फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parliament News: शीतकालीन सत्र के पहले दिन SIR के मुद्दे पर हंगामा, राज्यसभा-लोकसभा की कार्यवाही कल तक स्थगित

Mon, 01 Dec 2025 04:53 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 01 Dec 2025 04:53 PM IST
खास बातें

Sansad lok sabha Rajya Sabha LIVE: आज संसद के शीतकालीन सत्र की हंगामेदार शुरुआत हुई। संसद से सड़क तक एसआईआर के मुद्दे पर नारेबाजी देखी गई। सरकार 19 दिसंबर तक चलने वाले इस शीतकालीन सत्र में एटॉमिक एनर्जी समेत कुल 10 नए विधेयक पेश कर सकती है। लोकसभा की कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ़ गई। राज्यसभा में भी एसआईआर के मुद्दे पर गतिरोध देखा गया। हालांकि, हंगामे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही जारी रही और शाम करीब 4.45 बजे सभापति ने कार्यवाही स्थगित करने की घोषणा की। पढ़िए आज पूरे दिन किन अहम बिंदुओं पर चर्चा हुई।

विज्ञापन
parliament winter session live updates List of Business in Lok Sabha rajya sabha nirmala sitharaman
संसद का शीतकालीन सत्र - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

04:47 PM, 01-Dec-2025

राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 11 बजे तक स्थगित

संसद के शीतकालीन सत्र में पहले दिन की कार्यवाही के दौरान कई अहम बिंदुओं पर संक्षिप्त चर्चा और सदन के पटल पर रखे गए प्रपत्रों के बाद पीठासीन सभापति सीपी राधाकृष्णन ने राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 11 बजे तक स्थगित कर दी।
04:01 PM, 01-Dec-2025

सदस्यों ने घुसपैठ और प्रदूषण जैसे मुद्दे उठाए

हंगामे के बाद राज्यसभा सदस्यों ने सभापति की अनुमति से प्रदूषण, राज्यों में घुसपैठ और राष्ट्रीय सुरक्षा और अवैध प्रवासियों को डिटेंशन सेंटर में रखने की कार्रवाई जैसे मुद्दे उठाए। गुजरात से निर्वाचित भाजपा सांसद बाबूभाई देसाई ने कैंसर जैसी गंभीर बीमारी और इसके लिए किए जाने वाले उपायों की तरफ सदन का ध्यान आकर्षित किया। कुछ सांसदों ने आत्महत्या और अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की।
विज्ञापन
03:57 PM, 01-Dec-2025

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष खरगे और तृणमूल सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने सरकार को घेरा

12 राज्यों में जारी चुनाव आयोग के एसआईआर पर आज संसद में खूब हंगामा हुआ। शोरगुल के बीच सभापति सीपी राधाकृष्णन ने सुचारू कार्यवाही चलने देने की अपील की। हालांकि, कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद और राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि सरकार राज्यों में हो रही बीएलओ की मौत के बावजूद इस संवेदनशील मुद्दे पर चर्चा से भाग रही है। तृणमूल सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने भी कहा कि सरकार की विश्वसनीयता कटघरे में है।
03:47 PM, 01-Dec-2025

लोगों की नजर में गिरता जा रहा विपक्ष: भाजपा सांसद कंगना

भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा, 'वे (विपक्ष) जितना हारते जा रहे हैं, उतना ही वो बौखलाते जा रहे हैं...आज बिल्कुल भी संसद नहीं चला है...पूरा देश यह देख रहा है। वे (विपक्ष) लोगों की नजरों से गिरते जा रहे हैं और एक के बाद एक चुनाव हारते जा रहे हैं।'
 
03:05 PM, 01-Dec-2025

विपक्ष कभी ड्रामा नहीं करता: यूपी के पूर्व CM अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के प्रमुख और सांसद अखिलेश यादव ने कहा, 'विपक्ष कभी ड्रामा नहीं करता। विपक्ष ड्रामा करने वालों को रोकता है कि आपने घोषणा पत्र में जो बाते कहीं हैं, उनको पूरा करिए...चुनाव आयोग की जिम्मेदारी बनती है कि वो सभी का वोट बनाए और यह काम हम कर रहे हैं हैं ताकि हमारे वोट ना कटे...हम अपनी वोट बचाने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं...उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में जो दिखाई दे रहा है, वो यह है कि भाजपा की रणनीति है कि जिन बूथों पर विपक्ष जीता है, उन बूथों पर सबसे ज्यादा वोट काटे जाएं।'
 
02:14 PM, 01-Dec-2025

हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित

विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई। दरअसल विपक्ष एसआईआर के मुद्दे पर चर्चा पर अड़ा है। वहीं विपक्ष के हंगामे के बीच मणिपुर जीएसटी दूसरा संशोधन विधेयक 2025 लोकसभा से पारित हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
02:09 PM, 01-Dec-2025

एसआईआर के खिलाफ विपक्ष की नारेबाजी

लोकसभा की कार्यवाही विपक्ष के हंगामे के बीच फिर से शुरू हो गई है। मणिपुर जीएसटी दूसरा संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान विपक्ष ने एसआईआर के खिलाफ नारेबाजी की। 
12:11 PM, 01-Dec-2025

राज्यसभा में नेता विपक्ष खरगे के बयान पर हंगामा

राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि आपको बुरा नहीं लगेगा कि मुझे आपके पहले वाले के राज्यसभा के चेयरमैन के ऑफिस से पूरी तरह से अचानक जाने का ज़िक्र करना पड़ रहा है... मुझे दुख हुआ कि सदन को उन्हें विदाई देने का मौका नहीं मिला। फिर भी, पूरे विपक्ष की ओर से मैं उनके स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।' खरगे के बयान पर सत्ता पक्ष ने आपत्ति जताई, जिसे लेकर सदन में हंगामा हुआ।
 
12:08 PM, 01-Dec-2025

मणिपुर जीएसटी विधेयक लोकसभा में पेश

स्थगन के बाद लोकसभा की कार्यवाही फिर शुरू हो गई है। हालांकि एसआईआर के मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा अभी भी जारी है। हंगामे के बीच ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 'मणिपुर गुड्स एंड सर्विस टैक्स' (दूसरा संशोधन) विधेयक सदन में पेश किया। 
11:53 AM, 01-Dec-2025

सरकार चर्चा के लिए तैयार

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, 'पिछला सत्र आप देख लीजिए जिस तरीके से SIR का एक मुद्दा लेकर पूरा सदन वॉशआउट कर दिया। उसी तरह का असार इस सत्र में भी देखने को मिल रहा है...सरकार पूरी तरह से तैयार हैं जिस पर वो चर्चा करना चाहते हैं हम जरूर हर विषय पर चर्चा करेंगे। लेकिन विपक्ष की जिम्मेदारी बनती है कि सदन की गरिमा बनाए रखे और सत्र को चलने दें।'
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed