Parliament Session: राज्यसभा में वित्त मंत्री बोलीं- UPI लेनदेन मुफ्त रहेगा; दोनों सदन कल 11 बजे तक स्थगित
{"_id":"6a795f963a773f0f3b0ea385","slug":"parliament-monsoon-session-2026-live-lok-sabha-rajya-sabha-updates-in-hindi-2026-08-10","type":"live","status":"publish","title_hn":"Parliament Session: राज्यसभा में वित्त मंत्री बोलीं- UPI लेनदेन मुफ्त रहेगा; दोनों सदन कल 11 बजे तक स्थगित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mon, 10 Aug 2026 06:43 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 10 Aug 2026 06:43 PM IST
खास बातें
Parliament Monsoon Session 2026 Live Updates In Hindi: मानसून सत्र के चार दिन ही शेष हैं। ऐसे में आज संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही पर सबकी नजर है। नीट मुद्दे पर विपक्ष के विरोध के बीच महिला आरक्षण, परिसीमन और एफसीआरए जैसे प्रस्तावों पर सरकार की रणनीति अभी स्पष्ट नहीं है। विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। वहीं राज्यसभा में अभी भी कामकाज जारी है। पढ़िए संसद के दोनों सदनों से लाइव अपडेट्स...
विज्ञापन
संसद सत्र LIVE
- फोटो : Amar Ujala
लाइव अपडेट
06:22 PM, 10-Aug-2026
राज्यसभा की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक स्थगित
राज्यसभा की कार्यवाही 11 अगस्त को सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।05:54 PM, 10-Aug-2026
जगदंबिका पाल बोले- सदन चलने नहीं देना चाहता विपक्ष
भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने आरोप लगाया कि विपक्ष संसद की कार्यवाही नहीं चलने देना चाहता। उन्होंने कहा कि जब छात्रों का आंदोलन हुआ था, तब सरकार ने उनकी मांगों को स्वीकार किया था। सरकार ने सख्त कानून बनाया और मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट-ट्रैक अदालतें भी स्थापित कीं।जगदंबिका पाल ने कहा कि अब सरकार स्पष्ट कर रही है कि गृह मंत्री जवाब देने के लिए तैयार हैं, लेकिन विपक्ष इस मौके से भी पीछे हट रहा है। उनके मुताबिक, इससे साफ है कि विपक्ष जानबूझकर सदन की कार्यवाही बाधित कर रहा है और संसद का इस्तेमाल केवल अपनी राजनीति के लिए कर रहा है।
विज्ञापन
05:50 PM, 10-Aug-2026
अखिलेश यादव ने छात्र मुद्दे और अयोध्या राम मंदिर मामले पर सरकार से मांगा जवाब
समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि विपक्ष पहले दिन से ही छात्र मुद्दों पर गृह मंत्री के बयान की मांग कर रहा है, लेकिन सरकार इसके लिए तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि अभी दो दिन बाकी हैं और सरकार के पास अयोध्या राम मंदिर में कथित धन के दुरुपयोग और छात्र आंदोलन, दोनों मुद्दों पर चर्चा का समय है।
अखिलेश यादव ने कहा कि भगवान राम को चढ़ाए गए चढ़ावे की चोरी कोई सामान्य मामला नहीं है। यह करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा सवाल है और इसका जवाब कौन देगा? उन्होंने छात्र-युवाओं पर हुए लाठीचार्ज को लेकर भी सरकार से जवाब देने की मांग की।
अखिलेश यादव ने कहा कि भगवान राम को चढ़ाए गए चढ़ावे की चोरी कोई सामान्य मामला नहीं है। यह करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा सवाल है और इसका जवाब कौन देगा? उन्होंने छात्र-युवाओं पर हुए लाठीचार्ज को लेकर भी सरकार से जवाब देने की मांग की।
05:48 PM, 10-Aug-2026
सोना-चांदी पर बढ़ी इंपोर्ट ड्यूटी से सरकार को 10,463 करोड़ रुपये की कमाई
सोना, चांदी और प्लैटिनम पर आयात शुल्क बढ़ाए जाने के बाद सरकार ने 13 मई से 2 अगस्त के बीच 10,463 करोड़ रुपये का सीमा शुल्क जुटाया है। यह जानकारी सोमवार को संसद में दी गई।सरकार ने 13 मई से सोने और चांदी पर आयात शुल्क 6 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया था। वहीं, प्लैटिनम पर शुल्क 6.4 फीसदी से बढ़ाकर 15.4 फीसदी किया गया था। इसके साथ सोना-चांदी डोरे, सिक्के और अन्य संबंधित वस्तुओं पर भी शुल्क में बदलाव किए गए।
लोकसभा में एक लिखित जवाब में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बताया कि 13 मई से 2 अगस्त के बीच सोने से 10,040 करोड़ रुपये का सीमा शुल्क प्राप्त हुआ। इसी अवधि में चांदी से 328 करोड़ रुपये और प्लैटिनम से 95 करोड़ रुपये का सीमा शुल्क संग्रह हुआ। इस तरह तीनों कीमती धातुओं से सरकार का कुल सीमा शुल्क संग्रह 10,463 करोड़ रुपये रहा।
05:27 PM, 10-Aug-2026
क्या UPI पेमेंट पर लगेगा कोई नया टैक्स? वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साफ किया भ्रम
राज्यसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (संशोधन) विधेयक को पारित कर दिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने स्पष्ट किया कि इस विधेयक के तहत UPI भुगतान पर किसी तरह का टैक्स या ट्रांजैक्शन चार्ज नहीं लगाया गया है। उन्होंने कहा कि UPI पेमेंट को लेकर किसी नए शुल्क का प्रावधान इस विधेयक में नहीं है।05:06 PM, 10-Aug-2026
डिंपल यादव ने पैलेट गन के इस्तेमाल और चंदे के मुद्दे पर क्या कहा?
समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा कि पूरा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आकर बयान दें। उन्होंने कहा कि बच्चों के खिलाफ पैलेट गन के इस्तेमाल और उनके साथ हुई कथित अन्याय व हिंसा के तरीके पर चर्चा होनी चाहिए।VIDEO | SP MP Dimple Yadav says, "... The entire Opposition is demanding that the Home Minister come and make a statement. I have said earlier too that there should be a discussion on the way pellet guns were used against children and the injustice and violence they faced.… pic.twitter.com/BbxHj032pa
— Press Trust of India (@PTI_News) August 10, 2026
डिंपल यादव ने कहा कि इसके साथ ही लोगों की आस्था से जुड़े चंदे की कथित चोरी का मुद्दा भी बेहद महत्वपूर्ण है और इस पर भी सदन में चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ये विपक्ष की दो प्रमुख मांगें हैं और इन्हें लगातार उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:06 PM, 10-Aug-2026
झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर संजय सेठ ने क्या कहा?
झारखंड में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने इसे पूरी तरह अनुचित बताया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान छात्रों की ओर से न तो कोई उकसावे वाली कार्रवाई की गई और न ही अनुशासनहीनता दिखाई गई।
उन्होंने कहा कि हजारों लोग शांतिपूर्वक मार्च कर रहे थे। उनके हाथों में राष्ट्रीय ध्वज था और वे 'भारत माता की जय' तथा 'वंदे मातरम' के नारे लगा रहे थे। सेठ ने बताया कि वह एक दिन पहले रांची में थे और उन्होंने देखा कि शहर के बाहर ग्रामीण इलाकों में रेजर वायर समेत कांटेदार तार लगाए गए थे।
संजय सेठ ने सवाल उठाया कि छात्रों को रोकने के लिए रेजर वायर लगाने की जरूरत क्यों पड़ी। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारी कोई हमलावर नहीं थे, बल्कि वे छात्र थे, जो 17 दिनों से आंदोलन कर रहे थे और विधानसभा की ओर मार्च कर रहे थे। उन्होंने सवाल किया कि जब छात्र राष्ट्रीय ध्वज लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगा रहे थे, तो उन पर पानी की बौछार क्यों की गई और लाठीचार्ज क्यों किया गया? उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों को चुप कराने और उन्हें डराने के लिए दमनात्मक नीति अपनाई गई, ताकि 17 दिनों से चल रहा उनका आंदोलन खत्म हो जाए और वे प्रदर्शन छोड़कर वापस चले जाएं।
उन्होंने कहा कि हजारों लोग शांतिपूर्वक मार्च कर रहे थे। उनके हाथों में राष्ट्रीय ध्वज था और वे 'भारत माता की जय' तथा 'वंदे मातरम' के नारे लगा रहे थे। सेठ ने बताया कि वह एक दिन पहले रांची में थे और उन्होंने देखा कि शहर के बाहर ग्रामीण इलाकों में रेजर वायर समेत कांटेदार तार लगाए गए थे।
VIDEO | On the lathi-charge on protesting students in Jharkhand, MoS for Defence Sanjay Seth says, "The lathi-charge was completely unjustified. There was no provocative behaviour or indiscipline. Thousands of people were marching peacefully, carrying the national flag and… pic.twitter.com/K8g2Ido9Oy
— Press Trust of India (@PTI_News) August 10, 2026
संजय सेठ ने सवाल उठाया कि छात्रों को रोकने के लिए रेजर वायर लगाने की जरूरत क्यों पड़ी। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारी कोई हमलावर नहीं थे, बल्कि वे छात्र थे, जो 17 दिनों से आंदोलन कर रहे थे और विधानसभा की ओर मार्च कर रहे थे। उन्होंने सवाल किया कि जब छात्र राष्ट्रीय ध्वज लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगा रहे थे, तो उन पर पानी की बौछार क्यों की गई और लाठीचार्ज क्यों किया गया? उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों को चुप कराने और उन्हें डराने के लिए दमनात्मक नीति अपनाई गई, ताकि 17 दिनों से चल रहा उनका आंदोलन खत्म हो जाए और वे प्रदर्शन छोड़कर वापस चले जाएं।
02:41 PM, 10-Aug-2026
लोकसभा में हंगामे के बीच न्यायाधिकरण (ट्रिब्यूनल) सुधार विधेयक, 2026 बिना चर्चा के पारित
विपक्ष की नारेबाजी के कारण लोकसभा में हंगामा हुआ। इसी हंगामे के बीच लोकसभा ने न्यायाधिकरण सुधार विधेयक, 2026 को बिना चर्चा के पारित कर दिया।02:40 PM, 10-Aug-2026
ममता पर हमले के पीछे भाजपा के गुंडे, कुछ हमलावरों की पहचान हुई: महुआ मोइत्रा
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कथित हमले का आरोप भाजपा पर लगाया। उन्होंने कहा कि इस हमले के पीछे भाजपा की भूमिका है। पार्टी ने कुछ हमलावरों की पहचान भी कर ली है।मोइत्रा ने भाजपा के इस दावे को खारिज किया कि हमला करने वाले आम लोग थे। उन्होंने कहा, बंगाल की धरती पर पैदा हुआ कोई सामान्य व्यक्ति ममता बनर्जी को सत्ता से बाहर करने के लिए उन्हें वोट नहीं दे सकता। हो सकता है कि वे उन्हें पसंद न करते हों या हमारी पार्टी के साथ न हों, लेकिन भाजपा के गुंडों के अलावा कोई भी ममता बनर्जी पर शारीरिक हमला नहीं करेगा।
02:20 PM, 10-Aug-2026