फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parliament Monsoon Session: लोकसभा में एक अगस्त और राज्यसभा में दो अगस्त को होगी महंगाई पर चर्चा

Fri, 29 Jul 2022 08:50 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 29 Jul 2022 08:50 PM IST
खास बातें

Monsoon Session of Parliament 2022 News in Hindi: संसद के मानसून सत्र में शुक्रवार का दिन भी हंगामे की भेंट चढ़ गया। दोनों सदनों में थोड़ी देर भी चर्चा हो न सकी। जैसे ही दिन की कार्यवाही शुरू हुई, विपक्षी सांसद हंगामा करने लगे। इसके चलते राज्यसभा व लोकसभा को पहले दोपहर 12 बजे तक स्थगित किया गया। जैसे ही दोबारा कार्यवाही शुरू हुई, फिर से हंगामा शुरू हो गया, जिसके बाद दोनों सदनों की कार्यवाही को सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Parliament Monsoon Session Live Updates Congress BJP Spar Over Remarks on President News in Hindi
संसद का मानसून सत्र - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

08:42 PM, 29-Jul-2022

मूल्य वृद्धि पर राज्यसभा में मंगलवार को चर्चा 

मूल्य वृद्धि पर एक छोटी अवधि की चर्चा मंगलवार 2 अगस्त को राज्यसभा में नियम 176 के तहत सूचीबद्ध होने की संभावना है। इसका अनुरोध करने वाला एक नोटिस एनसीपी सांसद फौजिया खान ने दिया है। 


 
08:23 PM, 29-Jul-2022

टीकों से पैदा रोग प्रतिरोधक क्षमता संपूर्ण नहीं है: मंत्री

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती पवार ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना संक्रमित होने के बाद खुद ठीक हो जाने या वैक्सीन के जरिए विकसित प्रतिरोधक क्षमता अपने आप में संपूर्ण नहीं है। ऐसे में दोबारा संक्रमण होना असामान्य नहीं है। पवार ने कहा कि कोवाक्सिन या कोविशील्ड टीके की कम से कम एक खुराक लेने वाले 1,112 लोगों पर किए गए एक अध्ययन में 7.91 फीसदी मामलों में टीका लगने के बाद भी संक्रमण देखा गया। इस अध्ययन का प्रकाशन मार्च 2022 में जर्नल ऑफ मेडिकल वायरोलॉजी में प्रकाशित किया गया था।

 
विज्ञापन
08:20 PM, 29-Jul-2022

राज्यसभा में बीजू जनता दल पार्टी के नेता के रूप में सस्मित पात्रा नियुक्त

बीजू जनता दल के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने राज्यसभा में बीजू जनता दल पार्टी के नेता के रूप में सस्मित पात्रा को नियुक्त किया है। राज्यसभा सांसद सुलता देव को राज्यसभा में बीजू जनता दल पार्टी की मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया।

 
08:18 PM, 29-Jul-2022

मध्यम लड़ाकू विमान के इंजन के लिए विदेशी रक्षा कंपनी की तलाश

सरकार ने शुक्रवार को कहा कि वह एक मध्यम लड़ाकू विमान के इंजन के सह-उत्पादन के लिए एक विदेशी रक्षा कंपनी के साथ सहयोग तलाश रही है। भारत पांचवीं पीढ़ी के उन्नत मध्यम लड़ाकू विमान (एएमसीए) को विकसित करने के लिए 5 अरब डॉलर की महत्वाकांक्षी परियोजना पर काम कर रहा है। रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने लोकसभा में कहा कि डीआरडीओ और भारतीय उद्योगों के पास 80kN लड़ाकू जेट इंजन के डिजाइन, विकास और निर्माण के लिए स्वदेशी क्षमता मौजूद है। 
 
08:13 PM, 29-Jul-2022
लोकसभा में नियम 193 के तहत मूल्य वृद्धि पर चर्चा सोमवार 1 अगस्त को होगी। इसके लिए शिवसेना नेता विनायक राउत और कांग्रेस नेता मनीष तिवारी की ओर से एक नोटिस प्राप्त हुआ है।




 
07:50 PM, 29-Jul-2022

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में मामलों की निपटान दर फाइलिंग दर से अधिक

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में मामलों की निपटान दर फाइलिंग दर से अधिक है, सरकार ने शुक्रवार को ट्रिब्यूनल और अर्ध-न्यायिक निकायों में दक्षता में सुधार के लिए मंत्रालयों द्वारा उठाए गए कदमों को सूचीबद्ध करते हुए यह बात कही। एक लिखित जवाब में कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि एनजीटी ने पर्यावरण और वन मंजूरी, वायु और जल प्रदूषण, तटीय विनियमन क्षेत्र और अपशिष्ट प्रबंधन जैसे देश भर से कई मुद्दों पर कई महत्वपूर्ण निर्णय दिए हैं। रेलवे दावा न्यायाधिकरण (आरसीटी) का हवाला देते हुए मंत्री ने कहा कि 30 जून तक 24,133 मामले लंबित थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
07:12 PM, 29-Jul-2022

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पिछले साल 127 नामों की सिफारिश की  

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पिछले साल 1 दिसंबर से 26 जुलाई के बीच उच्च न्यायपालिका में न्यायाधीशों के रूप में नियुक्ति के लिए 127 नामों की सिफारिश की है और इनमें से 61 नियुक्तियां की गईं, सरकार ने शुक्रवार को लोकसभा को सूचित किया। कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने एक लिखित उत्तर में कहा कि इन 127 नई सिफारिशों के अलावा शीर्ष अदालत के कॉलेजियम ने भी इसी अवधि में 13 नामों को दोहराया, जिनमें से आठ नियुक्तियां की गई हैं।

1 दिसंबर, 2021 से 26 जुलाई, 2022 की अवधि के दौरान सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 140 नामों की सिफारिश की है (127 नए और 13 दोहराए गए)। 127 नई सिफारिशों में से 61 नियुक्तियां की गई हैं, जिसमें एक अतिरिक्त न्यायाधीश के कार्यकाल का विस्तार शामिल है और सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम द्वारा हाल ही में जिन 66 मामलों की सिफारिश की गई है, वे सरकार के पास प्रक्रिया के विभिन्न चरणों में हैं। 
 
04:48 PM, 29-Jul-2022

खड़गे की सभापति से अपील, सोनिया गांधी के खिलाफ टिप्पणियां हटाएं

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सदन के सभापति को पत्र लिखकर अनुरोध किया कि वह 28 जुलाई को सदन में केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा सांसदों निर्मला सीतारमण और पीयूष गोयल द्वारा सोनिया गांधी पर की गई टिप्पणी को हटा दें। मल्लिकार्जुन खड़गे के पत्र में आगे लिखा गया है कि मैं यह भी अनुरोध करता हूं कि वे सदन की पवित्र परंपराओं के उल्लंघन के लिए माफी मांगें। 




 
12:40 PM, 29-Jul-2022

मुझे नहीं मिला जवाब देने का मौका- अधीर रंजन 

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा, कल संसद में मेरे खिलाफ हंगामा हो रहा था, लेकिन मुझे जवाब देने का मौका ही नहीं दिया गया। उन्होंने कहा, कल जिस तरह से सोनिया गांधी पर निशाना साधा गया, उस पर सरकार को काफी मांगनी चाहिए। जो विवाद हो रहा है, उसके केंद्र में मै हूं। इसके बावजूद भाजपा सोनिया गांधी पर हमला कर रही है। उन्होंने कहा, मैंने ससंद में अपना जवाब देने के लिए मौका मांगा है। 
12:11 PM, 29-Jul-2022

राज्यसभा व लोकसभा सोमवार तक स्थगित

संसद के मानूसन सत्र में शुक्रवार का दिन हंगामे की भेंट चढ़ गया। विपक्ष के हंगामे के चलते थोड़ी देर भी संसद कार्यवाही चल न पाई। पहले दोनों सदनों को दोपहर 12 बजे तक स्थगित किया गया। जैसे ही कार्यवाही शुरू हुई, फिर से हंगामा शुरू हो गया। इसके चलते दोनों सदनों की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed