फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parliament Session LIVE: लोकसभा की कार्यवाही एक दिन के लिए स्थगित, राज्यसभा में छह नए सांसदों ने ली शपथ

Thu, 27 Jun 2024 02:53 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 27 Jun 2024 02:53 PM IST
खास बातें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित किया। इस दौरान राष्ट्रपति ने आपातकाल का जिक्र किया। इसके बाद विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। संसद सत्र की पल पल की खबर के लिए पढ़ते रहिए अमर उजाला डॉट कॉम...

विज्ञापन
Parliament Session Live Updates: Lok Sabha Rajya Sabha proceeding discussion on president murmu address
संसद सत्र LIVE - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

06:31 PM, 27-Jun-2024
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, "आपराधिक न्याय प्रणाली में बदलाव होना चाहिए ये मुद्दा वर्षों से चल रहा है। सभी ने माना कि इसमें संशोधन होना चाहिए। 50 से ज्यादा औपचारिक बैठक हुई। 100 से ज्यादा अनौपचारिक बैठक हुई। इसके बाद इसे लोकसभा में पेश किया गया। मांग आई कि इसे स्थायी समिति को भेजा जाए। इसके बाद इसे संसदीय स्थायी समिति को भेजा गया। उसमें भी व्यापक परामर्श हुआ। सभी हितधारकों को ट्रेनिंग मिली है।"
06:26 PM, 27-Jun-2024
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर विपक्षी गठबंधन के नेताओं की बैठक पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल ने कहा, "विपक्ष एकजुट है। जो मुद्दे हैं उनपर कल से ही विरोध चालू करेंगे और चर्चा की मांग करेंगे। नीट, अग्निवीर, महंगाई, एमएसपी अहम मुद्दे हैं...ईडी, सीबीआई जैसी एजेंसियों का दुरुपयोग भी मुद्दा रहेगा।"
विज्ञापन
04:39 PM, 27-Jun-2024
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के सांसद चंद्रशेखर आजा ने कहा, ये अच्छा है कि राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में आपातकाल का जिक्र किया। लेकिन आज देश में जो अघोषित आपातकाल है, उसका क्या? अगर हम बुनियादी मुद्दों के बारे में बात नहीं करेंगे, तो चीजें कैसे होंगी? नगीना में रोजगार के अवसर नहीं हैं, बाढ़ की समस्या है। जातिगत अत्याचार बढ़ रहे हैं। हमें उम्मीद थी कि राष्ट्रपति इन सभी मुद्दों के बारे में बोलेंगे, लेकिन राष्ट्रपति ने ऐसा नहीं किया। हम इन मुद्दों पर बात करेंगे। 
04:35 PM, 27-Jun-2024
कांग्रेस सांसद के. सी. वेणुगोपाल ने कहा, लोकसभा स्पीकर ने आज राहुल गांधी को आधिकारिक तौर पर विपक्ष का नेता घोषित किया। उनसे मिलना और उनका धन्यवाद करना राहुल गांधी की ओर से शिष्टाचार था। कल स्पीकर के मुंह से राजनीतिक बयानबाजी से बचा जा सकता था...राष्ट्रपति के अभिभाषण में क्या था? यह पिछली बार जैसा ही था। कुछ भी नया नहीं था। देश के युवाओं, महिलाओं, गरीबों, किसानों के लिए कोई उम्मीद नहीं थी। 
04:34 PM, 27-Jun-2024
25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले: चिराग पासवान
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा संसद के दोनों सदनों के संबोधन पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, "सरकार की उपलब्धियों और आने वाले वर्षों में सरकार किस सोच के साथ आगे बढ़े उसको प्रमुखता से उन्होंने रखा। ये सरकार गरीब कल्याण को लेकर समर्पित है। जिसका परिणाम है कि 25 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं।"
04:32 PM, 27-Jun-2024
नई पीढ़ी को को आपातकाल के बारे में जानने का अधिकार: गिरिराज सिंह
भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने कहा, "अगर किसी ने संविधान को चोट पहुंचाई है तो वह कांग्रेस पार्टी है। इंदिरा गांधी ने अपने हित के लिए देश में आपातकाल की घोषणा की थी। ये नई पीढ़ी को उस कालखंड के बारे में जानने का अधिकार है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
04:31 PM, 27-Jun-2024
राहुल गांधी ने लोकसभा स्पीकर से की मुलाकात
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने विपक्षी नेताओं के साथ लोकसभा स्पीकर बिरला से मुलाकात की।
04:30 PM, 27-Jun-2024
नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने कहा, "अब संसद में एकतरफा क्रूर बहुमत नहीं है। मजबूत विपक्ष है, युवा विपक्ष है जो लोगों की समस्याओं पर बात करना चाहते हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि स्पीकर इसकी अनुमति देंगे, अन्यथा इस संसद का कोई मतलब नहीं रह जाता।"
02:53 PM, 27-Jun-2024
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को आपातकाल पर पत्र लिखा। उन्होंने अपने अध्यक्ष के संदर्भ के साथ संसदीय परंपराओं के उपहास पर गहरी चिंता और पीड़ा व्यक्त की। 
02:44 PM, 27-Jun-2024
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि इमरजेंसी एक काला दिन था। उसको याद करना बहुत जरूरी था। उस समय कांग्रेस ने ही संविधान की धज्जियां उड़ाई थीं और आज वो हर जगह संविधान की प्रतियां लेकर घूमते हैं। देश की जनता को समझना चाहिए कि आज संविधान को खतरा नहीं है
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed