Parliament Session Live: लोकसभा में स्वप्निल कुसाले का गूंजा नाम; कंगना का राहुल पर वार, कहा- वह जो कहते...
{"_id":"66ac5628f853ea9001000a57","slug":"parliament-monsoon-session-live-update-discussion-on-wayanad-landslides-in-lok-sabha-and-rajya-sabha-2024-08-02","type":"live","status":"publish","title_hn":"Parliament Session Live: लोकसभा में स्वप्निल कुसाले का गूंजा नाम; कंगना का राहुल पर वार, कहा- वह जो कहते...","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Fri, 02 Aug 2024 02:24 PM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Fri, 02 Aug 2024 02:24 PM IST
खास बातें
Sansad Satra 2024 News Live: संसद के मॉनसून सत्र का आज 10वां दिन है। इस सत्र में आम बजट 2024 पर चर्चा हो रही है। बजट को लेकर विपक्ष सरकार को लगातार घेर रहा है। वहीं, राहुल गांधी के बयान पर लगातार नेताओं की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
विज्ञापन
संसद सत्र LIVE
- फोटो : Amar Ujala
लाइव अपडेट
06:54 PM, 02-Aug-2024
दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा राजेंद्र नगर में तीन यूपीएससी अभ्यर्थियों की मौत की जांच सीपी को सौंपने पर राजद नेता मनोज कुमार झा ने कहा, "मैं चाहता हूं कि निष्पक्ष जांच हो। सीबीआई की जो भूमिका हाल ही के दिनों में दिखाई दी है, ऐसा न हो कि निष्कर्ष का पाठ पहले ही पढ़ा दिया जाए और फिर जांच करने के लिए कहा जाए... आप एक संपूर्ण जांच कीजिए, बिना किसी भय या पक्षपात के।"
06:51 PM, 02-Aug-2024
देश में डर के माहौल को खत्म करने राहुल गांधी ने दिया योगदान: संजय राउत
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर शिवसेना(यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा, "राहुल गांधी ने देश में जो डर और भय का माहौल था उसे खत्म करने में बहुत बड़ा योगदान दिया है। आज लोकसभा में विपक्ष की ताकत बहुत बढ़ी है। राहुल गांधी डरने वाले नहीं हैं और हम उनका साथ हैं। ऐसे बहुत से नेता हैं, जिन्होंने ईडी का आमना-सामना किया है और हम लोग जेल तक जाकर आए हैं।
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर शिवसेना(यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा, "राहुल गांधी ने देश में जो डर और भय का माहौल था उसे खत्म करने में बहुत बड़ा योगदान दिया है। आज लोकसभा में विपक्ष की ताकत बहुत बढ़ी है। राहुल गांधी डरने वाले नहीं हैं और हम उनका साथ हैं। ऐसे बहुत से नेता हैं, जिन्होंने ईडी का आमना-सामना किया है और हम लोग जेल तक जाकर आए हैं।
विज्ञापन
04:26 PM, 02-Aug-2024
आशा किरण' शेल्टर होम मामले पर राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा, "दिल्ली सरकार 'आशा किरण' नाम का शेल्टर होम चलाती है जिसमें मानसिक रूप से बीमार महिलाएं और बच्चे रहते हैं। इस शेल्टर होम में पिछले 20 दिन में 13 मौतें रहस्यमयी कारणों से हुई हैं... मैं जब दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष थीं तब भी यहां 2 महीनों में 11 रहस्यमयी मौतें हुई थीं। मैंने यहां जाकर निरीक्षण किया था और बहुत बुरे हालात पाए थे... वहां पर महिलाएं रेंग कर बाथरूम जाने पर मजबूर हैं... कई छोटे बच्चों को अपने बिस्तरों में शौच करना पड़ रहा था... डॉक्टरों की भी कमी थी... हमने कठोर रिपोर्ट बनाकर दिल्ली सरकार को दी। तब भी कुछ जांच हुई थी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई थी। इस मामले में तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए... मैं ये मुद्दा सदन में उठाऊंगी। जवाबदेही तय होनी चाहिए।"
02:22 PM, 02-Aug-2024
ईडी भ्रष्टाचारी के ऊपर छापेमारी करती है: दुबे
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान पर कहा, "ईडी भ्रष्टाचारी के ऊपर छापेमारी करती है। अगर उन्होंने भ्रष्टाचार किया है तो ED छापेमारी करेगी, भ्रष्टाचार नहीं किया है तो छापेमारी नहीं होगी। इसका(राहुल गांधी के पोस्ट) कारण यह है कि वायनाड में कांग्रेस कार्यकर्ता, कांग्रेस की नीतियां विफल हो गई हैं, INDI गठबंधन की सरकार है, आज अगर केंद्र सरकार न होती तो लोगों की जान न बचती... उन्हें वायनाड के मुद्दे से ध्यान भटकाना है..."
01:40 PM, 02-Aug-2024
जपा अपनी तानाशाही के जिद पर अड़ी हुई: गोपाल राय
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के ट्वीट पर दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने कहा, ''लोकसभा चुनाव से पहले जनता ने भाजपा को जनादेश दिया... चुनाव परिणाम से सबक सीखने की जगह, एक चुने हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उन्होंने जेल में रखा... सीबीआई का कांटा फंसाकर उन्हें जेल में रखा गया। राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं और भाजपा अगर उनके खिलाफ यह षडयंत्र रच रही है तो यह प्रमाण है कि भाजपा अपनी तानाशाही के ज़िद पर अड़ी हुई है।"
01:39 PM, 02-Aug-2024
जो जैसा पाप करेगा उसे उसकी सजा भुगतनी होगी: राजीव रंजन
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के ट्वीट पर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कहा, "ईडी अगर छापा मारेगी, जो जैसा पाप करेगा उसे उसकी सज़ा भुगतनी होगी। अगर उन्होंने कोई पाप किया होगा तभी उन्हें संदेह होगा... उनके मन में कुछ है, उन्होंने कुछ ग़लत किया है जिसपर ईडी छापा डाल सकती है तो यह वे बता सकते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
01:38 PM, 02-Aug-2024
हम बड़ी विसंगतियां सुन रहे: कार्ति चिदंबरम
कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने NEET-UG 2024 को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कहा, "मैं सर्वोच्च न्यायालय के फैसले से सम्मानतापूर्वक असहमत हूं क्योंकि इस परीक्षा(NEET) की सत्यनिष्ठा समाप्त हो चुकी है, मेरी राय में इस परीक्षा के आधार पर प्रवेश देना अनुचित है क्योंकि हम बड़ी विसंगतियां सुन रहे हैं। एक छात्र जिसके कथित तौर पर 700 से अधिक अंक हैं, वह 12वीं की परीक्षा में दो बार फेल हुआ। तो ये ऐसी चीजें हैं जिन्हें समझाया नहीं जा सकता, कैसे एक छात्र को जो 12वीं कक्षा की परीक्षा पास करने में सक्षम नहीं है, NEET में इतने उच्च अंक मिल सकते हैं, इन अंकों में कुछ समस्या है..."
01:38 PM, 02-Aug-2024
सर्वोच्च न्यायालय की टिप्पणी का स्वागत: सूर्या
NEET-UG 2024 परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भाजपा नेता तेजस्वी सूर्या ने कहा, "मैं सर्वोच्च न्यायालय की टिप्पणी का स्वागत करता हूं। सरकार ने हमेशा कहा है कि पेपर लीक केवल एक या दो स्थानों पर हुआ था और इसका पूरी परीक्षा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। इसके बावजूद राहुल गांधी और विपक्षी नेता देश के सभी 23 लाख छात्रों के लिए दोबारा परीक्षा की मांग कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा है कि कोई बड़े पैमाने पर विसंगति नहीं है। मैं सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत करता हूं..'.
01:37 PM, 02-Aug-2024
भाजपा की यही परंपरा है...: गोगोई
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के बयान पर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, ''वे डिरेलमेंट मंत्री हैं, पिछले साल कितनी डिरेलमेंट मंत्री हो चुकी है। पिछले दो महीनों में दो माल गाड़ियां डिरेल हुई। पिछले साल बालासोर रेल हादसे में लगभग 300 लोगों की मौत हुई। इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेने के बाद उन्हें पद से इस्तीफा देना चाहिए था... भाजपा की यही परंपरा है, शिक्षा मंत्री विफल लेकिन नैतिक ज़िम्मेदारी नहीं लेते, रेलवे मंत्री विफल लेकिन नैतिक ज़िम्मेदारी नहीं लेते, वित्त मंत्री विफल लेकिन नैतिक ज़िम्मेदारी नहीं लेती।"
01:37 PM, 02-Aug-2024
लगातार पेपर लीक हो रहा है: पप्पू यादव
बिहार के पूर्णिय से निर्दलिय सांसद पप्पू यादव ने NEET-UG 2024 को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कहा, "...लगातार पेपर लीक हो रहा है, गुजरात और दूसरे जगहों पर भी ऐसा मामला आया है। मेरा मानना है कि यह परीक्षा रद्द होनी चाहिए और मामले की गहनता से जांच होनी चाहिए, 20 सालों में किस-किस ने पेपर लीक किया है उसके खिलाफ जांच कर कार्रवाई करनी चाहिए... सुप्रीम कोर्ट को कोई नीति बना देनी चाहिए जिससे आने वाले समय में पेपर लीक न हो और ऐसा करने वालों को कठोर सज़ा मिले..."