फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Winter Session: लोकसभा-राज्यसभा कल सुबह तक के लिए स्थगित; केंद्रीय विश्वविद्यालय संशोधन बिल निचले सदन से पारित

Thu, 07 Dec 2023 07:32 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 07 Dec 2023 07:32 PM IST
खास बातें

Parliament Winter Session 2023 Live Updates, Amit Shah News in Hindi: दिल्ली में आज भाजपा के संसदीय दल की बैठक हुई। इस बैठक में पीएम मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई शीर्ष नेता मौजूद रहे। इस बैठक में तीन राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में सीएम पद के उम्मीदवारों पर चर्चा हुई। साथ ही इस बैठक में तीन राज्यों में पार्टी को मिली सफलता के लिए पीएम मोदी को भी सम्मानित भी किया गया। 

विज्ञापन
Parliament Winter Session 2023 Live Updates bjp parliament meeting jammu kashmir Reservation Amendment Bill
संसद सदन का शीत सत्र - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

07:27 PM, 07-Dec-2023
लोकसभा और राज्यसभा दोनों को शुक्रवार सुबह 11 बजे फिर से बैठक के लिए स्थगित कर दिया गया है। 
07:27 PM, 07-Dec-2023
लोकसभा ने केंद्रीय विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2023 पारित किया।
विज्ञापन
05:00 PM, 07-Dec-2023
भाजपा ने लोकसभा के अपने सभी सांसदों को 8 दिसंबर 2023 को सदन में उपस्थित रहने के लिए एक लाइन व्हिप जारी किया है। इस दिन कुछ बहुत ही महत्वपूर्ण विधायी कार्यों पर चर्चा की जाएगी और सरकार के रुख का समर्थन किया जाएगा। 
 
02:57 PM, 07-Dec-2023

अमित शाह कुछ ही देर में राज्यसभा में पेश करेंगे नया कश्मीर बिल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कुछ ही देर में राज्यसभा में नया कश्मीर विधेयक पेश करेंगे। बता दें कि लोकसभा से यह विधेयक मंजूर हो चुका है। वहीं लोकसभा में सेंट्रल यूनिवर्सिटीज (संशोधन) बिल 2023 पेश किया गया। 
02:12 PM, 07-Dec-2023

जम्मू कश्मीर के मुद्दे पर ये बोले सांसद

जम्मू कश्मीर मुद्दे पर जनता दल यूनाइटेड के सांसद सुनील कुमार पिंटू ने कहा कि ये सही है कि पूर्व में कई गलतियां हुई हैं, जिसके चलते पीओके पर किसी अन्य देश का गैरकानूनी कब्जा हुआ। इसके लिए उस समय के प्रधानमंत्री जिम्मेदार हैं। अमरावती से सांसद नवनीत राणा ने कहा कि 'जवाहरलाल नेहरू ने खुद स्वीकार किया था कि उनसे गलती हुई है लेकिन कांग्रेस ने उन गलतियों को सुधारने की कोशिश नहीं की और उन्हें जारी रखा। यह कांग्रेस पार्टी के रवैये को दर्शाता है।'
01:31 PM, 07-Dec-2023

अमेरिका में खालिस्तानी आतंकी की हत्या की साजिश का उठा मामला

राज्यसभा में सीपीआई(एम) सांसद जॉन ब्रिटास ने उन मीडिया रिपोर्ट्स पर सवाल किया, जिनमें अमेरिका में अमेरिकी नागरिक की हत्या की कथित साजिश में भारतीय अधिकारी की कथित संलिप्तता के आरोप लग रहे हैं। इस पर जवाब देते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि अमेरिका की तरफ से हमें कुछ इनपुट्स दिए गए हैं। यह राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा है इसलिए हमने इसकी जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
01:25 PM, 07-Dec-2023
लोकसभा में विपक्षी सांसदों ने हवाई किराए में बढ़ोतरी पर चिंता जताई। विपक्षी सांसदों ने मांग की कि एक रेगुलेटरी मैकेनिज्म बनाया जाए, जो हवाई किराए को नियंत्रित करे। वहीं भाजपा सांसद धर्मबीर सिंह ने लिव इन रिलेशनशिप को प्रतिबंधित करने की मांग करते हुए विशेष कानून बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह पश्चिमी संस्कृति है और यह तेजी से हमारे समाज में फैलकर हमारी पारिवारिक व्यवस्था को तबाह कर रही है। 
 
12:47 PM, 07-Dec-2023

महुआ मोइत्रा पर बरसीं भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी

भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि 'सबसे पहले महुआ मोइत्रा को ये स्वीकार करना होगा कि उन्होंने पासवर्ड बाहर दिया था, ये देश की सुरक्षा का विषय है। उन्होंने जो दोष किया है, उसके लिए वह खुद माफी मांगें।' 
12:21 PM, 07-Dec-2023

लोकसभा स्पीकर ने स्वीकार किए सांसदों के इस्तीफे

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने गुरुवार को बताया कि उन्होंने लोकसभा से इस्तीफा देने वाले सांसदों के इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं। इनमें केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल और नरेंद्र सिंह तोमर भी शामिल हैं। बता दें कि हालिया विधानसभा चुनाव में जीतने वाले भाजपा सांसदों ने लोकसभा से इस्तीफे दिए हैं। इस्तीफा देने वाले सांसदों में एमपी से राकेश सिंह, उदय प्रताप सिंह और रीति पाठक का नाम शामिल है। वहीं राजस्थान से दीया कुमारी, राज्यवर्धन सिंह राठौर और छत्तीसगढ़ से अरुण साव और गोमती साई का नाम शामिल है।  
11:40 AM, 07-Dec-2023

'सरकार पहले तारीख बताए'

गृह मंत्री अमित शाह के PoK वाले बयान पर नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष फारुख़ अब्दुल्ला ने कहा,  'सवाल है कि पहले चुनाव हो। उन्होंने कहा था कि वे तारीखें बताएंगे लेकिन अभिभाषण खत्म होने के बाद उन्होंने कोई तारीख नहीं बताई, हमारी मांग है चुनाव होने चाहिए।'
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed