Monsoon Session: US टैरिफ पर बोले गोयल- अपने घरेलू उद्योगों की सुरक्षा करेंगे; दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित
Parliament Monsoon Session 2025, Operation Sindoor Debate News: संसद के दोनों सदनों में अमेरिका की ओर से भारत पर लगाए गए टैरिफ और बिहार एसआईआर के मुद्दे पर हंगामा हुआ। वहीं लोकसभा में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने अमेरिकी टैरिफ पर जवाब दिया हैं। उन्होंने कहा- हम अपने घरेलू उद्योगों की सुरक्षा करेंगे। यहां जानिए संसद की कार्यवाही का पल-पल का अपडेट...।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
अमेरिका की तरफ से 25% टैरिफ लगाए जाने पर समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा, 'प्रधानमंत्री को दोस्ती इस तरह रखनी चाहिए कि देश को फायदा हो। उनकी दोस्ती का फायदा न तो ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दिखा, न ही टैरिफ लगाने के दौरान'। वहीं बिहार एसआईआर के बारे में उन्होंने कहा, 'यह अल्पसंख्यकों, गरीबों, दलितों, पिछड़ों के वोट काटने की साजिश है... चुनाव आयोग के वरिष्ठ अधिकारी भी मांगे गए दस्तावेज नहीं दे पा रहे हैं।'
#WATCH | Delhi | On US imposing 25% tariff, Samajwadi Party MP Dharmendra Yadav says, "Prime Minister should keep friends in a way that it benefits the country. The benefits of his friendship were neither seen during Operation Sindoor, nor during the imposition of tariff..."
— ANI (@ANI) July 31, 2025
On… pic.twitter.com/0shY5zMGkO
अमेरिका की तरफ से भारत पर 25% टैरिफ और जुर्माना लगाने पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, 'डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारत एक डेड अर्थव्यवस्था है। ऐसा कहा जाता है कि पीएम नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच बहुत अच्छे संबंध हैं। लेकिन एक तरफ उन्होंने भारत पर टैरिफ बढ़ाया, और दूसरी तरफ उन्होंने पाकिस्तान के साथ समझौता किया। पीयूष गोयल की तरफ से (संसद में) दिए गए बयान में हम जानना चाहते थे कि उनका इस बारे में क्या कहना है। जब कोई मंत्री कोई बयान या नीतिगत बयान देता है, तो विपक्ष के नेता को उस पर बोलने का अधिकार है। लेकिन उपाध्यक्ष ने हमारी मांग के बावजूद समय नहीं दिया।'
#WATCH दिल्ली: अमेरिका द्वारा भारत पर 25% टैरिफ और जुर्माना लगाने पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, "...डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि भारत एक डेड अर्थव्यवस्था है। ऐसा कहा जाता है कि पीएम नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रम्प के बीच बहुत अच्छे संबंध हैं। लेकिन एक तरफ उन्होंने… pic.twitter.com/4mcilQnOSr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 31, 2025
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, 'राहुल गांधी का काम ही भारत का विरोध करना है और दुनियाभर से कोई भी भारतविरोधी बयान देता है तो राहुल गांधी वही बोलने लगते हैं। राहुल गांधी जी दुनिया के बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था आज भारत है....भारत ने 25 करोड़ गरीबों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला, आज 21 शहरों में मेट्रो हो गई, मेडिकल कॉलेज दोगुने हो गए, हर तरफ भारत का बोल बाला है...दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता पीएम मोदी जी हैं। शायद यही बात राहुल गांधी को नहीं पचती....भारत विरोध बंद करो भारत के विकास की चर्चा करो।'
#WATCH दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, " राहुल गांधी का काम ही भारत का विरोध करना है और दुनियाभर से कोई भी भारतविरोधी बयान देता है तो राहुल गांधी वही बोलने लगते हैं। राहुल गांधी जी दुनिया के बड़ी… pic.twitter.com/E1f3ZnJyA4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 31, 2025
आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा, 'अमेरिकी टैरिफ पर जवाब नहीं दिया है एक वक्तव्य दिया है और वक्तव्य के बाद राज्यसभा की एक परंपरा रही है कि हम स्पष्टीकरण पूछते थे लेकिन आज इस तरह की किसी भी संभावनाओं को मैं समझता हूं कि खत्म कर दिया गया है....मैं समझता हूं कि एक विसब चर्चा इस पर होनी चाहिए।'
#WATCH दिल्ली: RJD सांसद मनोज झा ने कहा, "...अमेरिकी टैरिफ पर जवाब नहीं दिया है एक वक्तव्य दिया है और वक्तव्य के बाद राज्यसभा की एक परंपरा रही है कि हम स्पष्टीकरण पूछते थे लेकिन आज इस तरह की किसी भी संभावनाओं को मैं समझता हूं कि खत्म कर दिया गया है....मैं समझता हूं कि एक विसब… pic.twitter.com/nJYhihTYxU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 31, 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से 25% टैरिफ लगाने की घोषणा पर कांग्रेस सांसद उज्ज्वल रमन सिंह ने कहा, 'दुखद बात है अभी संसद में एक वक्तव्य पीयूष गोयल के द्वारा दिया गया लेकिन उस वक्तव्य में कही भी अमेरिका के ऊपर, अमेरिकी राष्ट्रपति और उनके द्वारा लगाए गए टैरिफ के ऊपर कुछ नहीं कहा गया। देश की संसद को गुमराह करने का काम सरकार कर रही है। जो कि कांग्रेस पार्टी को बर्दाश्त नहीं है और सरकार ने कही न कही घुटने टेकने का काम किया है...भारत मजबूती के साथ कहे कि ट्रंप जो कह रहे हैं वो गलत कह रहे हैं और अगर समझौता होगा तो हमारी शर्तों पर होगा...लेकिन भारत सरकार ये कहने से बचने का काम कर रही है।'
#WATCH दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा 25% टैरिफ लगाने की घोषणा पर कांग्रेस सांसद उज्ज्वल रमन सिंह ने कहा, "...दुखत बात है अभी संसद में एक वक्तव्य पीयूष गोयल जी के द्वारा दिया गया लेकिन उस वक्तव्य में कही भी अमेरिका के ऊपर, अमेरिकी राष्ट्रपति और उनके द्वारा लगाए… pic.twitter.com/aYYJDffyym
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 31, 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की डेड अर्थव्यवस्था वाली टिप्पणी पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, 'ट्रंप डेड अर्थव्यवस्था बता रहे हैं और ये ट्रंप के बारे में एक शब्द भी बोलने को तैयार नहीं हैं...अमेरिका हमें रोज धमका रहा है और हम अमेरिका के लिए एक भी शब्द बोलने का काम नहीं कर रहे हैं...पूरा देश प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़ा होगा लेकिन वो ट्रंप को जवाब दें।'
#WATCH दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प की डेड अर्थव्यवस्था वाली टिप्पणी पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, "ट्रंप डेड अर्थव्यवस्था बता रहे हैं और ये ट्रंप के बारे में एक शब्द भी बोलने को तैयार नहीं हैं...अमेरिका हमें रोज धमका रहा है और हम अमेरिका के लिए एक भी शब्द बोलने का… pic.twitter.com/tMZsGi0tLL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 31, 2025
अमेरिकी टैरिफ पर समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय ने कहा, 'मंत्री (पीयूष गोयल) जी को खुद ही नहीं पता कि वो क्या बोल रहे थे उन्हें लिखकर दे दिया था और वो पढ़कर चले गए। हकीकत से बहुत दूर, सच को छुपाना और चुनौती को स्वीकार न करने की मंशा थी ये सरकार हर मोर्चे पर फेल हुई है।'
#WATCH दिल्ली: अमेरिकी टैरिफ पर समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय ने कहा, "मंत्री (पीयूष गोयल) जी को खुद ही नहीं पता कि वो क्या बोल रहे थे उन्हें लिखकर दे दिया था और वो पढ़कर चले गए। हकीकत से बहुत दूर, सच को छुपाना और चुनौती को स्वीकार न करने की मंशा थी ये सरकार हर मोर्चे पर फेल… pic.twitter.com/H3TcBvsyvW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 31, 2025
#MonsoonSession2025 #RajyaSabha adjourned till 11:00AM on 01.08.2025@harivansh1956 pic.twitter.com/yxmx21L5Y3
— SansadTV (@sansad_tv) July 31, 2025
राज्य सभा के उपसभापति हरिवंश ने आज घोषणा की है कि 'लोगों की तरफ से दिया गया जनादेश पूरा नहीं हुआ है। यह सही समय है कि हम स्वतंत्रता की स्वर्ण जयंती के अवसर पर 1 सितंबर 1997 को राज्य सभा की तरफ से सर्वसम्मति से अपनाए गए संकल्प के संदर्भ में आत्मचिंतन करें, जिसमें अन्य बातों के साथ-साथ कहा गया था, 'संसद की प्रतिष्ठा को संरक्षित और संवर्धित किया जाए, साथ ही सदनों के प्रक्रिया और कार्य संचालन के नियमों की संपूर्ण व्यवस्था और व्यवस्थित कार्य संचालन से संबंधित पीठासीन अधिकारियों के निर्देशों का सचेत और सम्मानजनक पालन किया जाए, विशेष रूप से प्रश्नकाल की अनुल्लंघनीयता बनाए रखते हुए, सदन के आधिकारिक क्षेत्रों का अतिक्रमण करने से परहेज किया जाए, या किसी भी प्रकार की नारेबाजी न की जाए।'
अमेरिकी ‘टैरिफ’ के प्रभावों का आकलन कर रहे हैं- गोयल
गोयल ने यह भी कहा कि मोदी सरकार किसानों, श्रमिकों, उद्यमियों, निर्यातकों, एमएसएमई तथा उद्योग जगत के सभी हितधारकों की रक्षा और संवर्धन को सर्वोच्च महत्व देती है। गोयल ने सदन में दिए वक्तव्य में अमेरिका के साथ बातचीत के बारे में जानकारी दी और कहा कि दोनों पक्षों के बीच दिल्ली और वाशिंगटन में आमने-सामने की चार बैठकें हुईं तथा कई बार डिजिटल माध्यम से बातचीत हुई।
उनका कहना था, हालिया घटनाक्रम के प्रभावों का आकलन कर रहे हैं। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय सभी हितधारकों से संवाद कर उनके आकलन की जानकारी ले रहा है। गोयल ने कहा, सरकार हमारे किसानों, श्रमिकों, उद्यमियों, निर्यातकों, एमएसएमई और उद्योग जगत के सभी हितधारकों की रक्षा और संवर्धन को सर्वोच्च महत्व देती है। हम अपने राष्ट्रीय हितों को सुरक्षित करने और आगे बढ़ाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएंगे।
उन्होंने इस बात पर जोर दिया, एक दशक से भी कम समय में पांच कमजोर अर्थव्यवस्थाओं से निकलकर भारत प्रमुख अर्थव्यवस्था बन गया है तथा दुनिया की पांच सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में एक है। उनका कहना था कि यह भी अपेक्षित है कि भारत कुछ ही वर्षों में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। गोयल ने कहा, यूएई, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया के साथ व्यापार समझौते किए गए हैं। हम दूसरे देशों के साथ इसी तरह के समझौतों के लिए प्रतिबद्ध हैं।