फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Monsoon Session Live: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित, राष्ट्रपति से मिले विपक्षी सांसद

Wed, 02 Aug 2023 08:43 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 02 Aug 2023 08:43 PM IST
खास बातें

Parliament Monsoon Session Live News in Hindi: संसद के मानसून सत्र में हंगामा जारी है। हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। इससे पहले विपक्षी सांसदों ने मणिपुर मुद्दे पर राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात की। वहीं राज्यसभा सभापति ने पीएम को संसद में पेश होने का निर्देश देने से इनकार कर दिया। विपक्ष सरकार पर संसद नहीं चलने देने का आरोप लगा रहा है। 

विज्ञापन
Parliament Monsoon Session 2023 Live Updates Delhi Ordinance Bill Debate Loksabha News in Hindi
संसद का मानसून सत्र - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

08:42 PM, 02-Aug-2023

कैमरून में बच्चों की मौत से जुड़ी कफ सिरप का उत्पादन बंद करे रीमैन लैब्स

केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने मध्य प्रदेश के राज्य औषधि नियंत्रकों के साथ मिलकर दवा कंपनी रीमैन लैब्स को निर्देश दिया है कि वह कैमरून में बच्चों की मौत से जुड़ी कफ सिरप का उत्पादन बंद करे। स्वास्थ्य राज्य मंत्री (एमओएस) भारती प्रवीण पवार ने मंगलवार को राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा, "कैमरून के मामले में, सीडीएससीओ, उप-क्षेत्र इंदौर की ओर से एसएलए, मध्य प्रदेश के साथ मेसर्स रीमैन लैब्स, इंदौर में एक संयुक्त निरीक्षण किया गया था और निष्कर्षों के आधार पर मध्य प्रदेश की राज्य औषधि नियंत्रक ने फर्म को विनिर्माण गतिविधियों को रोकने का निर्देश दिया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने 19 जुलाई को कैमरून में आपूर्ति किए जाने वाले कफ सिरप के संबंध में एक अलर्ट जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि एक विश्लेषण में पाया गया है कि उत्पाद में दूषित पदार्थों के रूप में डायथिलीन ग्लाइकोल की अस्वीकार्य मात्रा थी।
08:34 PM, 02-Aug-2023

राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित की गई

राज्यसभा की कार्यवाही कल यानी गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन
07:21 PM, 02-Aug-2023

‘जन विश्वास (उपबंधों का संशोधन) विधेयक, 2023’ राज्यसभा से पास

कारोबार सुगमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लाए गए ‘जन विश्वास (उपबंधों का संशोधन) विधेयक, 2023’ को राज्यसभा ने मंजूरी दी।
06:45 PM, 02-Aug-2023

कश्मीरी प्रवासी कर्मचारियों के लिए पिछले तीन वर्षों में 880 फ्लैट बनाए गए: सरकार

गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में कहा कि 2019 से 2021 के बीच 3 साल की अवधि के दौरान आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के तहत 136 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 2 लोगों को दोषी ठहराया गया। केंद्रीय मंत्री नित्यानंद ने राज्यसभा को बताया कि वापस लौटने के इच्छुक कश्मीरी प्रवासी कर्मचारियों के लिए पिछले तीन वर्षों में कश्मीर घाटी में कुल 880 फ्लैटों का निर्माण किया गया है। राय ने यह भी कहा कि 1989-1990 में आतंकवाद के कारण कश्मीर में अपने पैतृक निवास स्थानों से पलायन करने वाले लोगों को समायोजित करने के लिए जम्मू क्षेत्र - पुरखु, मुथी, नगरोटा और जगती में 5,248 दो कमरों वाले मकानों का निर्माण किया गया था। इन मकानों का निर्माण 2011 तक दो चरणों में किया गया था।
03:40 PM, 02-Aug-2023
खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक, 2023 पारित
राज्यसभा ने खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम, 1957 में संशोधन के लिए खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक, 2023 पारित किया। इससे पहले विधेयक 28 जुलाई को लोकसभा द्वारा भी पारित किया गया था।
02:49 PM, 02-Aug-2023
राज्यसभा में माइन्स एंड मिनरल्स संशोधन विधेयक पेश
राज्यसभा में आज माइंस एंड मिनरल्स संशोधन विधेयक 2023 पेश किया गया। इस विधेयक के जरिए माइंस और मिनरल्स कानून 1957 में बदलाव किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:09 PM, 02-Aug-2023
लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई है। सरकार ने मंगलवार को लोकसभा में दिल्ली सेवा विधेयक पेश किया था आज उस पर चर्चा होनी थी लेकिन हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही नहीं चल पाई। 
01:31 PM, 02-Aug-2023
विपक्षी सांसदों ने राष्ट्रपति से की ये मांग

विपक्षी सांसदों ने राष्ट्रपति को सौंपे ज्ञापन में लिखा कि हम विनती करते हैं कि राज्य में बिना किसी देरी के शांति और सद्भाव स्थापित करने के लिए आपको तुरंत हस्तक्षेप करना चाहिए। केंद्र और राज्य सरकार को अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए प्रभावित समुदाय को न्याय दिया जाए। विपक्षी सांसदों ने राष्ट्रपति से मांग की कि वह प्रधानमंत्री को मणिपुर मुद्दे पर सदन में बोलने के लिए कहे ताकि इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा हो सके। 
12:22 PM, 02-Aug-2023
विपक्षी सांसदों ने राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन

मणिपुर के मुद्दे पर विपक्षी सांसदों ने बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इस दौरान विपक्षी सांसदों ने मणिपुर के हालात के बारे में राष्ट्रपति को जानकारी दी और मणिपुर मुद्दे पर ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हम संसद में चर्चा करना चाहते हैं लेकिन सरकार जवाब नहीं दे रही है। 
 
11:55 AM, 02-Aug-2023
विपक्षी सांसद राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात

शिवेसना (उद्धव) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने विपक्षी सांसदों की राष्ट्रपति मुर्मू के साथ मुलाकात पर कहा कि 'हम मणिपुर के हालात को राष्ट्रपति के नोटिस में लाना चाहते हैं और राज्य के दौरे के दौरान हुए अनुभव उनसे साझा करना चाहते हैं। हम उन्हें विस्तार से जानकारी देंगे और उम्मीद करते हैं कि वह इस मामले में कोई कदम उठाएंगी।'
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed