीएम मोदी

पीएम मोदी अपने दक्षिण दौरे के पहले पड़ाव तिरुचिरापल्ली पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन और राज्यपाल आरएन रवि ने पीएम मोदी का स्वागत किया। इस दौरान भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। 
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed