Parliament Monsoon Session: लोकसभा-राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही कल तक स्थगित; दो अहम विधेयक पारित
Parliament Monsoon Session News: संसद का मानसून सत्र अब तक काफी हंगामेदार रहा है। आज 13वें दिन की कार्यवाही के दौरान भी जबरदस्त हंगामा देखने को मिला है। लोकसभा और राज्यसभा में हंगामे के बीच सरकार ने दो अहम विधेयक पारित कराएं है। दोनों सदनों की कार्यवाही 7 अगस्त 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
लाइव अपडेट
दोपहर दो बजे दोबारा राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने के बाद विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया, इस दौरान कामकाज चलता और केंद्र सरकार ने अहम विधेयक पारित कराया। इसके बाद उच्च सदन की कार्यवाही 7 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दी गई।
#monsoonsession2025 #RajyaSabha adjourned till 11:00AM on 07.08.2025@harivansh1956 pic.twitter.com/3vDLrPIrTo
— SansadTV (@sansad_tv) August 6, 2025
राज्यसभा में विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच समुद्र द्वारा माल वहन विधेयक, 2025 पर चर्चा हुई और उसे पारित भी किया गया।
#monsoonsession2025
— SansadTV (@sansad_tv) August 6, 2025
MoS Ports, Shipping and Waterways Shantanu Thakur is replying to the discussion on The Carriage of Goods by Sea Bill, 2025@shipmin_india pic.twitter.com/OwnB8tPvZZ
लोकसभा में वाणिज्य पोत परिवहन विधेयक, 2024 पर चर्चा और इसे पारित किए जाने के बाद लोकसभा की कार्यवाही 7 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
#monsoonsession2025 #LokSabha adjourned till 11:00AM on 07.08.2025@ombirlakota @LokSabhaSectt @loksabhaspeaker pic.twitter.com/ocLpAHyEPu
— SansadTV (@sansad_tv) August 6, 2025
लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच वाणिज्य पोत परिवहन विधेयक, 2024 पर चर्चा की गई और तमाम सदस्यों ने सवाल पूछे और मंत्री सभी के जवाब भी दिए और विपक्ष के हंगामे के बीच ही विधेयक को पारित किया गया।
#monsoonsession2025
— SansadTV (@sansad_tv) August 6, 2025
Lok Sabha passes The Merchant Shipping Bill, 2024.@LokSabhaSectt @LokSabhaSectt @shipmin_india @loksabhaspeaker @sarbanandsonwal pic.twitter.com/0uzvVOEWnp
लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच वाणिज्य पोत परिवहन विधेयक, 2024 पर चर्चा की गई और तमाम सदस्यों ने सवाल पूछे और मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सभी के जवाब भी दिए।
#monsoonsession2025
— SansadTV (@sansad_tv) August 6, 2025
Ports, Shipping and Waterways Minister @sarbanandsonwal moves The Merchant Shipping Bill, 2024 in Lok Sabha for consideration and passing.@LokSabhaSectt @ombirlakota @loksabhaspeaker @shipmin_india pic.twitter.com/6JZbLLPmXh
राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि सभी के लिए नियम एक होने चाहिए। इस साथ ही उन्होंने पीठासीन उपसभापति पर पक्षपात का आरोप भी लगाया। वहीं इस दौरान जेपी नड्डा ने कहा- जो भी सदन में उपद्रव कर रहे हैं, उन्हें प्वाइंट ऑफ ऑर्डर उठाने का कोई हक नहीं है।
लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सुबह से दो बार स्थगित होने के बाद फिर शुरू हुई है। दोनों सदनों में विपक्ष की तरफ से एसआईआर समेत मुद्दे को लेकर विपक्ष की तरफ से हंगामा किया जा रहा है।
भाजपा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने की घटना पर कहा, 'वहां काम शुरू हो गया है। घायलों का इलाज चल रहा है और उनको वहां उच्चतम सुविधा दी जा रही है...लोगों के रहने और खाने की व्यवस्था भी कर दी गई है...सरकार वहां लगातार निगरानी कर रही है...संचार व्यवस्था प्रभावित हुई है...मैं भी लगातार वहां कार्यकर्ताओं के संपर्क में हूं...सरकार सड़क खोलने के भी प्रयास कर रही है।'
#WATCH दिल्ली: भाजपा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने की घटना पर कहा, "...वहां काम शुरू हो गया है। घायलों का इलाज चल रहा है और उनको वहां उच्चतम सुविधा दी जा रही है...लोगों के रहने और खाने की व्यवस्था भी कर दी गई है...सरकार वहां लगातार निगरानी कर रही… pic.twitter.com/XCuvYffAuZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 6, 2025
भाजपा सांसद कंगना रनौत ने उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने की घटना पर कहा, 'इसको लेकर सबको बहुत पीड़ा है। दिल दहला देने वाली तस्वीरें आई हैं...सब लोग डरे हुए हैं...पहाड़ी लोगों पर जो प्रकृति का कहर हो रहा है, उसको लेकर सब घबराए हुए हैं...हम प्रार्थना कर रहे हैं कि जल्दी सब ठीक हो और सरकार ने भी मदद का आश्वासन दिया है।'
#WATCH दिल्ली: भाजपा सांसद कंगना रनौत ने उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने की घटना पर कहा, "इसको लेकर सबको बहुत पीड़ा है। दिल दहला देने वाली तस्वीरें आई हैं...सब लोग डरे हुए हैं...पहाड़ी लोगों पर जो प्रकृति का कहर हो रहा है, उसको लेकर सब घबराए हुए हैं...हम प्रार्थना कर रहे हैं कि… pic.twitter.com/3HyJ7zS3vn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 6, 2025
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, 'लोकतंत्र तब मजबूत होगा जब सबका वोट डालने का जो अधिकार है, वो मिलेगा। जब वो ही अधिकार छीना जा रहा है तो हम कहां आवाज उठाएं?...सरकार को सुनना चाहिए और उन अधिकारियों पर कार्रवाई करनी चाहिए जो लगातार वोटर लिस्ट के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं...SIR पर चर्चा होनी चाहिए।'
#WATCH दिल्ली: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "लोकतंत्र तब मजबूत होगा जब सबका वोट डालने का जो अधिकार है, वो मिलेगा। जब वो ही अधिकार छीना जा रहा है तो हम कहां आवाज उठाएं?...सरकार को सुनना चाहिए और उन अधिकारियों पर कार्रवाई करनी चाहिए जो लगातार वोटर लिस्ट के साथ खिलवाड़… pic.twitter.com/TaBnOohRtR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 6, 2025