Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parliament Session Live: हंगामे के चलते संसद की कार्यवाही स्थगित, आंबेडकर मुद्दे पर सत्ता-विपक्ष में ठनी

Wed, 18 Dec 2024 03:40 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 18 Dec 2024 03:40 PM IST
खास बातें

Winter Session of Parliament 2024 Live Updates : संसद में आज आंबेडकर मुद्दे पर भारी हंगामा हुआ और सदन की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित हो गई। मंगलवार को राज्यसभा में संविधान पर चर्चा के दौरान अमित शाह के एक बयान पर विपक्ष भड़क गया है। 

विज्ञापन
Parliament Winter Session Live Updates Amit Shah Speech Lok Sabha Rajya Sabha News in Hindi
संसद सत्र - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

02:56 PM, 18-Dec-2024

राहुल गांधी ने अमित शाह की टिप्पणी पर कही ये बात

गृह मंत्री अमित शाह के भाषण पर राहुल गांधी ने कहा, 'यह संविधान के खिलाफ हैं। वे पहले ही कह रहे थे कि संविधान को बदलेंगे। उनका पूरा का पूरा काम, भीम राव आंबेडकर ने जो किया और जो संविधान है, उसे खत्म करने का है। पूरा देश जानता है।'
02:12 PM, 18-Dec-2024

खरगे ने राज्यसभा में भाजपा को घेरा

राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खरगे ने अमित शाह पर अपमान करने का आरोप लगाया। इस पर भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि कुछ सेकेंड के वीडियो को कांट-छांटकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। देश को गुमराह किया जा रहा है। हंगामा जारी रहने पर सभापति ने सदन की कार्यवाही कल तक स्थगित कर दी। 
विज्ञापन
02:08 PM, 18-Dec-2024

आंबेडकर मुद्दे पर संसद में बवाल जारी

आंबेडकर पर अमित शाह के बयान को लेकर संसद में हंगामा जारी है। भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस और विपक्ष सस्ती राजनीति कर रहा है और बयान की वीडियो को कांट-छांटकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने का आरोप लगाया। 
01:31 PM, 18-Dec-2024

प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह से मिले राहुल-खरगे

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह से मुलाकात की है। 
01:27 PM, 18-Dec-2024

'कांग्रेस बेनकाब हुई'

राज्यसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भाषण के खिलाफ विपक्ष के विरोध पर भाजपा सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा, 'लगातार कांग्रेस पार्टी पूरे देश के सामने एक्सपोज़ हुई है। भीम राव आंबेडकर आजादी के बाद पहली बार सरकार में मंत्री थे। जब उन्होंने दलितों की बात की तो जवाहर लाल नेहरू ने उनकी उपेक्षा की। उन्हें मजबूर किया गया कि वे इस्तीफा दें। इन सब बातों को जब अमित शाह जी ने कहा तो कांग्रेस का चेहरा पूरे देश के सामने बेनकाब हो गया। आज वे (कांग्रेस) देश की जनता को गुमराह करने के लिए इस्तीफा मांगने की बात कर रहे हैं लेकिन ये बात उजागर हो चुकी है कि कांग्रेस पार्टी ने किस तरह से अपने जीवन में भीम राव अंबेडकर का अपमान किया।'

12:26 PM, 18-Dec-2024

खरगे का आरोप- अमित शाह ने संविधान का अपमान किया

संविधान पर बहस के दौरान राज्यसभा में केंद्रीय गृह मंत्री के भाषण पर राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, 'उन्होंने बाबा साहेब अंबेडकर और संविधान का अपमान किया है। मनुस्मृति और RSS की उनकी विचारधारा यह स्पष्ट करती है कि वह बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान का सम्मान नहीं करना चाहते हैं। हम इसकी निंदा करते हैं और उनके इस्तीफे की मांग करते हैं। उन्हें देश के लोगों से माफी मांगनी चाहिए...उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
11:41 AM, 18-Dec-2024

प्रधानमंत्री मोदी से मिले शरद पवार

एनसीपी (एसपी) नेता शरद पवार ने बुधवार को किसानों के साथ प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। यह मुलाकात संसद भवन में हुई। 
11:22 AM, 18-Dec-2024

'कांग्रेस के लोग आंबेडकर का अपमान नहीं सहेंगे'

संविधान पर बहस के दौरान राज्यसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भाषण पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, 'डॉ. बीआर अंबेडकर जी संविधान के निर्माता हैं, संविधान उन्होंने बनाया है ऐसी परिस्थिति में जिस तरह से गृह मंत्री अमित शाह ने अपमानजनक भाषा में कहा है वो अक्षम्य है। कांग्रेस के लोग डॉ. बीआर अंबेडकर का अपमान नहीं सहेंगे।'
11:03 AM, 18-Dec-2024

संसद की कार्यवाही स्थगित

लोकसभा में आज आंबेडकर मुद्दे पर विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। जिसके बाद लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही दोपहर दो बजे तक स्थगित हो गई। दरअसल मंगलवार को राज्यसभा में संविधान पर चर्चा के दौरान बोलते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के एक बयान पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई थी और उसे आंबेडकर का अपमान बताया था। राज्यसभा में भी इस मुद्दे पर खूब नारेबाजी हुई, जिसके बाद राज्यसभा भी दो बजे तक स्थगित कर दी गई। 
10:56 AM, 18-Dec-2024
सांसदों की अनुपस्थिति की जांच कर रही है भाजपा
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लोकसभा में एक साथ चुनाव कराने संबंधी विधेयक मंगलवार को पेश किये जाने के संबंध में हुए मत विभाजन के दौरान अपने करीब 20 सांसदों की अनुपस्थिति की जांच कर रही है। सूत्रों ने बताया कि भाजपा ने एक व्हिप जारी करके अपने सभी सदस्यों को सदन में उपस्थित रहने को कहा था, लेकिन इतने सारे सांसदों की अनुपस्थिति से पार्टी नेतृत्व नाराज है। हालांकि, सूत्रों ने यह भी कहा कि कई सांसदों ने व्यक्तिगत और काम से संबंधित कारणों से अपनी अनुपस्थिति के बारे में पहले ही सूचित कर दिया था।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed