फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parliament Session 2023: जम्मू-कश्मीर आरक्षण और पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक को संसद की मंजूरी; शाह ने कही यह बात

Mon, 11 Dec 2023 08:45 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 11 Dec 2023 08:45 PM IST
खास बातें

Winter Session Parliament 2023 Live Updates: संसद के शीतकालीन सत्र का आज आठवां दिन है। आज कतर में भारतीय नौसेना के आठ पूर्व कर्मियों को मौत की सजा और उन्हें वापस लाने पर चर्चा हो सकती है। इसके अलावा, संसद परिसर में 300 करोड़ रुपये से अधिक नकदी बरामद होने के मामले में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पार्टी सांसदों के साथ आज  कांग्रेस के खिलाफ विरोध मार्च निकालेंगे।
 

विज्ञापन
Parliament Winter Session 2023 Live Updates JP Nadda hold a protest march in Parliament premises today
नया संसद भवन। - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

08:44 PM, 11-Dec-2023
जम्मू-कश्मीर आरक्षण (संशोधन) विधेयक, 2023 और जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2023 राज्यसभा में पारित हुए। दोनों विधेयक पिछले सप्ताह लोकसभा से पारित हो गए थे।
07:26 PM, 11-Dec-2023
राज्यसभा में अमित शाह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर को राज्य का ही दर्जा मिलेगा। धारा 370 का विपक्ष लगातार शुरू से ही समर्थन करती आई है। इस मुद्दे को लेकर विपक्ष ने हर वक्त हम पर आरोप लगाए थे। लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने विपक्ष के आरोपों को ही खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
07:23 PM, 11-Dec-2023
राज्यसभा में अमित शाह ने कहा कि धारा 370 के कारण ही जम्मू-कश्मीर में अलगाव की स्थिति बनी रही। इसी अनुच्छेद ने आतंकवाद को वहां जन्म दिया है। कांग्रेस पार्टी तो अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले की ही आलोचना करने लगी है। कांग्रेस कभी भी अच्छे काम का समर्थन ही नहीं कर सकती है। 
07:19 PM, 11-Dec-2023
जम्मू-कश्मीर से जुड़े विधेयक पर गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में कहा कि याचिकाकर्ताओं ने अजीब दलीलें दीं। देश के पहले प्रधानमंत्री नेहरू ने भी धारा 370 को अस्थायी माना था। सही समय पर जम्मू-कश्मीर में पूर्ण राज्य के दर्जी की बहाली हो। अब जम्मू-कश्मीर के संविधान का कोई अस्तित्व ही नहीं रहा है। आज सुप्रीम कोर्ट के फैसले  ने सवाल उठाने वालों को जवाब दिया। 

 
07:17 PM, 11-Dec-2023
राज्यसभा में अमित शाह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने माना कि धारा 370 एक अस्थायी प्रावधान था। जम्मू-कश्मीर के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। जम्मू-कश्मीर में राज्यपाल शासन संवैधनिक प्रक्रिया है। 
07:15 PM, 11-Dec-2023
राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भी माना कि धारा 370 को हटाने का फैसला सही था। इसे हटाना संवैधानिक कदम था। याचिकाकर्ताओं के दावों को सुप्रीम कोर्ट ने सिरे से खारिज कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
04:04 PM, 11-Dec-2023
राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा था कि लोकसभा के कार्यक्रम के अनुरूप सदन के दोपहर के भोजन के बाद के सत्र का समय शुक्रवार को दोपहर 2.30 बजे से बदलकर दोपहर 2 बजे कर दिया गया है। इसको लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि संवैधानिक सुधार को कुछ लोग सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं। 
03:49 PM, 11-Dec-2023
राज्यसभा की कार्यवाही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने डीएमके सांसद तिरुचि एन. शिवा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि वे स्पष्ट करें कि क्या वह धारा 370 को वापस लाने के लिए डीएमके के एजेंडे पर बोल रहे हैं या यह पूरे इंडिया गठबंधन का एजेंडा है। 
 
03:06 PM, 11-Dec-2023
कांग्रेस के सांसद रवनीत सिंह ने मांग की कि विदेश मंत्रालय आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नुं के खिलाफ अमेरिका में अधिकारियों के समक्ष मजबूत मामला रखे। सिंह ने दावा किया कि भारत सरकार द्वारा अमेरिकी अधिकारियों को 26 बार पत्र लिखने के बावजूद अमेरिका ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।
 
03:05 PM, 11-Dec-2023
कई अन्य भाजपा सांसदों ने अपनी बात रखने के लिए अखबारों में नकदी बरामद होने की खबरें दिखाईं। इस पर कार्यवाही की अध्यक्षता कर रहे राजेंद्र अग्रवाल ने सदस्यों से राज्यसभा सदस्य का नाम नहीं लेने का आग्रह किया और उनसे समाचार पत्रों को रखने के लिए कहा।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed