फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi LIVE: कोलकाता में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, कल करेंगे 16वें संयुक्त कमांडर सम्मेलन-2025 का उद्घाटन

Sun, 14 Sep 2025 10:41 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 14 Sep 2025 10:41 PM IST
खास बातें

PM Modi Assam Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को असम के दरांग में कई परियोजनाओं के उद्घाटन के बाद एक जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद उन्होंने नुमालीगढ़ में 7230 करोड़ रुपये की पेट्रो फ्लूइडाइज्ड कैटेलिटिक क्रैकर इकाई की आधारशिला रखी। पढ़ें पीएम मोदी के दौरे से जुड़े पल-पल की अपडेट्स...

विज्ञापन
PM Modi in Assam will inaugurate and lay foundation stone of major  development projects live updates
कोलकाता पहुंचे पीएम मोदी। - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

10:40 PM, 14-Sep-2025
पीएम मोदी का कोलकाता में भव्य स्वागत किया। कल वे यहां 16वें संयुक्त कमांडर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।
07:21 PM, 14-Sep-2025
कोलकाता पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार शाम कोलकाता पहुंचे। यहां वह 16वें संयुक्त कमांडर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी हवाई अड्डे से सीधे राजभवन पहुंचे। यहां वह रात्रि विश्राम करेंगे। कमांडर सम्मेलन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी भाग लेंगे।
विज्ञापन
07:08 PM, 14-Sep-2025
कोलकाता पहुंचे एनएसए अजीत डोभाल
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल कोलकाता पहुंचे। वह संयुक्त कमांडरों के सम्मेलन में भाग लेंगे। जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।
 
07:05 PM, 14-Sep-2025
कुछ देर में पश्चिम बंगाल पहुंचेंगे पीएम मोदी
पीएम मोदी कुछ ही देर में पश्चिम बंगाल पहुंचेंगे। कोलकाता में पीएम के स्वागत के लिए भारी संख्या में समर्थक जुटे। प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को कोलकाता में 16वें संयुक्त कमांडर सम्मेलन-2025 का उद्घाटन करेंगे। 
 
03:48 PM, 14-Sep-2025
पीएम मोदी ने कहा कि जनजातियों के साथ हुए अन्याय को भाजपा खत्म कर रही है। हमारा मंत्र नागरिक सेवो भव: है। असम में गरीबों को ठुकराया गया। क्योंकि कांग्रेस का काम एक वर्ग से हो जाता था। भाजपा तुष्टीकरण नहीं संतुष्टिकरण पर जोर देती है। असम में 20 लाख पक्के घर गरीबों को मिल चुके हैं। घर-घर जल पहुंचाने का काम तेजी से चल रहा है। चाय बागान में काम करने वाले श्रमिकों को हम मदद दे रहे हैं। स्वास्थ्य और शिक्षा पर हमारा जोर है। कांग्रेस के समय में चाय बागान श्रमिकों को फैक्टरी प्रबंधन के भरोसे छोड़ दिया गया। अब भाजपा ने इसे दूर कर दिया है। हम मिलकर विकसित भारत बनाएंगे। 
03:46 PM, 14-Sep-2025
पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा असम को विकास और विरासत से समृद्ध बना रही है। असम की भाजपा सरकार नई शिक्षा नीति लागू कर रही है। कांग्रेस ने पूर्वोत्तर के महान सपूतों को सम्मान नहीं दिया। कांग्रेस ने कभी योद्धाओं को सम्मान नहीं दिया। भाजपा ने इनको सम्मान दिया। कांग्रेस ने जिसकी उपेक्षा की हम उसे अग्रिम पंक्ति में लेकर चल रहे हैं। असम में हमारी सरकार मां कामाख्या कॉरिडोर बना रही है। अब असम में पर्यटन का दायरा बढ़ रहा है। विकास के इन प्रयासों के बीच असम के सामने कई चुनौती है। यह चुनौती घुसपैठ की है। कांग्रेस ने घुसपैठ को बढ़ावा दिया। मोदी सरकार असम के लोगों से मिलकर घुसपैठियों का मुकाबला कर रही है। हम घुसपैठियों से जमीन मुक्त करा रही है। आदिवासियों और लाखों परिवारों को भूमि के पट्टे दिए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
03:40 PM, 14-Sep-2025
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि वो दिन भूलने नहीं है कि पिछली सरकार बांस काटने पर जेल में डाल देती थी। बांस आदिवासियों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा है। हमारी सरकार से बांस काटने से बैन हटा दिया। आज यह फैसला पूर्वोत्तर के लोगों को फायदा पहुंचा रहा है। मेक इन असम और मेक इन इंडिया की नींव मजबूत होने वाली है। अब असम की पहचान में पोलीप्रापाइलीन से बने उत्पाद होंगे। असम आत्मनिर्भर भारत अभियान का केंद्र है। असम को हमने बहुत बड़े अभियान के लिए चुना है। यह अभियान है सेमी कंडक्टर मिशन। गुलामी के दौर में असम की उतनी पहचान नहीं थी। अब असम की मिट्टी और लोगों ने असम को ग्लोबल ब्रांड बना दिया है। भारत को आत्मनिर्भर होने के लिए ऊर्जा और सेमीकंडक्टर चाहिए। असम की इसमें बड़ी भूमिका है। आज हर इलेक्ट्रॉनिक चीज की आत्मा छोटी चिप में होती है। यह चिप भारत में ही बनेगी। सेमी कंडक्टर का बड़ा आधार असम को बनाया है। असम में 27 हजार करोड़ से प्रोजेक्ट बन रहा है। कांग्रेस ने असम में कई दशकों तक सरकार चलाई है। कांग्रेस ने असम को कुछ नहीं दिया। 
03:34 PM, 14-Sep-2025
पीएम मोदी ने कहा कि मैंने समुद्र मंथन की बात कही थी। हमने नेशनल डीप वाटर एक्सप्लोरेशन मिशन शुरू करने की तैयारी की है। ग्रीन ऊर्जा उत्पादन के मामले में भारत तेजी से कदम उठा रहा है। एक दशक पहले भारत सोलर पॉवर के मामले में काफी पीछे था। अब भारत आगे बढ़ा है। भारत को गैस और ईंधन के मामले में कई विकल्पों की जरूरत है। आज यहां बांस से एथेनॉल बनाने की शुरुआत हुई है। इसका असम के लोगों को फायदा होगा। सरकार यहां के किसानों को बांस की खेती करने में मदद करेगी और खरीदी भी करेगी। 
03:28 PM, 14-Sep-2025
असम में पीएम मोदी ने कहा कि असम को 12 हजार करोड़ की सौगात दी गई है। ये उद्यम असम के विकास को गति देंगे। मैं सभी को प्रोजेक्ट्स के लिए बधाई देता हूं। भारत दुनिया का सबसे तेजी से विकसित होने वाला देश है। जैसे-जैसे भारत विकसित हो रहा है, वैसे-वैसे बिजली, ईंधन की जरूरतें बढ़ रही हैं। हम इन चीजों के लिए विदेशों पर निर्भर रहे हैं। हमारे पैसों से विदेशों में रोजगार बनते हैं। इसको बदला जाना जरूरी है। भारत आत्मनिर्भर बनने की राह पर बढ़ चला है। 
03:03 PM, 14-Sep-2025
असम को पेट्रो फ्लूइडाइज्ड कैटेलिटिक क्रैकर इकाई की सौगात
प्रधानमंत्री ने असम के नुमालीगढ़ में 7,230 करोड़ रुपये की पेट्रो फ्लूइडाइज्ड कैटेलिटिक क्रैकर इकाई की आधारशिला रखी।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed