फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi Mann Ki Baat Live : पीएम बोले- चराईदेव मैदाम एक बार जरूर जाएं, लोकल उत्पादों को दें बढ़ावा

Sun, 28 Jul 2024 12:05 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Sun, 28 Jul 2024 12:05 PM IST
खास बातें

PM Modi Mann ki Baat 112th Episode Live Updates : 'मन की बात' प्रधानमंत्री मोदी का मासिक रेडियो कार्यक्रम है, जिसमें पीएम देश की जनता के साथ महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करते हैं।

विज्ञापन
PM Modi Mann Ki Baat Today Live Updates Prime Minister Narendra Modi’s Monthly Radio Programme 112th Episode
Mann ki Baat - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

11:56 AM, 28-Jul-2024
लोगों ने एक पेड़ मां के नाम अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इंदौर में एक दिन में दो लाख से ज्यादा पौधे लगाए गए। आप भी इस अभियान से जुड़ें। 15 अगस्त दूर नहीं है। इस बार हर घर तिरंगा अभियान के लिए सबका जोश हाई रहता है। लोग तिरंगा लगाकर उत्साहित होते हैं। कुछ लोग तिरंगा बांटते हैं। इस साल भी लोग तिरंगे के साथ सेल्फी अपलोड करें। 

 
11:51 AM, 28-Jul-2024
कल दुनियाभर में टाइगर डे मनेगा। भारत में टाइटर संस्कृति का हिस्सा रहा है। बाघों के संरक्षण के प्रयास हो रहे हैं। राजस्थान का कुल्हाड़ी बंद पंचायत अभियान में लोगों ने शपथ ली कि कुल्हाड़ी के साथ जंगल नहीं जाएंगे और पेड़ नहीं काटेंगे। जंगल हरे भरे हो रहे हैं। महाराष्ट्र के बांध रिजर्व के पास बसे समुदाय ने इको टूरिज्म को अपनाया। आंध्र में चेंचू जनजाति टाइगर ट्रैकर्स के तौर पर वन्य जीवों के मूवमेंट की जानकारी जमा की है। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में चल रहा बाघ मित्र कार्यक्रम भी अनूठा है। इसमें लोगों को बाघ मित्र बनाया जा रहा। ये बाघ और इंसानों के बीच टकराव रोकते हैं। बाघों के संरक्षण में जन भागीदारी अहम है। बाघों की आबादी देश में बढ़ी है। यहां दुनियाभर के मुकाबले 70 फीसदी बाघ हैं। वन क्षेत्र भी बढ़ रहा। 
विज्ञापन
11:46 AM, 28-Jul-2024

ड्रग्स से निपटने के लिए मानस केंद्र खोला गया

ड्रग्स से निपटने के लिए मानस केंद्र खोला गया। मानस की हेल्पलाइन और पोर्टल शुरू किया गया। इस पर कॉल करके कोई भी जरूरी सलाह ले सकता है। साथ ही ड्रग्स से जुड़ी जानकारी नारकोटिक्स टीम को दे सकता है। सभी लोग ड्रग्स से निपटने के लिए मानस हेल्पलाइन का उपयोग करें। 
11:38 AM, 28-Jul-2024

लोकल प्रोडक्ट को बढ़ावा दें

हरियाणा के रोहतक की महिलाओं ने समृद्धि के रंग भरे हैं। उन्नति सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़कर महिलाओं ने कपड़ों पर रंगों पर जादू बिखेरा। यह महिलाएं लाखों कमा रही हैं। इनके बनाए बेडशीट, साड़ी व दुपट्टों की अब खासी मांग है। रोहतक की तरह ही देश भर में कारीगर हैंडलूम को लोकप्रिय बना रहे हैं। ओडिशा की संबलपुरी साड़ी, एमपी की माहेश्वरी, महाराष्ट्र की पैठणी, विदर्भ के हैंडब्लॉक प्रिंट, हिमाचल की बुटीकों शॉल समेत देशभर में हैंडलूम का काम छाया है। सात अगस्त को हम नेशनल हैंडलूम दिवस मनाएंगे। कई कंपनियां हैंडलूम को बढ़ावा दे रहे हैं। आप अपने यहां के लोकल प्रोडक्ट को #माई प्रोडक्ट माई प्राइड के नाम से सोशल मीडिया पर अपलोड करें। आपका यह प्रयास अनेकों लोगों की जिंदगी बदलेगा। खादी भी खूब लोग पहन रहे हैं। इसका कारोबार डेढ़ लाख करोड़ के पार पहुंच गया। इसकी बिक्री 400 फीसदी बढ़ी है। आप खादी के वस्त्र खरीदने शुरू करें।
11:33 AM, 28-Jul-2024

प्रोजेक्ट परी कलाकारों को दे रही नया मंच

प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रोजेक्ट परी पब्लिक आर्ट ऑफ इंडिया। प्रोजेक्ट परी पब्लिक आर्ट को लोकप्रिय बनाने के लिए उभरते कलाकारों को एक मंच पर लाने का माध्यम बन रहा है। सड़कों किनारे, अंडरपास में बनी पेटिंग प्रोजेक्ट परी से जुड़े कलाकार बनाते हैं। इससे सार्वजनिक स्थलों की सुंदरता बढ़ती है। साथ ही कल्चर को पॉपूलर बनाती है। दिल्ली के भारत मंडपम में पब्लिक आर्ट बनी हैं। कला व संस्कृति प्रेमी पब्लिक आर्ट पर और काम करें। यह हमें अपनी जड़ों पर गर्व करने की सुखद अनुभूति देगा। 
11:22 AM, 28-Jul-2024

चराइदेव मैदाम को मिला यूनेस्को विश्व विरासत स्थल का दर्जा

प्रधानमंत्री ने कहा कि चराइदेव मैदाम को यूनेस्को के विश्व विरासत स्थल की सूची में शामिल किया जा रहा है। सूची में यह भारत की 43वीं और पूर्वोत्तर की पहली साइट है। चराई देव मैदाम शाइिनंग सिटी ऑफ द हिल्स यानि पहाड़ी पर चमकता शहर। यह अहोम राजवंश की राजधानी थी। राजवंश के लोग अपने पूर्वजों के शव और कीमती चीजों को मैदाम में रखते थे। मैदाम टीलेनुमा ढांचा होता है और मिट्टी से ढका होता है। इसके नीचे कई कमरे होते हैं। मैदान अहोम के दिवंगत राजाओं के प्रति श्रद्धा का प्रतीक है। इस जगह सामुदायिक पूजा होती थी। अहोम साम्राज्य 13 वीं शताब्दी से 19वीं शताब्दी तक चला। अहोम साम्राज्य के सिद्धांत इतने मजबूत थे कि उनसे साम्राज्य को लंबे समय तक कायम रखा। नौ मार्च को मैनें महान योद्धा लसित की प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यक्रम में अहाेम समुदाय की परंपरा का पालन करते हुए गर्व महसूस हुआ। अब चराइ देव मैदाम में अधिक पर्यटक आएंगे। आप भी अपने ट्रैवल प्लान में इसे शामिल करें।   
विज्ञापन
विज्ञापन
11:16 AM, 28-Jul-2024

मैथ में लॉजिकल के अलावा क्रिटीएवटी भी है : रुशिल

रुशिल ने कहा कि मैथ सोचने और प्राॅब्लम सॉल्विंग की एक कला है। हम सब मैथ में एक नया प्रश्न जोड़ें कि ये हम क्यों कर रहे हैं, ऐसा क्यों होता है? तो इससे मैथ में इंटरेस्ट बढ़ेगा। मैथ में लॉजिकल के अलावा क्रिटीएवटी भी है। मैथ का इंटरेस्ट बढ़ाने में ओलंपियाड का महत्व है।
आनंदो ने कहा कि जिन्हें मैथ से डर उन्हें धैर्य की जरूरत है। फार्मूले से सवाल सॉल्व करने पड़ते हैं। फार्मूले को समझना जरूरी है। इससे मैथ का डर कम होगा। पीएम ने छात्रों को शुभकामनाएं दीं। कहा कि ऐसे खेल के लिए फोकस और कड़ी मेहनत करनी होती है। आपने देश का मान बढ़ाया है। मैथ के युवा महारथियों को सुनने के बाद दूसरे युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। 
 
11:10 AM, 28-Jul-2024

प्रधानमंत्री ने छात्रों से पूछा: मैथ से दोस्ती कैसे करें ?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों से कहा कि देशवासी आपके अनुभव जानने को बेस्रब हैं। आदित्य से कहा कि अनुभव शेयर करें। आदित्य ने कहा कि मुझे मैथ में छोटे से इंटरेस्ट था। परिवार और टीचरों ने हौसला बढ़ाया। सिद्धार्थ ने कहा कि मुझे गणित अच्छा लगता है। प्रधानमंत्री ने अर्जुन और कनव से कहा कि तैयारी से जुड़ा अनुभव बताएं। अर्जुन ने कहा कि मैं सफलता का श्रेय माता-पिता को देता हूं। प्राब्लम सॉल्व करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। मैथ ओलंपियाड के जरिये जीवन की प्रॉब्लम सुलझाने का अनुभव मिला। 
पीएम ने कनव से विशेष अनुभव पूछा। कनव से कहा कि मैथ मुझे पसंद है। पजल्स से मेरा इंटररेस्ट बढ़ा है। ओलंपियाड में पिछले साल मेरा टीम में नहीं हुआ तो मैं दुखी हुआ। तब परिजनों ने कहा कि सफर मायने रखता है सफलता नहीं। यही मेरा सभी विद्यार्थियों को संदेश है। आनंदो और रुशिल से पूछा कि छात्रों को मैथ से डर लगता है। मैथ से दोस्ती कैसे करें। 
11:00 AM, 28-Jul-2024
मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी ने देशवासियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस समय पूरी दुनिया में पेरिस ओलंपिक छाया है। ओलंपिक हमारे खिलाड़ियों को विश्व पटल पर तिरंगा लहराने का मौका देता है। ओलंपिक देश के लिए कुछ करने का मौका देता है। आप भी अपने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाइये। चीयर फॉर भारत।
ओलिपंक की दुनिया से अलग मैथ की दुनिया में ओलंपिक हुआ। इंटरनेशनल मैथ ओलंपियाड भारत के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने चार स्वर्ण और एक सिल्वर मेडल जीता है। इसमें 100 से ज्यादा देशों के विद्यार्थी थे। हमारी टीम टाॅप फाइव में आई। देश का नाम रोशन करने वाले छात्र पुणे के आदित्य वेंकट गणेश, सिद्धार्थ चाेपड़ा, दिल्ली के अर्जुन गुप्ता, ग्रेटर नाेएडा के कनव तलवार, मुंबई के रुसिल माथुर, गुवाहाटी के आनंदो भादुरी शामिल हैं। मन की बात में इनसे बात करेंगे। 
10:46 AM, 28-Jul-2024

PM Modi Mann Ki Baat Live : पीएम बोले- चराई देव मैदाम एक बार जरूर जाएं, लोकल उत्पादों को दें बढ़ावा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ देर बाद अपने बहुचर्चित कार्यक्रम मन की बात शुरू करेंगे। प्रधानमंत्री 112वीं बार मन की बात कार्यक्रम के जरिये देशवासियों को संबोधित करेंगे। साथ ही यह तीसरे कार्यकाल में वह दूसरी बार इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। 

'मन की बात' प्रधानमंत्री मोदी का मासिक रेडियो कार्यक्रम है, जिसमें पीएम देश की जनता के साथ महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करते हैं। कार्यक्रम हर महीने के आखिरी रविवार को प्रसारित किया जाता है। इससे पहले 'मन की बात' को लोकसभा चुनाव के बाद 30 जून को प्रसारित किया गया था। इसमें प्रधानमंत्री ने चुनाव आयोग को सफल चुनाव कराने पर बधाई दी थी। 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed