Parliament: 'ये इतिहास में दर्ज होने वाले पल'; आपराधिक कानूनों से जुड़े विधेयकों को संसद की मंजूरी पर PM मोदी
{"_id":"6583d1e8772710c0ef0132a8","slug":"parliament-winter-session-2023-live-rajya-sabha-opposition-mp-suspension-criminal-law-amendment-bill-rs-news-2023-12-21","type":"live","status":"publish","title_hn":"Parliament: 'ये इतिहास में दर्ज होने वाले पल'; आपराधिक कानूनों से जुड़े विधेयकों को संसद की मंजूरी पर PM मोदी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Thu, 21 Dec 2023 10:16 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 21 Dec 2023 10:16 PM IST
खास बातें
Parliament Winter Session 2023, Lok Sabha Security Breach News:तीन नए आपराधिक विधेयक आज राज्यसभा में पेश किए गए हैं। बता दें कि ये तीनों नए विधेयक बुधवार को लोकसभा से पास हो गए। साथ ही टेलीकॉम बिल राज्यसभा से और मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति से संबंधित विधेयक लोकसभा से पास हो गया है। वहीं लोकसभा की सुरक्षा में सेंध के मुद्दे पर विपक्ष सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहा है और सरकार से जवाब की मांग कर रहा है।
विज्ञापन
Parliament Session
- फोटो : Amar Ujala
लाइव अपडेट
10:16 PM, 21-Dec-2023
पीएम मोदी ने जाहिर की भावनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंग्रेजी काल के आपराधिक कानूनों में बदलाव वाले तीनों विधेयकों पर संसद की मुहर लगने का स्वागत करते हुए इसे इतिहास में दर्ज होने वाल पल बताया। राज्यसभा से तीनों बिल पास होने के बाद पीएम ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर अपनी भावनाएं जाहिर कीं। उन्होंने लिखा कि औपनिवेशिक काल के कानूनों की जगह लेने वाले तीनों आपराधिक न्याय विधेयक भारत के इतिहास में एक ऐतिहासिक पल है। इनके जरिये हमने अप्रासंगिक हो चुके राजद्रोह जैसे कानून को भी अलविदा कह दिया है। उन्होंने जनता की सेवा और कल्याण पर केंद्रित इन नए कानूनों को देश में नए युग की शुरुआत करार दिया।
पीएम मोदी ने कहा, ये परिवर्तनकारी विधेयक, सुधार के लिए भारत की प्रतिबद्धता का प्रमाण हैं। ये हमारे कानूनी, पुलिसिंग और जांच प्रणालियों को आधुनिक युग में लाते हैं जिनमें प्रौद्योगिकी और फोरेंसिक विज्ञान पर ध्यान दिया जाएगा। ये विधेयक हमारे समाज के गरीब, हाशिए और कमजोर वर्गों के लिए बढ़ी हुई सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, ये विधेयक संगठित अपराध, आतंकवाद और ऐसे अपराधों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करते हैं जो देश की प्रगति की शांतिपूर्ण यात्रा की जड़ों पर प्रहार करते हैं। हमारे अमृत काल में ये कानूनी सुधार हमारे कानूनी ढांचे को ज्यादा प्रासंगिक और दयायुक्त बनाते हैं।

08:35 PM, 21-Dec-2023
आपराधिक कानूनों से जुड़े तीनों बिल को पारित करने के बाद राज्यसभा को भी अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया। बता दें कि संसद का शीतकालीन सत्र को चार दिसंबर से 22 जनवरी तक के लिए आहूत की गई थी।
विज्ञापन
08:30 PM, 21-Dec-2023
राज्यसभा में आपराधिक कानूनों से जुड़े तीनों बिल पास
राज्यसभा में आपराधिक कानूनों से जुड़े तीनों बिल पारित कर दिए गए। इससे पहले, राज्यसभा में भारतीय न्याय (द्वितीय) संहिता 2023 पर बोलते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि तीनों विधेयकों का उद्देश्य दंड देने का नहीं है बल्कि न्याय देने का है। नए आपराधिक कानूनों के लागू होने से 'तारीख पे तारीख' युग का अंत सुनिश्चित होगा और तीन साल में न्याय मिलेगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हमने कहा था कि न्याय मिलने की गति बढ़ाएंगे, कानूनों को सरल बनाएंगे, कानूनों को भारतीय बनाएंगे। अब हम वही कर रहे हैं।
अपने संबोधन के दौरान गृहमंत्री शाह ने पूर्व की कांग्रेस पर भी निशाना साधा। शाह ने कहा कि कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों के कारण बढ़े आतंकवाद के कारण 70,000 से अधिक लोग मारे गए।

05:33 PM, 21-Dec-2023
प्रेस और पत्रिकाओं का पंजीकरण विधेयक, 2023 संसद से पारित
समाचार पत्र पंजीकरण प्रक्रिया को सरल बनाने वाले विधेयक को संसद से मंजूरी दे दी गई है। प्रेस और पत्रिकाओं का पंजीकरण विधेयक, 2023 को लोकसभा में ध्वनिमत से पारित किया गया। राज्यसभा ने इस विधेयक को तीन अगस्त को पारित कर दिया था। यह विधेयक प्रेस और पुस्तकों का पंजीकरण (पीआरबी) अधिनियम, 1867 की जगह लेगा। सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने इसकी जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि यह विधेयक सरल है और इसमें समाचार पत्रों और पत्रिकाओं के पंजीकरण के लिए एक साथ प्रक्रिया का प्रावधान किया गया है। इससे पहले समाचार पत्रों या पत्रिकाओं को आठ चरणों की पंजीकरण प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था। अब यह एक बटन के क्लिक पर किया जा सकता है।

05:18 PM, 21-Dec-2023
लोकसभा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। वर्तमान सत्र 22 दिसंबर तक के लिए तय किया गया था, लेकिन इसे एक दिन पहले ही स्थगित कर दिया गया।
03:23 PM, 21-Dec-2023
लोकसभा से तीन और विपक्षी सांसद निलंबित
लोकसभा से तीन और विपक्षी सांसद निलंबित कर दिए गए हैं। निलंबित सांसदों में दीपक बैज, डीके सुरेश और नकुलनाथ का नाम शामिल है। बता दें कि इसके बाद कुल निलंबित सांसदों की संख्या 146 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:34 PM, 21-Dec-2023
राज्यसभा में टेलीकॉम बिल 2023 को मिली मंजूरी
टेलीकॉम बिल 2023 को राज्यसभा से भी मंजूरी मिल गई है। बता दें कि बुधवार को लोकसभा से इस बिल को मंजूरी मिल चुकी है। टेलीकॉम बिल 2023, टेलीग्राफ एक्ट 1885, इंडियन वायरलेस टेलीग्राफी एक्ट 1933 और टेलीग्राफ वायर्स एक्ट 1950 की जगह लेगा।02:28 PM, 21-Dec-2023
तीन नए आपराधिक विधेयक राज्यसभा में पेश
तीन नए आपराधिक विधेयक भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य बिल को राज्य सभा में पेश कर दिया गया है। गृह मंत्री अमित शाह ने इन विधेयकों को राज्यसभा के पटल पर रखा। ये विधेयक बुधवार को लोकसभा से पास हो चुके हैं।02:12 PM, 21-Dec-2023
मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति से संबंधित विधेयक लोकसभा में पास
लोकसभा में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति और सेवा शर्तों से संबंधित विधेयक पास हो गया है। यह विधेयक राज्यसभा से पहले ही पास हो चुका है। अब इसे मंजूरी के लिए राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा और वहां से मंजूरी मिलते ही यह कानून बन जाएगा।01:46 PM, 21-Dec-2023
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी और राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा का धरना प्रदर्शन
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ का मजाक बनाने और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा इसका वीडियो बनाने के खिलाफ भाजपा ने आज दिल्ली में जंतर मंतर पर धरना दिया। भाजपा नेता बांसुरी स्वराज ने कहा कि 'विपक्ष ने लोकतंत्र का अपमान किया है। उपराष्ट्रपति की नकल ही नहीं उतारी गई है बल्कि उनका मजाक उड़ाया गया है। यह जाट समुदाय के बेटे का अपमान है, किसान के बेटे का अपमान है और उपराष्ट्रपति का अपमान है। ऐसे में भाजपा इसका विरोध क्यों नहीं करेगी?' भाजपा राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग कर रही है।#WATCH | BJP leader Bansuri Swaraj says, "Opposition has insulted democracy, this was not mimicry but mockery. This was an insult to a son of Jat community, an insult to the son of a farmer, an insult to the Vice President. How will the workers of BJP not be distressed?...We are… https://t.co/13CRxNfxsX pic.twitter.com/uzYOq8EDRo
— ANI (@ANI) December 21, 2023