PM Modi Speech: पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन, कहा- जीएसटी सुधारों को लेकर देश में उत्साह
{"_id":"68cfb063b514b679e20a4ca8","slug":"pm-modi-speech-live-prime-minister-narendra-modi-address-nation-key-announcement-updates-2025-09-21","type":"live","status":"publish","title_hn":"PM Modi Speech: पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन, कहा- जीएसटी सुधारों को लेकर देश में उत्साह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sun, 21 Sep 2025 05:23 PM IST
राहुल कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राहुल कुमार
Updated Sun, 21 Sep 2025 05:23 PM IST
खास बातें
PM Modi Speech Today Highlights : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया। उन्होंने देशवासियों को नवरात्र और जीएसटी सुधारों को लेकर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जीएसटी बचत उत्सव में आपकी बचत बढ़ेगी और आप अपनी पसंद की चीजों को और ज्यादा आसानी से खरीद पाएंगे।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
05:17 PM, 21-Sep-2025
राष्ट्र के नाम संबोधन में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज जाने-अनजाने में हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में बहुत सी विदेशी चीजें जुड़ गई हैं। हमारी जेब में कंघी देशी है कि विदेशी है, हमें पता ही नहीं। अब हमें इससे मुक्ति पानी होगी। हमें वो चीजें खरीदनी होंगी जो भारत में बनी हो, जिसमें हमारे देश के बेटे-बेटियों का पसीना हो, हमें देश के घरों को स्वदेशी का प्रतीक बनाना है। गर्व से कहो कि मैं स्वदेशी खरीदता हूं, मैं स्वदेशी सामान की बिक्री भी करता हूं। ये हर भारतीय का मिजाज बनना चाहिए। जब ये होगा तो भारत तेजी से विकसित होगा। मेरा आज सभी राज्य सरकारों से भी आग्रह है कि आत्मनिर्भर भारत के इस अभियान के साथ, स्वदेशी के इस अभियान के साथ अपने राज्यों में उत्पादन को गति दें। पूरी ऊर्जा और उत्साह से। निवेश के लिए माहौल बनाएं, जब केंद्र और राज्य मिलकर आगे बढेंगे तो विकसित भारत का सपना पूरा होगा। इसी के साथ मैं इस बचत उत्सव की अनेक शुभकामनाएं देते हुए अपनी बात समाप्त करता हूं।
05:15 PM, 21-Sep-2025
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि अब हमें आत्मनिर्भरता के मंत्र के साथ आगे बढ़ना होगा। जो देश के लोगों की जरूरत है, जो हम देश में बना सकते हैं, वो हमे देश में ही बनाना चाहिए। जीएसटी की दरें कम होने से नियम और प्रक्रियाएं और आसान बनने से हमारे एमएसएमई, हमारे लघु, कुटीर उद्योगों को बहुत फायदा होगा। उनकी बिक्री बढ़ेगी और टैक्स भी कम देना पड़ेगा। यानी उनको भी डबल फायदा होगा। इसलिए आज मेरी एमएसएमई से, चाहे लघु हों या सूक्ष्म या कुटीर, आप सबसे बहुत अपेक्षाएं हैं। आपको भी पता है कि जब भारत समृद्धि के शिखर पर था, तब अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार हमारे लघु-कुटीर उद्योग थे। भारत की मैन्युफैक्चरिंग और क्वालिटी बेहतर होती थी। हमें उस गौरव को वापस पाना है। जो हमारे उद्योग बनाएं वो दुनिया में उत्तम से उत्तम हों। जो हम बनाएं वो दुनिया में बेस्ट के पैरामीटर को पार करने वाला हो। हमारे उत्पाद दुनिया में भारत का गौरव बढ़ाएं।
विज्ञापन
05:13 PM, 21-Sep-2025
पीएम मोदी ने बताया सरकार का मूल मंत्र
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
05:11 PM, 21-Sep-2025
पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 11 साल में देश में 25 करोड़ लोगों ने गरीबी को हराया है। गरीबी को परास्त किया है और गरीबी से बाहर निकलकर एक बहुत बड़ा समूह नियो मिडिल क्लास के तौर पर बड़ी भूमिका अदा कर रहा है। इस क्लास की अपनी महत्वाकांक्षाएं और सपने हैं। इस साल सरकार ने 12 लाख तक की इनकम को टैक्स मुक्त कर उपहार दिया और जब 12 लाख तक वेतन पर टैक्स शून्य हो जाए तो मध्यमवर्ग को तो काफी सुविधा हो जाती है। अब गरीब की बारी है. नियो मिडिल क्लास की बारी है। अब इन्हें डबल बोनांजा मिल रहा है। जीएसटी कम होने से देश के नागरिकों के लिए अपने सपने पूरे करना और आसान होगा। घर बनाना, स्कूटर-कार खरीदना हो, इन सब पर अब कम खर्च करना होगा। अब आपका घूमना भी सस्ता होगा, क्योंकि होटल के कमरों पर भी जीएसटी कम कर दिया गया है।
05:10 PM, 21-Sep-2025
पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
05:04 PM, 21-Sep-2025
पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
विज्ञापन
05:04 PM, 21-Sep-2025
पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
05:03 PM, 21-Sep-2025
pm modi
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
04:55 PM, 21-Sep-2025
पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन शुरू हो गया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि मेरे प्रिय देशवासियों नमस्कार। कल से नवरात्र शुरू हो रहा है। आप सभी को नवरात्र की शुभकामनाएं। नवरात्र के प्रथम दिवस सूर्योदय के साथ ही नेकस्ट जेनरेशन जीएसटी रिफाॅर्म्स शुरू हो जाएंगे। जीएसटी बचत महोत्सव शुरू हो रहा है।
04:44 PM, 21-Sep-2025
पीएम मोदी 10 मिनट बाद देश की जनता को संबोधित करेंगे।